Lakhpati Didi Yojna 2024

 Lakhpati Didi Yojna || lakhapati didi yojna kya hai ||

लखपति दीदी योजना किसने शुरू की ||

लखपति दीदी योजना 2024 | What is lakhpati Didi Yojna|lakhpati didi yojna ke fayede|benefit of lakhpati didi yojna|

मोदी सरकार 3 करोड़ महिलाओं को बनाएगी लखपति, जाने कैसे?

केंद्र सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की और अग्रसर

    2024 में Lakhpati Didi Yojana के माध्यम से भारतीय महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक अहम योजना चलाई जा रही है। यह महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाली केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है. 77वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री मोदी ने व्यक्त किया कि हमारा लक्ष्य नारी शक्ति को मजबूत बनाना है और हम दो से बढ़कर तीन करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रख रहे हैं। हालांकि, मोदी सरकार ने अंतरिम बजट 2024 में लखपति दीदी योजना का लक्ष्य दो से बढ़कर तीन करोड़ करने का निर्णय लिया।

योजना  2024                             लखपति दीदी योजना 

शुरू की गई                           प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी

लाभार्थी                                   भारत की महिलाएँ

उद्देश्य                                   रोजगार के अवसर,

आर्थिक सहायता राशि           1 से 5 लाख रु. तक

आवेदन प्रक्रिया                          व ऑनलाइन / ऑफलाइन

आधिकारिक वेबसाइट           https://www.india.gov.in/

अंतरिम बजट 2024 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने क्या कहा?

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट 2024 के दौरान एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। इसके अनुसार, अब देश में 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी योजना का लाभ मिलेगा।

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण (2024) में बताया कि लखपति दीदी योजना के तहत अब तक 1 करोड़ महिलाएं इस योजना का लाभ ले चुकी है,  इस योजना के अंतर्गत शुरुआत में 2 करोड़ महिलाओं को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसे अब बढ़ाकर 3 करोड़ कर दिया गया है।हम आपको बताते हैं कि 

  1. लखपति दीदी योजना का मतलब क्‍या है (What Is means of Lakhpati Didi Scheme)?
  2. महिलाएं लखपति कैसे बनेंगी?
  3. और लखपति योजना के क्या फायदे होंगे?

 तो चलिए जानते हैं -

   इस योजना का मतलब है कि सरकार महिलाओं को आर्थिक सहायता और कौशल विकास के लिए सहायता प्रदान करके उन्हें स्वावलंबी बनाने का प्रयास कर रही है। इसके जरिए, महिलाएं अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकती हैं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में भी मदद कर सकती हैं। इस योजना के माध्यम से, महिलाएं अपने जीवन में स्वतंत्रता और स्वावलंबन की दिशा में अग्रसर हो सकती हैं। इसका उद्देश्य है कि महिलाएं अपने जीवन में स्वतंत्रता और स्वावलंबन की दिशा में अग्रसर हों और अपने सपनों को पूरा करने के लिए सक्षम बनें।

     यह जानकर आपको खुशी होगी कि 'लखपति दीदी' उन महिलाओं को कहा जाता है जो सालाना कम से कम 1 लाख रुपए की आमदनी हासिल करने योग्य होती हैं| मोदी सरकार की लखपति दीदी योजना ने ही एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया।

महिलाएं लखपति कैसे बन सकती हैं?


 


    लखपति दीदी योजना के अंतर्गत, महिलाओं को विभिन्न कौशल सिखाए जाते हैं जैसे कि LED बल्ब बनाना। इसके अलावा, उन्हें ट्रेनिंग के दौरान अपना व्यापार शुरू करने के लिए टिप्स भी दिए जाते हैं। इसमें वित्तीय क्षेत्र की जानकारी के लिए वर्कशॉप्स का आयोजन किया जाता है, जहां व्यापार योजना, विपणन, बजट, बचत और निवेश के बारे में जानकारी दी जाती है। इसके साथ ही, टेक्नोलॉजी का उपयोग करके डिजिटल बैंकिंग सेवाएं, मोबाइल वॉलेट और फोन बैंकिंग के बारे में भी बताया जाता है।

1 से 5 लाख तक महिलाओं को ब्याजमुक्त लोन देगी सरकार 

    सरकार ने आर्थिक रूप से वंचित महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लखपति दीदी योजना शुरू की थी| इस योजना के तहत, सरकार पात्र महिलाओं को 1-5 लाख रुपये तक की ब्‍याजमुक्‍त आर्थिक सहायता प्रदान करती है ताकि वे अपना व्यवसाय शुरू कर सकें। इसके साथ ही, सरकार उन्हें बेहतर मार्केट सपोर्ट भी प्रदान करती है जिससे कि उनका व्यवसाय सफल हो सके। इस योजना के माध्यम से सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, रोजगार प्रदान करना, उनके जीवनशैली को सुधारना और उनकी आय में वृद्धि करना है।

You Must Read:

बेरोज़गारी भत्ता योजना

ड्राइविंग लाइसेन्स कैसे बनता है 

लखपति दीदी योजना के लाभ:

 केंद्र सरकार ने महिलाओं के आर्थिक रूप से मजबूत होने के लिए लखपति दीदी योजना शुरू की है।

  • इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक महिला को 1 से 5 लाख रुपए का ऋण प्रदान किया जाता है, जिससे वे अपना खुद का व्यापार शुरू कर सकती हैं।
  • अब तक एक करोड़ से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं।
  • 1 फरवरी 2024 को बजट भाषण ये एलान किया गया की केंद्र सरकार ने भारत की 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है।
  • महिलाओं को वित्तीय रूप से सक्षम बनाने के लिए विस्तृत वित्तीय साक्षरता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

  • इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को बचत के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
  • महिलाओं को इस योजना में सहानुभूति प्राप्त होती है।
  • लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं को छोटे लोन के लिए माइक्रो क्रेडिट सुविधा मिलती है।
  • लखपति दीदी योजना में विशेषकर वोकेशनल ट्रेनिंग और स्किल डेवलपमेंट पर ही ध्यान दिया जाता है।
  • इस योजना में आंत्रप्रेन्योर बनने वाली महिलाओं को अपना बिजनेस शुरू करने की सलाह दी जाती है।
  • इस में महिलाओं को डिजिटल बैंकिंग और वित्त सम्बन्धी जानकारी भी दी जाएगी।
  • इस योजना में महिलाओं को किफायती बीमा का लाभ भी मिलता है जिससे उनके परिवार की आर्थिक दशा भी सुधरती है।
  • इस योजना से महिलाओं को प्रशिक्षण की सुविधाएँ भी मिलती है जिससे महिलाएँ आत्मनिर्भर होती है।

इस योजना में आवेदन कैसे करें?

लखपति दीदी योजना में आवेदन की पात्रताएँ:~

1. आपको भारतीय नागरिक होना चाहिए।
2. आवेदक की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
3. आपको स्वयं सहायता समूह में काम करना चाहिए।
4. आपकी वार्षिक आय तीन लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
5. आपके परिवार के किसी सदस्य को सरकारी पद पर नहीं होना चाहिए।

इस योजना का लाभ लेने की पात्रता क्या होगी?

1. आवेदनकर्ता को भारत का मूल निवासी होना अनिवार्य है ।
आयु सीमा 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
2. SHG यानि स्वयं सहायता समूह में शामिल सभी महिलाये इसके योग्य है।
3. आवेदन करने वाली महिलाओं की पारिवारिक आय सालाना 3 लाख से कम होनी चाहिए ।
4. आवेदनकर्ताओँ  के परिवार में कोई भी सरकारी नौकरी नहीं होनी चाहिए।

दस्तावेज क्या क्या होने चाहिये?

1. आधार कार्ड
2. पता प्रमाण पत्र
3. आय प्रमाण पत्र
4. आयु प्रमाण पत्र
5. बैंक खाता विवरण
6. मोबाइल नंबर
7. पासपोर्ट साइज फोटो।

People Also Ask:

Q. लखपति बहना योजना क्या है?

    2024 के लिए MP Lakhpati Behna Yojana के तहत महिलाएं हर महीने ₹10,000 कमाएंगी, जो सालाना ₹1,20,000 होगी। लक्ष्य लाभार्थी: यह योजना राज्य में गरीब महिलाओं को लाभ पहुंचाने के लिए बनाई गई है तथा जिन महिलाओं के नाम लाडली ब्राह्मण योजना में शामिल नहीं थे उन्हें भी इस नई योजना में शामिल किया गया है।

Q. लखपति दीदी योजना क्या है?

    दीदी एक लखपति स्वयं सहायता समूह की सदस्या है, जिनकी सालाना पारिवारिक आय एक लाख रुपये ( रु. 1,00,000) या इससे अधिक है और मासिक आय कम से कम दस हजार रुपए ( रु. 10,000) है, और वह कम से कम चार कृषि मौसमों या चार व्यावसायिक चक्रों तक लगातार बनी रहती है।

Q. लखपति दीदी का रेजिस्ट्रेशन कैसे करें?

    नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र पर जाएँ और वहाँ से लखपति दीदी योजना के बारे में जानकारी प्राप्त करें। आवेदन पत्र भरने के लिए सही मार्गदर्शन प्राप्त करें और सभी जानकारी को सही और पूर्ण बनाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ