T20 World Cup 2024
Cricket के दीवानों के लिए T20 विश्व कप 2024,
कब और कहां होंगे मैच, भारत में मुकाबला कितने बजे देखा जा सकेगा, और अन्य सभी जानकारी।
![]() |
1 June 2024 से वर्ल्ड की 20 टीमें भिड़ने को तैय्यार |
इस बार, 2024 के T20 वर्ल्ड कप का आयोजन अमेरिका और वेस्टइंडीज की टीमों द्वारा किया जा रहा है। यह टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप का नौवां संस्करण है।
T20 World Cup जीतने वाली टीमें इस प्रकार है:~
- 2007 - भारत
- 2009 - पाकिस्तान
- 2010 - इंग्लैंड
- 2012 - वेस्टइंडीज
- 2014 - श्रीलंका
- 2016 - वेस्टइंडीज
- 2021 - ऑस्ट्रेलिया
- 2022 - इंग्लैंड
2024 ICC Men's T20 World Cup: ICC T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) का आयोजन 1 से होगा जो 29 जून तक खेला जाएगा. इस बार अमेरिका और वेस्टइंडीज की टीम टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन कर रहा है ,टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप का ये नौवां संस्करण है और इसमें इस बार कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं. सबसे पहले 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप खेला गया था जिसे भारतीय टीम ने धोनी की कप्तानी में जीता था|
वेस्टइंडीज टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक अपनी प्रभुत्वता बनाए हुए हैं। इसके बावजूद, इंग्लैंड ने दो बार इस खिताब को अपने नाम किया है। वहीं, भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें इस खिताब में एक बार भी सफल नहीं रही हैं। वेस्टइंडीज टीम ने 2012 और 2016 में इस खिताब को जीता था। वहीं, इंग्लैंड ने 2010 और 2022 में इस खिताब को अपने नाम किया था। इस बार अमेरिया में यह आईसीसी इवेंट पहली बार आयोजित किया जा रहा है।
T20 World Cup का फ़ॉर्मैट क्या है ?
- टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का मैच वेस्टइंडीज और यूएसए में होगा।
- इस बार टी-20 वर्ल्ड कप में 20 टीमें हिस्सा लेंगी।
- टी-20 वर्ल्ड कप 1 जून से 29 जून तक खेला जाएगा।
- सभी 20 टीमों को 5-5 के 4 ग्रुप में बांटा गया है।
- हर ग्रुप की टॉप 2 टीमें सुपर 8 में पहुंचेंगी।
- सुपर 8 में भी टीमों को 4-4 के साथ दो ग्रुप में रखा जाएगा।
- सुपर 8 में दोनों ग्रुप की टॉप 2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।
- दो सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे।
- सेमीफाइनल मैच जीतने वाली टीमें आपस में फाइनल मुकाबला खेलेंगी।
कहाँ कहाँ खेलेंगी T20 World Cup की टीमें?
2024 टी20 वर्ल्ड कप के मैच 9 वेन्यू पर खेला जाएगा. इनमें से कुछ शहर हैं डलास, ब्रिजटाउन, प्रोविडेंस, न्यूयॉर्क, लॉडरहिल, नॉर्थ साउंड, ग्रोस आइलेट, किंग्सटाउन और तारौबा. नासाउ काउंटी स्टेडियम, न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड में स्थित है जो इस टूर्नामेंट के लिए विशेष रूप से बनाया गया है।
- टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए स्टेडियम T20 वर्ल्ड कप 2024 के मैदान
- सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, नॉर्थ साउंड, एंटीगुआ और बारबूडा
- केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन, बारबाडोस
- प्रोविडेंस स्टेडियम, प्रोविडेंस, गयाना
- डैरेन सैमी स्टेडियम, ग्रोस आइलेट, सेंट लूसिया
- अर्नोस व्हेल स्टेडियम, किंग्सटाउन, सेंट विंसेंट एंड ग्रेनेडाइन्स
- ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम, सैन फर्नांडो, त्रिनिदाद एंड टोबैगो
- सेंट्रल ब्रोवर्ड पार्क, लॉडरहिल, फ्लोरिडा, अमेरिका
- ग्रैंड प्रीरी स्टेडियम, डलास (टेक्सास), अमेरिका
- नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकट ग्राउंड
- लॉंग आइलैंड् USA
![]() |
| शिवम् दुबे |
T20 World Cup के लिए इस बार स्टॉप क्लॉक का इस्तेमाल किया तजायेगा।
इस बार टी-20 वर्ल्ड कप में 'स्टॉप क्लॉक' का नियम लागू होगा, जिसके अनुसार गेंदबाजी करने वाली टीम को एक ओवर ख़त्म होने के 60 सेकेंड के अंदर ही दूसरा ओवर शुरू करना होगा. प्रत्येक पारी के लिए 1 घंटे 25 मिनट का समय दिया जाएगा, जबकि 20 मिनट का इंटरवल भी होगा. विशेष परिस्थितियों को छोड़कर मैच 3 घंटे 10 मिनट में समाप्त होने का नियम बनाया गया है।
मैच टाई हो जाए तो ICC का नया नियम क्या है ?
यदि टी-20 वर्ल्ड कप के मैच टाई होते हैं तो फैसला सुपरओवर से होगा। अगर सुपरओवर भी टाई होता है तो तबतक सुपरओवर खेला जाएगा, जब तक की मैच का फैसला नही हो जाता।
मैच में वर्षा होने पर क्या होगा ?
अगर मैच के दौरान बारिश होती है, तो सबसे पहले डकवर्थ-लुइस-स्टर्न्स नियम का प्रयोग किया जाएगा और फैसला लिया जाएगा कि कैसे आगे बढ़ा जाए। DLS के लिए कुछ निर्धारित शर्तें हैं जो पूरी की जाएंगी। ग्रुप स्टेज और सुपर-8 के लिए DLS का इस्तेमाल तभी होगा, जब दोनों ही टीमों ने कम से कम 5 ओवर का मैच खेला हो। इसके अतिरिक्त, नॉकआउट मुकाबले में दोनों टीमों ने कम से कम 10 ओवर का मैच खेलना आवश्यक है।
T20 World Cup में फ़ाइनल और सेमी फ़ाइनल matches के लिए क्या रिज़र्व डे है ?
![]() |
Mohd सिराज |
टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व डे निर्धारित किया गया है, जिसमें 190 मिनट के अतिरिक्त समय दिया गया है। इसके अलावा, दूसरे सेमीफाइनल के लिए केवल 250 मिनट का अतिरिक्त समय निर्धारित किया गया है। यह इसलिए किया गया है कि जीतने वाली टीम को अगले दिन मैच न खेलना पड़े।
कौन सी टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेलेंगी?
इस वर्ष, 20 टीमें इस टूर्नामेंट में भाग लेंगी। इसमें मेजबान टीम वेस्टइंडीज और यूएसए के अलावा आठ सर्वश्रेष्ठ टीमें शामिल होंगी - इंग्लैंड, पाकिस्तान, भारत, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड। इसके अलावा, अफगानिस्तान और बांग्लादेश ने भी T20I टीम रैंकिंग के माध्यम से अपनी जगह टी-20 वर्ल्डकप में हासिल की है। इनके साथ ही, आयरलैंड और स्कॉटलैंड ने यूरोपीय क्वालीफायर में अपनी जगह बनाई है, जबकि कनाडा ने अमेरिका क्वालीफायर को जीता है
भारतीय समयानुसार कितने बजे मैच खेले जाएँगे?
भारत के मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से होंगे. भारतीय समयानुसार टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की टीम के मैच रात 8 बजे शुरू होंगे. भारत और पाकिस्तान के बीच भी मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेले जाएंगे. इसके अलावा पहला सेमीफाइनल भी भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा।
T20 Cricket 2024 में भारत के match किस किस के ख़िलाफ़ होंगे?
![]() |
| Hardik Pandya |
5 जून को न्यूयॉर्क में भारत और आयरलैंड के बीच मैच होगा, जिसका समय शाम 8:00 बजे होगा।
9 जून को न्यूयॉर्क में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होगा, जिसका समय शाम 8:00 बजे होगा।
12 जून को न्यूयॉर्क में भारत और यूएसए के बीच मैच होगा, जिसका समय शाम 8:00 बजे होगा।
15 जून को फ्लोरिडा में भारत और कनाडा के बीच मैच होगा, जिसका समय शाम 8:00 बजे होगा।
भारत और पाकिस्तान का मैच इस दिन होगा
भारत-पाक टक्कर:
इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। भारतीय टीम के साथ इस ग्रुप में आयरलैंड, पाकिस्तान, यूएसए और कनाडा भी हैं। टीम इंडिया अपना पहला मैच 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी। दूसरा मैच 9 जून को पाकिस्तान के साथ होगा।
ICC Men's T20 World Cup 2024 Team और उनके कप्तान इस प्रकार हैं:~
1. India Virat Kohli
2. Australia - Aaron Finch
3. New Zealand - Kane Williamson
4. Pakistan - Babar Azam
5. South Africa - Quinton de Kock
6. Sri Lanka - Kusal Perera
7. Netherlands - Pieter Seelaar
8. Afghanistan - Rashid Khan
9. Bangladesh - Mahmudullah Riyad
10. England - Eoin Morgan
11. Ireland - Andrew Balbirnie
12. Scotland - Kyle Coetzer
13. Papua New Guinea - Assad Vala
14. Canada - Navneet Dhaliwal
15. Nepal - Paras Khadka
16. Oman - Zeeshan Maqsood
17. West Indies - Kieron Pollard
18. United States - Saurabh Netravalkar
19. Uganda - Roger Mukasa
20. Namibia - Gerhard Erasmus.
T20 वर्ल्ड कप में भारत कितने ख़िताब जीता है ?
भारत ने T20 वर्ल्ड कप को केवल एक बार जीता है। यह जीत 2007 में जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में हुई थी, जहां पाकिस्तान को हराया गया था। यह T20 विश्व कप का पहला संस्करण था और इसे दक्षिण अफ्रीका ने मेजबानी की थी।
T20 World Cup में भारतीय स्क्वॉड इस प्रकार है:~
- टीम इंडिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप के लिए नया स्क्वॉड तैयार किया गया है।
- इस स्क्वॉड में कप्तान रोहित शर्मा हैं।
- यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत भी इस स्क्वॉड में शामिल हैं।
- विकेटकीपर के रूप में ऋषभ पंत और संजू सैमसन भी टीम में हैं।
- हार्दिक पंड्या इस स्क्वॉड के उप-कप्तान हैं।
- रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और मोहम्मद सिराज भी इस स्क्वॉड में शामिल हैं।
- शिवम दुबे भी टीम में हैं और वे इस वर्ल्ड कप में अपना पहली बार जलवा बिखेरेंगे।





0 टिप्पणियाँ