NCS Portal: Ab berozagari nahi rahegi

 सरकारी हो या कोई भी नौकरी आपके मोबाइल पर घर बैठे 

1. भारत सरकार की National Carrier Service   Portal  अपना नाम दर्ज करवाए।

2. एक करोड़ से अधिक नौकरियाँ लेकिन आवेदन केवल 87 लाख
3. कैसे काम करती है भारत सरकार की ये Website?

भारतीय युवाओं के बीच सरकारी नौकरी के प्रति एक क्रेज़ देखा जाता है। हर साल लाखों युवा सरकारी नौकरी की तैयारी करते हैं। कुछ लोग तो ऐसे भी हैं, जो अपनी जिंदगी के 5-6 साल सरकारी नौकरी की तैयारी में ही लगा देते हैं। नेशनल करियर सर्विस नामक सरकारी जॉब पोर्टल ने 1 करोड़ से अधिक सरकारी नौकरियों की सूची जारी की थी। इनके लिए करीब 87 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं। 

चरण ( Portal ) विवरण
पंजीकरण NCS पोर्टल पर अपना खाता बनाएँ,व्यक्तिगत जानकारी , योग्यता और कौशल बताएँ
प्रोफ़ायल update karen अपनी प्रोफ़ायल को नियमित update करते रहें ताकि नियोक्ता आपके बारे में सही जानकारी ले सके 
नौकरी ढूँढे आप अपनी योग्यता, स्थान और वेतन के अनुसार नौकरी तलाश कर सकते है
आवेदन करें आपको कोई अच्छी नौकरी मिल जाए तो आवेदन करें
साक्षात्कार यदि आपका आवेदन स्वीकार हो जाता है तभी आपको साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा

Highlight:

  • अब जॉब ढूँढने के लिए दर दर नही भटकना पड़ेगा 
  • 2024 में सरकारी नौकरियों में वृद्धि देखने को मिली
  • भारत में ग़ैरसरकारी क्षेत्र में भी रोजगार के भरपूर अवसर देखने को मिले 
  • नैशनल कैरीअर सर्विस के मुख्य उद्देश्य क्या है?
  • नैशनल कैरीअर सर्विस पोर्टल की ख़ास विशेषतायें क्या है ?
  • नैशनल  कैरीअर पोर्टल  रेजिस्ट्रेशन कैसे करें ?
  • लॉगिन प्रक्रिया के बाद NCS में नौकरी कैसे ढूँढे?

अब नौकरी के लिए दर दर नही भटकना पड़ेगा

दोस्तों, भारत सरकार ने रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं के लिए एक पोर्टल शुरू किया है जिसका नाम है नेशनल करियर सर्विस पोर्टल। इस पोर्टल के माध्यम से आपको देश भर में कहीं पर भी वैकेंसी होने पर सूचना मिलेगी। यह समस्या देश के बेरोजगार युवाओं की एक मूलभूत समस्या थी क्योंकि उन्हें समय रहते वैकेंसी होने का पता ही नहीं चल पाता था। इस समस्या को दूर करने के लिए सरकार ने यह पोर्टल शुरू किया है।

जॉब तलाशने की प्रक्रिया आसान हुई 

     नई दिल्ली (नवीनतम सरकारी नौकरियां)। भारत में राज्य और केंद्रीय स्तर पर कई सरकारी नौकरियां आई हैं। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक युवा इनके नोटिफिकेशन को विभिन्न जॉब पोर्टल पर देखते रहते हैं। सरकारी नौकरी ढूंढना भी किसी कठिन प्रक्रिया से कम नहीं है। हालांकि, इसे आसान बनाने के लिए सरकार ने नेशनल करियर सर्विसेस नामक जॉब पोर्टल शुरू किया है। 

Must read:
New Swarnima loan: महिलाओं के लिए

नौकरी ज़्यादा, आवेदन कम

इस रोजगार पोर्टल से जुड़े आंकड़ों को देखकर आपको यह समझ में नहीं आएगा कि रोजगार के लिए इच्छुक युवा आखिरकार नौकरी के लिए आवेदन क्यों नहीं कर रहे हैं। नेशनल करियर सर्विसेस (NCS) के आंकड़ों के अनुसार, NCS पोर्टल पर एक करोड़ से अधिक नौकरियां लिस्ट की गई थीं, लेकिन नौकरियों के लिए आवेदन की संख्या कम रही है। मतलब नौकरी अधिक आवेदन कम।

सरकारी नौकरियां 2024:  87 लाख आवेदन के लिए 1 करोड़ नौकरियां


    2024 के लोकसभा चुनाव के समय देशभर में एक नौकरी की लहर चल रही है। चाहे सरकार कोई भी हो, रोजगार युवाओं के लिए सबसे बड़ी मुद्दा बन गया है। एनसीएस के आंकड़ों के अनुसार, 2023-24 के वित्त वर्ष के तहत पोर्टल पर कुल 1,09,24,161 रिक्तियों की सूची जारी की गई थी। लेकिन पोर्टल पर पंजीकृत नौकरी चाहकों में से केवल 87,27,900 युवाओं ने इन नौकरियों के लिए आवेदन किया है।

1. सरकारी नौकरी 2024 में वैकेंसी की लिस्टिंग में 214 प्रतिशत
इजाफा हुआ है।

2.  वित्त वर्ष 2022-23 में 34,81,944 जॉब्स लिस्ट हुई थी, जबकि 2024 में इसमें 53% का इजाफा हुआ है।

3. 2022-23 में 57,20,748 लोगों ने सरकारी नौकरी के लिए आवेदन किया था, जो 2024 में अधिक हो गया है।

4. एनसीएस के नेशनल करियर सर्विस के डेटा के अनुसार, 2024 में जॉब पोर्टल पर अधिक वैकेंसी हैं।

5. सरकारी नौकरी में इस वर्ष अप्लाई करने वालों की संख्या में भी वृद्धि देखने को मिल रही है।

Must Read:
Ladli bahna yojna

लगभग हर छेत्र में नियुक्तियों के नोटिस जारी किए गये

 1.  वित्त वर्ष 2023-24 में वित्त और बीमा सेक्टर में 46,68,845 रिक्तियों की घोषणा की गई थी।

2.  इसके बाद, खेल सेक्टर में 14,46,404 और नागरिक और निर्माण सेक्टर में 11,75,900 नौकरियों के नोटिफिकेशन जारी किए गए थे।
3.  सरकार ने एनसीएस को विशेष उद्देश्य के साथ तैयार किया था।
4. इसमें देश में उपलब्ध सभी प्रकार की नौकरियों का डेटाबेस होता है।
5.  निजी क्षेत्र के लोग भी इस पोर्टल पर अपनी नौकरी रिक्तियों की सूची दे सकते हैं।

2024 में सरकारी नौकरियों में वृद्धि देखने को मिली







    नेशनल करियर सर्विस (एनसीएस) द्वारा प्रदर्शित डेटा के अनुसार, सरकारी नौकरी में इस साल एक और बढ़ोतरी हुई है। 2024 में जॉब पोर्टल पर 214 प्रतिशत अधिक रिक्तियों की सूची जारी की गई है।

 वित्त वर्ष 2022-23 में, इस पोर्टल पर 34,81,944 नौकरियां लिस्ट की गई थीं। पिछले साल के मुकाबले, इस साल नौकरी के लिए आवेदन करने वालों की संख्या में 53 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 2022-23 में, केवल 57,20,748 लोगों ने सरकारी नौकरी के लिए आवेदन किया था।

भारत में ग़ैरसरकारी क्षेत्र में भी रोजगार के भरपूर अवसर देखने को मिले 

  • वित्त वर्ष 2023-24 में सबसे अधिक, अर्थात 46,68,845 वैकेंसी फाइनेंस और इंश्योरेंस सेक्टर में उपलब्ध थीं (वित्तीय नौकरियां)
  • इसके बाद स्पोर्ट्स सेक्टर में 14,46,404 और 
  • सिविल और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में 11,75,900 नौकरियों के नोटिफिकेशन जारी किए गए थे

Must Read:
Unemployment in India

सरकार ने एनसीएस को विशेष उद्देश्य के साथ तैयार किया है ।(नौकरी की सूचना) इसमें देश में उपलब्ध हर प्रकार की नौकरियों का डेटाबेस होता है।निजी क्षेत्र के लोग भी इस पोर्टल पर अपनी नौकरी रिक्तियों की सूची दर्ज कर सकते हैं।
  • एनसीएस पोर्टल रजिस्ट्रेशन 2023 - अवलोकन
  • पोर्टल का नाम: राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल
  • लेख का नाम: एनसीएस पोर्टल रजिस्ट्रेशन 2023
  • लेख का प्रकार: नवीनतम अपडेट
  • लाभार्थी: सभी भारतीय आवेदक आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदन का तरीका: ऑनलाइन
  • आवश्यक योग्यता? 8वीं कक्षा और उससे ऊपर के लोग आवेदन कर सकते हैं (न्यूनतम)
  • आयु सीमा? कम से कम 18 वर्ष
  • आधिकारिक वेबसाइट: https://www.ncs.gov.in

नैशनल कैरीअर सर्विस के मुख्य उद्देश्य क्या है?

    यह पोर्टल बेरोजगार युवाओं को उनके कौशल और शैक्षिक योग्यता के आधार पर रोजगार प्राप्त करने में मदद करने के लिए बनाया गया है। इसके माध्यम से उन्हें नौकरी खोजने में कोई भी कठिनाई नहीं आनी चाहिए। इस पोर्टल में नागरिकों को ट्रेनिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है, जिससे वे अपने कौशल को बढ़ाकर नौकरी प्राप्त कर सकें। इसके साथ ही, यह पोर्टल बेरोजगार युवाओं को घर बैठे रोजगार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे नागरिकों को बिना किसी आर्थिक समस्या के घर बैठे रोजगार के लिए सहायता मिलेगी।

Must Read: 
Government Schemes for Ladies

नैशनल कैरीअर सर्विस पोर्टल की ख़ास विशेषतायें क्या है ?

  • यह पोर्टल नागरिकों को उनके अनुभव के आधार पर रोजगार के अवसर प्रदान करता है।
  • इस पोर्टल कंपनी को भी उनकी जरूरत के अनुसार कर्मचारी ढूंढ़ने में मदद करता है।
  • सभी पंजीकृत नागरिक इस पोर्टल पर सभी सेवाओं का लाभ ऑनलाइन रूप में प्राप्त कर सकते हैं।
  • प्लम्बर, इलेक्ट्रिशियन, बढ़ई आदि का कार्य करने वाले नागरिक इस पोर्टल में अपना पंजीयन करा सकते हैं।
  • बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए लगभग 8 लाख से अधिक कंपनियों एवं सरकारी संस्थाओं को जोड़ा गया हैं।
  • नागरिक अपनी सुविधा के आधार पर अपने रोजगार को प्राप्त कर सकते हैं।
  • 20 Crore से अधिक लोग इस सर्विस से जुड़ चुके है 

नैशनल  कैरीअर पोर्टल  रेजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

  • रोजगार के अवसर इस पोर्टल द्वारा नागरिकों को उनके अनुभव के आधार पर प्रदान किए जाते हैं।
  • यह पोर्टल कंपनी को उनकी जरूरत के अनुसार कर्मचारी ढूंढ़ने में सहायता करता है।
  • सभी पंजीकृत नागरिक इस पोर्टल पर सभी सेवाओं का लाभ ऑनलाइन तरीके से प्राप्त कर सकते हैं।
  • प्लम्बर, इलेक्ट्रिशियन, बढ़ई आदि का कार्य करने वाले नागरिक इस पोर्टल में अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
  • बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए लगभग 8 लाख से अधिक कंपनियों और सरकारी संस्थानों को जोड़ा गया है।
  • नागरिक अपने सुविधा के आधार पर अपने रोजगार को प्राथमिकता दे सकते है।

लॉगिन प्रक्रिया के बाद NCS में नौकरी कैसे ढूँढे?

  • पहले नेशनल करियर सर्विस पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज पर लोकल सर्विस के आप्‍शन पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद फाइंड जॉब के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने फॉर्म खुलेगा जिसमें आपको कीवर्ड, जॉब लोकेशन, एक्सपेक्टेड सैलेरी तथा ऑर्गेनाइजेशन टाइप सिलेक्ट करके सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप सर्च के बटन पर क्लिक करेंगे, नौकरी की सूची आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • इसके बाद आपको अपनी आवश्यकताओं और योग्यताओं के अनुसार नौकरियों को देखना होगा।

सम्बंधित प्रश्न लोगों ने पूछे:
People Also Ask this type of question

NCS की शुरुआत कब हुई थी?

    इस प्रकार, भारत सरकार द्वारा श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय ने नेशनल करियर सर्विस पोर्टल की शुरुआत की थी। इसकी आधिकारिक घोषणा जुलाई 2015 में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने की थी। यह नेशनल करियर सर्विस योजना देश में नौकरी ढूंढने वाले युवाओं और कामगारों के लिए एक नया अवसर लाया है।

Must Read:
लड़कियों के लिए सरकारी योजना

Q. यह कैसा कैरीअर फ़ील्ड है ?

    इस करियर क्षेत्र में दो मुख्य करियर क्लस्टर होते हैं। सूचना प्रौद्योगिकी में, आप कंप्यूटर और सॉफ़्टवेयर के साथ काम करेंगे। आप कंप्यूटर हार्डवेयर डिज़ाइन कर सकते हैं या सॉफ़्टवेयर प्रोग्राम बना सकते हैं।

Q. क्या NCS में नौकरी के  लिए कोई फ़ीस है ?

   एनसीएस सेवाएँ मुफ्त हैं। एनसीएस पंजीकरण, नौकरी आवेदन, साक्षात्कार प्रसंस्करण और अन्य रोजगार संबंधी सेवाओं के किसी भी चरण में कोई शुल्क नहीं लेता है।

Q. भारत में कैसी नौकरियों की माँग 2024 में ज़्यादा है?

    2024 में उपलब्ध सर्वोत्तम नौकरियों में डेटा साइंटिस्ट, एआई और एमएल इंजीनियर, हेल्थकेयर प्रोफेशनल, डिजिटल मार्केटर, साइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट, ह्यूमन रिसोर्सेज मैनेजर, फुल-स्टैक डेवलपर, क्लाउड डेवलपर, प्रोजेक्ट मैनेजर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर जैसे पद शामिल हैं।

disclaimer: फ़्रेंड्ज़, ये artical हमने पत्र पत्रिकाओं , न्यूज़ पेपर, और अन्य लेखों के माध्यम से लिखा है। और साथ ही हमारा पूरा प्रयास रहता है की आपको उचित जानकारी दी जाए। लेकिन फिर भी इस आर्टिकल में कोई जानकारी ग़लत लिखी जाती है तो कृपया हम उसके ज़िम्मेदार नहीं है ।
Article यदि अच्छा लगे  तो comment अवश्य करें।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ