SSC CGL Exam|| Staff Selection Commission|| DU Jobs Recruitment|| Agniveer Recruitment ||
SSC CGL 2024: एसएससी सीजीएल 2024 का नोटिफिकेशन की डेट घोषित हो चुकी है। इंतज़ार ख़त्म।
इस बार कितनी रिक्तियां होंगी? ताज़ा Updates:
SSC CGL आधिकारिक अधिसूचना 2024: एसएससी सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को SSC CGL 2024 अधिसूचना का बेसब्री से इंतजार है। आयोग 11 जून को इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करने वाला था। लेकिन इसे किसी वजह से आगे के लिए स्थगित कर दिया गया। वहीं अब नवीनतम अपडेट में नोटिफिकेशन की नई तारीख सामने आई है।
छात्रों को इसका बेसब्री से इंतज़ार था
एसएससी सीजीएल 2024: एसएससी सीजीएल 2024 नोटिफिकेशन डेट आ गई है। इस बार कितनी वैकेंसी होगी, यह जानने के लिए आप ताजा अपडेट देख सकते हैं। एसएससी सीजीएल 2024 नोटिफिकेशन की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को इसका बेसब्री से इंतजार था। आयोग ने पहले 11 जून को नोटिफिकेशन जारी करने की योजना बनाई थी, लेकिन इसे आगे के लिए स्थगित कर दिया गया था। अब नई डेट के अनुसार नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
Must Read:
NCS Portal: हर प्रकार की नौकरी मिलेगी
SSC CGL आधिकारिक अधिसूचना 2024: कब जारी होगी?
जानकारी के अनुसार, SSC CGL 2024 का नोटिफिकेशन पहले 11 जून को जारी होने वाला था, जबकि ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 10 जुलाई 2024 थी। एसएससी सीजीएल परीक्षा के माध्यम से हर साल बड़ी संख्या में रिक्तियों की घोषणा की जाती है।
इस परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न सरकारी विभागों, मंत्रालय और संगठनों में नियुक्तियाँ होंगी।
- इसमें असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO),
- सब इंस्पेक्टर नारकोटिस्ट,
- अपर डिवीजन क्लर्क,
- टैक्स असिस्टेंट,
- असिस्टेंट इंस्पेक्टर (सीजीएसटी और सेंट्रल एक्साइज),
- इंस्पेक्टर,
- असिस्टेंट इन्फॉस्मेंट ऑफिसर,
- सब इंस्पेक्टर (CBI) और कई अन्य पद शामिल हैं।
- इन पदों की नियुक्ति उम्मीदवारों के योग्यता और परीक्षा परिणाम के आधार पर होती है।
यह परीक्षा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाती है और उम्मीदवारों को अवसर प्रदान करती है।
SSC CGL Tier 1 exam 2024 में कितनी Vaccancies होंगी?
साल 2023 में एसएससी सीजीएल में 7859 पदों पर वैकेंसी निकली थी। जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 3 अप्रैल से शुरू हो गई थी। इस साल SSC CGL 2024 Vacancy की संख्या भी इसी संख्या के आसपास हो सकती है। हालांकि इस बारे में सही से कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। इन वैकेंसी में किसी भी विषय से ग्रेजुएट कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस एग्जाम में सेलेक्ट होने के लिए उम्मीदवारों को टू टायर परीक्षा से गुजरना होता है।
Must Read:
CUET exam: सभी जानकारी
SSC CGL पात्रता मानदंड: पंजीकरण के बाद आवेदन करें।
एसएससी सीजीएल की इस परीक्षा में आवेदन शुरू होने के बाद, उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अप्लाई करने की अनुमति होगी। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की परीक्षाओं के लिए पहले से ही आवेदन कर चुके उम्मीदवार लॉगइन करके अपना एप्लिकेशन फॉर्म भर सकेंगे। वहीं, जो उम्मीदवार पहली बार इस परीक्षा के लिए आवेदन करेंगे, उन्हें सबसे पहले अपनी बेसिक डिटेल्स के जरिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। उसके बाद, वे लॉगइन करके आवेदन फॉर्म भर सकेंगे।
एसएससी सीजीएल भर्ती के लिए योग्यता क्या है?
एसएससी सीजीएल परीक्षा में आवेदन करने के लिए आपको किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री पास होनी चाहिए। विभिन्न रिक्तियों के लिए अलग-अलग आयु सीमा निर्धारित की जाती है। न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष तक हो सकती है। यदि आप किसी आरक्षित श्रेणी से संबंध रखते हैं, तो आपको आयु में छूट भी मिल सकती है।
Must Read:
Top 5 cheap and best MBBS college
SSC CGL की परीक्षा से सम्बंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:~
प्रश्न 1. एसएससी सीजीएल परीक्षा के लिए आवेदन करने की आयु सीमा क्या है ?
उत्तर: SSC CGL परीक्षा के लिए आवेदन करने की आयु सीमा अलग-अलग SSC CGL पदों के लिए अलग-अलग है। SSC CGL परीक्षा के लिए आवेदन करने की न्यूनतम आयु 18 वर्ष है
प्रश्न: क्या कोई ऐप्लिकेंट एक से अधिक पदों के के लिए अप्लाई कर सकता है ।
उत्तर : हां, यदि कोई अभ्यर्थी एसएससी सीजीएल परीक्षा के लिए एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करना चाहता है, तो वह कर सकता है, परंतु उसे पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा।
प्रश्न: SSC CGL परीक्षा में सबसे उत्तम पद कौन क़ौन से है?
उत्तर: एसएससी सीजीएल परीक्षा के अंतर्गत सर्वोत्तम पद निम्नलिखित हैं :
- आयकर निरीक्षक
- सहायक अनुभाग अधिकारी
- केंद्रीय उत्पाद शुल्क निरीक्षक
- सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी
- सार्वजनिक वित्त – केके एंडले और सुंदरम
- सहायक प्रवर्तन अधिकारी
SSC सीजीएल परीक्षा के अंतर्गत विभिन्न अन्य पदों पर भी उम्मीदवार विचार कर सकते हैं।
प्रश्न: मैंने इसी वर्ष 12वीं कक्षा पास की है, तो क्या मैं CGL इग्ज़ैम दे सकता हूँ?
उत्तर: नहीं, एसएससी सीजीएल परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को कम से कम स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
DU जॉब भर्ती: दिल्ली विश्वविद्यालय में नौकरी प्राप्त करने का एक शानदार मौका
![]() |
| Rajdhani College Delhi |
लिखित परीक्षा की भी आवश्यकता नहीं और सैलरी 57000 रुपये
2024 में दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में सरकारी नौकरी पाने का एक अच्छा मौका है। यदि आप भी इन पदों पर आवेदन करने की इच्छा रखते हैं, तो सबसे पहले दिए गए यह बातें ध्यान से पढ़ें।
2024 में दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में नौकरी ढूंढ़ रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है। राजधानी कॉलेज ने असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों से संबंधित योग्यता रखते हैं, वे दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in और कॉलेज वेबसाइट rajdhanicollege.ac. in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। राजधानी कॉलेज ने आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Must Read:
Top 5 college in India 2024
डीयू भर्ती 2024 के लिए जो भी उम्मीदवार अप्लाई करना चाहते हैं, उन्हें 6 जुलाई तक या उससे पहले आवेदन करना होगा. इस भर्ती के तहत कुल 62 पदों पर भर्तियां की जाएँगी. अगर आप भी दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेज में काम करने के इच्छुक हैं, तो आवेदन करने से पहले दिए गए इन बातों को ध्यान से पढ़ें.
डीयू में नौकरी पाने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित योग्यता और आयुसीमा होनी चाहिए। उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री और नेट योग्यता या टॉप 500 रैंक वाले विश्वविद्यालय से पीएचडी होनी चाहिए। इसके अलावा, आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित आयुसीमा भी होनी चाहिए।
जब भी किसी उम्मीदवार का चयन दिल्ली विश्वविद्यालय के राजधानी कॉलेज में होता है, तो उन्हें प्रति माह 57,700 रुपये की सैलरी दी जाएगी।
दिल्ली विश्वविद्यालय में नौकरी कैसे प्राप्त की जा सकती है?
डीयू में इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन उनकी योग्यता और क्रेडेंशियल के आधार पर किया जाएगा। एक चयन समिति द्वारा आवेदनों की जांच की जाएगी, जो 100 अंकों के पैमाने पर उम्मीदवारों का मूल्यांकन करेगी।
अपने आवेदन को ऑनलाइन जमा करने के लिए राजधानी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए इच्छुक उम्मीदवार https://colrec.uod.ac.in पर जा सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 6 जुलाई, 2024 या रोजगार समाचार में प्रकाशन तिथि से दो सप्ताह की भीतर है।
अयोध्या में अग्निवीर सिपाहियों की भर्ती की तैय्यारी, 24 जून से 2 जुलाई तक होगी भर्ती की रैली।
अयोध्या के डोगरा रेजीमेंट ग्राउंड पर 24 जून से 2 जुलाई 2024 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। इस रैली में अयोध्या सहित आसपास के जिलों के लोग अलग-अलग तारीखों पर शामिल होंगे।
अयोध्या के डोगरा रेजीमेंट सेंटर ग्राउंड को अग्निवीर भर्ती के लिए तैयार कर लिया गया है। इस रैली का आयोजन 24 जून से 2 जुलाई तक होगा। इस भर्ती की समय सारणी को लखनऊ के मुख्यालय भर्ती क्षेत्र के तत्वाधान में तैयार किया जा रहा है। सेना ने जिलेवार समय सारणी भी जारी कर दी है। अयोध्या के आसपास के जिलों के लोग इस भर्ती में शामिल हो सकेंगे। इस अग्निवीर भर्ती रैली के लिए अलग-अलग श्रेणी के लिए अलग-अलग दिन तय किए गए हैं।
Must Read:
Top Engineering college in India 2024
वास्तव में, अग्निवीर भर्ती रैली 24 जून से 2 जुलाई तक अयोध्या के डोगरा रेजीमेंट ग्राउंड पर आयोजित की जाएगी। इस रैली में अयोध्या सहित आसपास के जिलों के लोग अलग-अलग तारीखों पर शामिल होंगे।
disclaimer: फ़्रेंड्ज़, ये artical हमने पत्र पत्रिकाओं , न्यूज़ पेपर, और अन्य लेखों के माध्यम से लिखा है। और साथ ही हमारा पूरा प्रयास रहता है की आपको उचित जानकारी दी जाए। लेकिन फिर भी इस आर्टिकल में कोई जानकारी ग़लत लिखी जाती है तो कृपया हम उसके ज़िम्मेदार नहीं है ।
सूचना यदि अच्छी लगे तो comment अवश्य करें।


0 टिप्पणियाँ