Top 5 Cheap and best MBBS colleges

MBBS College|| Cheapest Medical College in India ||

सबसे कम फ़ीस वाले मेडिकल कॉलेज||

Highlights:

  • सरकारी मेडिकल में अड्मिशन के लिए नीट स्कोर अच्छा करना होगा

भारत के पाँच सबसे सस्ते मेडिकल कॉलेज

1. क्रिस्चिअन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (CMC) Vellore
2. एसडीएम कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेस, धारवाड़, कर्नाटक 
3. महात्मा गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (MGIMS), वर्धा 
4. त्रिची एसआरएम मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर तमिलनाडु
5. आर्मी कॉलेज ओफ़ मेडिकल साइयन्स , दिल्ली
उत्तर प्रदेश के सबसे सस्ते मेडिकल कॉलेज कौन से है?

भारत के सबसे कम फीस वाले 5 ऐसे मेडिकल कॉलेज। 

NEET में कम स्कोर होने पर भी मिलेगा Admission फीस केवल 2 लाख प्रति वर्ष

NEET UG परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा 5 मई को किया गया था। इसका अंतिम परिणाम 14 जून को घोषित किया जाएगा। परिणाम के साथ ही कटऑफ भी जारी की जाएगी। पिछले साल जनरल कैटेगरी की कटऑफ 720-137 और रिजर्व कैटेगरी यानी ओबीसी, एससी और एसटी की 136-107 थी।

सरकारी मेडिकल में अड्मिशन के लिए नीट स्कोर अच्छा करना होगा

वह उम्मीदवार जो कम फीस वाले सरकारी कॉलेज की सीट पर प्रवेश प्राप्त करना चाहते हैं, उनके लिए NEET स्कोर महत्वपूर्ण होता है। ऐसे उम्मीदवारों के लिए जिनका NEET स्कोर अच्छा नहीं होगा तो  उन्हें महँगे प्राइवेट कॉलेजों में दाखिला लेना पड़ता है आमतौर पर, प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की फीस सरकारी कॉलेजों से बहुत अधिक होती है।

इस बार हम टॉप कॉलेज के बजाय उन मेडिकल कॉलेजों का ज़िक्रकरेंगे जहां आप कम फीस में भी एडमिशन पा सकते हैं। 
और Doctor बनने का सपना पूरा कर सकते है।

1. क्रिस्चिअन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (CMC) Vellore







Must read:

Top 25 College of India 

इस कॉलेज में  दो कैंपस हैं - एक मेन कैंपस वेल्लोर शहर के बीच में स्थित है, जबकि दूसरा कैंपस बगायम में है, जो मुख्य परिसर से लगभग 7 किमी की दूरी पर है। CMC में 8,800 से अधिक कर्मचारी हैं, जिनमें 1,528 से अधिक डॉक्टर और 2,400 नर्सें शामिल हैं। साल 2023 के लिए नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क में मेडिकल रैंकिंग में इसे भारत में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

कोर्सेज: 

MBBS के अतिरिक्त, मेडिकल कोर्सेज में 57 पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और डिग्री शामिल हैं (जिनमें MS, MD, DM, MCh, बैचलर ऑफ साइंस, मास्टर ऑफ साइंस और PHd शामिल हैं), 44 एलाइड हेल्थ साइंस कोर्सेज और 14 नर्सिंग और अन्य फील्ड के कोर्सेज भी प्रदान किए जाते हैं। इसके अलावा, कॉलेज 52 फेलोशिप कोर्सेज भी उपलब्ध करता है।

ऐसे मिलेगा Admission: 12वीं के बाद NEET UG परीक्षा के आधार पर MBBS कोर्सेज में एडमिशन प्राप्त किया जा सकता है।

2. एसडीएम कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेस, धारवाड़, कर्नाटक 






Must Read:
PM cares for children scheme

धारवाड़ के मंजुश्रीनगर में स्थित एसडीएम कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेस एक प्रमुख प्राइवेट मेडिकल इंस्टिट्यूशन है जो कर्नाटक का सबसे बड़ा है। यह कॉलेज हुबली और धारवाड़ के बीच नवलूर रेलवे स्टेशन के पास स्थित है। यहाँ पर मेडिसिन और सर्जरी के कोर्सेज प्रदान किए जाते हैं।

कोर्सेज : 

कॉलेज MBBS के अलावा, पैरा-मेडिकल, नर्सिंग, फिजियोथेरेपी और प्राकृतिक चिकित्सा जैसे कोर्सेज में डिप्लोमा भी प्रदान करता है।

ऐसे मिलेगा एडमिशन : 12वीं के बाद NEET UG स्कोर के आधार पर MBBS कोर्सेज में एडमिशन प्राप्त किया जा सकता है।
       टॉप 5 cheap MBBS कॉलेज ओफ़ इंडिया
कॉलेज कहाँ पर है
1. क्रिस्चिअन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल वेल्लोर, तमिलनाड्डु
2. एसडीएम कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेस धारवाड़, कर्नाटक
3. महात्मा गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल   साइंसेस MGIMS, वर्धा
4. त्रिची एसआरएम मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर तमिलनाड
5. आर्मी कॉलेज ओफ़ मेडिकल साइयन्स , नई दिल्ली

3. महात्मा गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (MGIMS), वर्धा 






यह भारत का पहला ग्रामीण मेडिकल कॉलेज है। यह सेवाग्राम, महाराष्ट्र के अंतर्गत स्थित है। इसका प्रबंधन कस्तूरबा हेल्थ सोसायटी द्वारा किया जाता है। संस्थान हर साल 100 MBBS छात्रों को नामांकित करता है। इनमें से आधे महाराष्ट्र राज्य से और बाकी आधे भारत के अन्य हिस्सों से आते हैं।

कोर्सेज : 

कॉलेज MBBS के साथ-साथ MD और MS की डिग्री और मेडिसिन और सर्जरी में डिप्लोमा कोर्सेज ऑफर करता है।

एडमिशन प्रक्रिया : 12वीं के बाद NEET UG स्कोर के आधार पर MBBS कोर्सेज में प्रवेश प्राप्त किया जा सकता है।

4. त्रिची एसआरएम मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर तमिलनाडु







Must Read:
Staff Selection Commission

    तिरुचिरापल्ली में स्थित त्रिची एसआरएम मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर तमिलनाडु की डॉ. एमजीआर मेडिकल यूनिवर्सिटी से जुड़ा हुआ है और यह एसआरएम ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस का एक अहम हिस्सा है।

कोर्सेज़:

कॉलेज ने MBBS के साथ-साथ पैरा-मेडिकल, नर्सिंग, फार्मेसी, फिजियोथेरेपी और प्राकृतिक चिकित्सा जैसे कोर्सेज में भी डिप्लोमा प्रदान करना शुरू किया है।

एडमिशन के लिए, 12वीं के बाद NEET UG परीक्षा के आधार पर MBBS कोर्स में एडमिशन लिया जा सकता है।

5. Army college of medical sciences (ACMS) New Delhi 

आर्मी कॉलेज ओफ़ मेडिकल साइयन्स , दिल्ली







ACMS, नई दिल्ली में स्थित एक मेडिकल कॉलेज है जो गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से एफिलिएटेड है। यह कॉलेज आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी (AWES) द्वारा समर्थित है और यह दिल्ली कैंट के पास स्थित है। प्रति वर्ष इस कॉलेज में 100 छात्रों को प्रवेश मिलता है।

कोर्सेज

 कॉलेज केवल MBBS कोर्स ऑफर करता है।

ऐसे मिलेगा एडमिशन : 12वीं के बाद NEET UG स्कोर के बेसिस पर MBBS कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं।A

उत्तर प्रदेश के सबसे सस्ते मेडिकल कॉलेज कौन से है?

उत्तर प्रदेश सरकारी मेडिकल कॉलेज: हर माता-पिता की आशा होती है कि उनके बच्चे अच्छी पढ़ाई करें और अच्छी नौकरी या व्यापार करें, लेकिन ऐसा सभी के साथ हो पाना मुश्किल लगता है। इसके पीछे विभिन्न कारण हो सकते हैं। आज हम इसके एक महत्वपूर्ण वित्तीय पहलू के बारे में बात कर रहे हैं। 
अगर घर का बच्चा बड़ा होकर एमबीबीएस करके डॉक्टर बनना चाहता है, तो उसके लिए अच्छी राशि की आवश्यकता होती है। एमबीबीएस की फीस करोड़ों में भी हो सकती है, जो एक सामान्य व्यक्ति की पहुंच से बाहर है। आज हम आपको ऐसे मेडिकल कॉलेज के बारे में बता रहे हैं जिनकी MBBS की फ़ीस किसी स्कूल की फ़ीस के बराबर है ।

1. किंग जॉर्ड मेडिकल यूनिवर्सिटी 

Must Read:

CAA: नागरिकता संशोधन क़ानून

   लखनऊ की किंग जॉर्ड मेडिकल यूनिवर्सिटी के बारे में बात करते हुए, किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज यूनिवर्सिटी में MBBS की फीस 2.5 लाख रुपये है। इसमें 250 MBBS की सीटें हैं और एडमिशन प्राप्त करने का एकमात्र तरीका NEET एंट्रेंस एग्जाम के माध्यम से है।

 2. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी 

 दूसरे नंबर पर बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के बारे में हैं। यहां मेडिकल की पढ़ाई करना काफी सस्ता होता है, क्योंकि यहां फीस कम होती है। बीएचयू में MBBS की फीस लगभग 1.5 लाख रुपये होती है। बीएचयू में एमबीबीएस के लिए कुल 100 सीटें होती हैं। अगर आपको बीएचयू में एडमिशन लेना है तो आपको NEET एंट्रेंस एग्जाम देना होगा।

3. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी

AMU का मतलब अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की बात करें तो यह सेंट्रल यूनविर्सिटी है. अगर यहां की और किसी प्राइवेट मेडिकल कॉलेज की फीस की तुलना की जाए तो इसमें एक बड़ा अंतर देखने को मिलता है. AMU में MBBS की 150 सीट हैं और इसकी फीस 2.2 लाख रुपये है।

4. उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंस 

अगली यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंस है, जिसमें MBBS की फीस 81000 रुपये है और एमबीबीएस की 200 सीटें हैं।

5. AIIMS Gorakhpur 


AIIMS Gorakhpur






जब हम यूपी के सबसे सस्ते मेडिकल कॉलेज की बात करते हैं, तो वहां AIIMS गोरखपुर है। यहां ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के देशभर में मौजूद सभी जगहों की तुलना में फीस कम है। यूपी में AIIMS गोरखपुर में MBBS की फीस 6100 रुपये है। यहां पर MBBS के लिए 125 सीटें हैं।

People also ask:

Q. UP का सबसे सस्ता मेडिकल कालेज कौन सा है 

   जब बात की जाए यूपी के सबसे सस्ते मेडिकल कॉलेज की, तो उसका नाम AIIMS गोरखपुर है। ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के देश में लगभग सभी जगह फीस कम ही है। यूपी में AIIMS गोरखपुर में MBBS की फीस 6100 रुपये है। यहां पर MBBS की 125 सीट हैं।

Q. उत्तर प्रदेश में MBBS की फ़ीस कितनी है 

UPUMS में MBBS की फीस 81,000 है, जो कि 29 अगस्त 2023 को लागू हुई।

Q. सबसे कम MBBS की फ़ीस किस कॉलेज की है ?

अखिल भारतीय कोटे की सीटों के लिए वार्षिक ट्यूशन एमबीबीएस कोर्स की फीस (2022 के अनुसार) मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, दिल्ली में सबसे कम है (240/- रु. वार्षिक), जबकि सबसे अधिक फीस गोवा मेडिकल कॉलेज, पणजी में वार्षिक 89,500/- रु. है।

Q. क्या मुझे 400 अंकों में प्राइवट कॉलेज मिल सकता है?

आपको अपने नीट स्कोर के आधार पर प्राइवेट कॉलेज मिलने की संभावना है। आपको निजी कॉलेजों के लिए 280 से अधिक स्कोर करना होगा।

Q. कम खर्च में Doctor कैसे बनें?

यदि आपको कम खर्च में मेडिकल कोर्स करना है, तो आपको पहले ऑल इंडिया प्री मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम (एआईपीएमटी) क्वालिफाई करना होगा। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (JLN), अजमेर की फीस ₹4900 प्रतिवर्ष है। इनमें से किसी भी कॉलेज में दाखिला मिलने पर आप आसानी से कम खर्च में अपना मेडिकल कोर्स पूरा कर सकेंगे। 


disclaimer: फ़्रेंड्ज़, ये artical हमने पत्र पत्रिकाओं , न्यूज़ पेपर, और अन्य लेखों के माध्यम से लिखा है। और साथ ही हमारा पूरा प्रयास रहता है की आपको उचित जानकारी दी जाए। लेकिन फिर भी इस आर्टिकल में कोई जानकारी ग़लत लिखी जाती है तो कृपया हम उसके ज़िम्मेदार नहीं है ।
सूचना यदि अच्छी लगे तो comment अवश्य करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ