PM Cares for Children Scheme इस योजना में बच्चों को मिलेगी 10 lakh रुपये की राशि, लेकिन कैसे आइए जानते है। PM Cares for children Scheme
| PM Cares for children scheme | लाभ |
|---|---|
| PM Cares फ़ोर children योजना की गई | कोरोना के दौरान जिन बच्चों ने अपने माता पिता को खो दिया था उनके बच्चों को आर्थिक सहायता सरकार करेगी |
| इस योजना का लाभ किन बच्चों को मिलेगा | कोरोना में जिन बच्चों के माता पिता मारे गए |
| इस योजना में बच्चों को क्या लाभ मिलेगा | 11 साल के बाद बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य, और अन्य सभी सुविधाएँ मुफ़्त मिलेंगी, 18 साल के बाद मासिक वेतन और 23साल के बाद एक मुश्त राशि 10 लाख दिए जाएँगे |
| बच्चों की देखभाल के लिए क्या सहायता है | बच्चों को ग़ैर संस्थागत देखभाल के लिए 2000 Rs दिए जाएँगे |
Highlights:
- PM care for children scheme में केवल इन्ही बच्चों को मिलेगा लाभ, जानिए कैसे ?
- PM Care फ़ोर चिल्ड्रेन Scheme की शुरुआत क्यों हुई ?
- PM children cares scheme के तहत बच्चों को मिलेगी 10 lakh की राशि ।
- आवेदन फार्म कौन भरेगा ?
- पंजीकरण इस प्रकार करना होगा :
2020-21 में कोरोना महामारी ने पूरे देश में हाहाकार मचा दिया था । किसी ने सोचा भी नही था की इस महामारी से लाखों लोगों की तबाह कर देगी । कई लोगों ने अपने घर के सदस्यों को खो दिया और कई बच्चों ने अपने माता-पिता को खो दिया। जिसके बाद देश में बहुत सारे बच्चे बेसहारा और अनाथ हो गए है।
ऐसे ही बेसहारा बच्चों को सहारा देने के लिए और भरण-पोषण के लिए केंद्र सरकार ने पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन स्कीम (PM Cares For Children Scheme) की शुरुआत की थी। यह योजना उन बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिय शुरू की गई है।
चलिए जानते है इस योजना से जुडी और जानकारी ।
पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन स्कीम के अद्यतन के अनुसार, इस स्कीम का लाभ उन बच्चों को प्रदान किया जाएगा जिन्होंने 11 मार्च 2020 से 28 फरवरी 2022 तक के बीच में अपने माता-पिता या दोनों को खो दिया है, जब कि वर्ल्ड हेल्थ (WHO)आर्गेनाईजेशन ने कोरोना महामारी को एक भयंकर महामारी के रूप में घोषित किया था।
सरकार ने इस संबंध में भारत के सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रमुख सचिवों को एक पत्र प्रेषित करने का निर्णय लिया है, जिसमें महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग शामिल हैं। इसके साथ ही, जिलाधिकारियों या जिला कलेक्टरों को भी एक प्रति भेजी जाएगी जिसमें आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश दिए जाएंगे|
PM care for children scheme में केवल इन्ही बच्चों को मिलेगा लाभ, जानिए कैसे ?
PM Cares For Children Scheme का लाभ केवल उन बच्चों को मिलेगा जिनकी आयु उनके माता-पिता के मृत्यु होने के समय पर 18 से कम रही होगी। इस स्कीम को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के तहत केंद्र सरकार ने रखा है।
बच्चों को ये लाभ जो भी बच्चे 10 से कम साल के होंगे और अनाथ होंगे। उन सभी बच्चों को नज़दीकी केंद्रीय विद्यालय में सरकार एडमिशन दिलवाएगी।
इसके साथ ही जो बच्चे 11 साल से ऊपर होंगे उन बच्चों का एडमिशन सैनिक स्कूल या नवोदय विद्यालय में करवाया जाता है। योजना के माध्यम से बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाया जा सकेगा जिससे वह पढ़ लिखकर भविष्य में आत्मनिर्भर बन पाएंगे। इसके साथ ही बच्चों को आयुष्मान भारत के अन्तर्गत 5 lakh का इन्शुरन्स भी दिया जाता है।
You Must Read:
PM Care फ़ोर चिल्ड्रेन Scheme की शुरुआत क्यों हुई ?
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 29 मई 2021 को एक बेहतर सपोर्ट देने के लिए बच्चों के लिए एक घोषणा की है। देश में चल रही कोरोना महामारी के कारण जिन बच्चों ने अपने माता-पिता को खो दिया है, उन बच्चों को अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए हायर एजुकेशन के लिए लोन भी प्रदान किया जाएगा। इस लोन का ब्याज पीएम केयर्स फण्ड की तरफ से दिया जाएगा।
PM children cares scheme के तहत बच्चों को मिलेगी 10 lakh की राशि ।
पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन स्कीम के अंतर्गत बच्चों को एक पूर्ण दृष्टिकोण के साथ-साथ अन्य सभी विषयों का ध्यान दिया जाएगा। इसमें उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, 18 साल के बाद मासिक वेतन (स्टाइपेंड) और जब उनकी आयु 23 साल हो जाएगी तो उन्हें 10 लाख रुपये की एकमुश्त राशि भी प्रदान की जाएगी।बच्चों को हर महीने 2 हजार रुपये दिए जाएंगे ताकि उनकी गैर संस्थागत देखभाल की व्यवस्था हो सके।चाइल्ड केयर इंस्टिट्यूट में रह रहे बच्चों की देखभाल के लिए महीने के 2160 रुपये दिए जाएंगे।
- सरकार द्वारा बच्चों की पढ़ाई, किताबें, और ड्रेस का खर्चा पूरा किया जाएगा।
- सरकार बच्चे के प्रीमियम का भुगतान 18 साल तक करेगी और 23 साल बाद उन्हें 10 लाख रुपये दिए जाएंगे।
- योजना के तहत सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है कि बच्चों को गैर संस्थागत देखभाल के लिए अलग से 2 हजार रुपये दिए जाएंगे।
- सरकार ने 3855 एप्लीकेशन फॉर्म को भरने की मंजूरी दी है जो स्कीम के अंतर्गत है। अभी तक देश के विभिन्न राज्यों में नियुक्त अधिकारीयों ने 667 आवेदन फॉर्म को स्वीकार किया है। इसके साथ ही, जो भी बच्चे पात्रता के अंदर आते हैं और इस योजना का लाभ पाना चाहते हैं, वे इसका आवेदन कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री ने बच्चों के लिए बनाया है हेल्पडेस्क।
बच्चों की सेहत और सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाएगा
फ़ोन नंबर: 011-23388074
ईमेल आईडी: pmcares-child.wcd@nic.in
आवेदन फार्म कौन भरेगा ?
पंजीकरण इस प्रकार करना होगा :
- होम पेज खुलेगा, उसके बाद चाइल्ड रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने पर नए पेज पर मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरें, फिर सेंड OTP पर क्लिक करें।
- अब आपके मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त होगा, जिसे आप बॉक्स में भरें।
- OTP भरने के बाद, चाइल्ड रजिस्ट्रेशन का फॉर्म आपके सामने खुल जाएगा।
- फॉर्म भरने के बाद, आपका चाइल्ड रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
- आपको फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे अपना नाम, जन्मतिथि, आयु, जेंडर, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, फोटो, बैंक डिटेल्स, ब्लॉक, डिस्ट्रिक्ट, देखभाल करने वाले का नाम, ग्राम पंचायत, एड्रेस, माता-पिता की जानकारी, इन्फॉर्मॅट डिटेल्स आदि को भरना होगा।
- सभी जानकारी भर जाने के पश्चात आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर लेना है।
- क्लिक करते ही आपकी पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन स्कीम पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
ऐसे प्रश्न जो लोग जानना चाहते है?
बेटी के लिए सबसे अच्छी योजना कौन सी है?
PM cares fund और PM राहत कोश में क्या अंतर है?
महिलाओं के लिए कौन कौन सी योजनाएँ है?
- उज्ज्वला योजना: महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना मोदी सरकार की सबसे सफल योजना है।
- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना: एक योजना है जो बेटियों की सुरक्षा और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई है।
- मातृत्व योजना : एक योजना है जो मातृत्व के दौरान महिलाओं को सुरक्षित रखने और सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई है।
- फ्री सिलाई मशीन योजना: एक योजना है जो महिलाओं को सिलाई मशीन की मदद से आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई है।
- महिला शक्ति केंद्र योजना: एक योजना है जो महिलाओं को आर्थ


0 टिप्पणियाँ