Sukanya Samridhi Yojna| sukanya Samridhi Yojna|ladkiyon ki sarkari Yojna| लडकियों के लिए सरकारी योजनाएं|Government Scheme for girls।ladkiyon ke liye sarkari yojnayen|
| सुकन्या समृधि योजना | योजना के लाभ |
|---|---|
| योजना की शुरुआत | केंद्र सरकार द्वारा |
| ये योजना क्यों शुरू की गई | इस योजना अंतर्गत बेटियों के भविष्य की उज्ज्वल बनाने, उनकी पढ़ाई, उच्च शिक्षा और शादी के खर्चो को वहाँ करने के लिये माता पिता योजना में निवेश कर सकते है |
| SSY में निवेश करने के फ़ायदे | इस योजना में 250 RS से लेकर 1.5 lakh Rs तक निवेश कर सकते है। 15 साल में 8.2 ब्याज काम्पाउंडिंग ब्याज समेत पैसा मिलेगा। |
| बालिका की उम्र सीमा | 10 वर्ष तक की बालिकाओं के नाम पर निवेश कर सकते है |
सुकन्या समृद्धि योजना क्या है? इसके क्या लाभ है? कोन कोन इस इस योजना को शुरू कर सकता है?
सुकन्या समृद्धि योजना: केंद्र सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत एक नई योजना शुरू की है, जिसका नाम सुकन्या समृद्धि योजना है। इस योजना के अंतर्गत, बेटियों के भविष्य को उज्जवल बनाने और उनकी पढ़ाई, उच्च शिक्षा, शादी आदि के खर्चों को वहन करने के लिए माता-पिता निवेश कर सकते हैं। यह एक छोटी बचत योजना है और इसमें 10 वर्ष से कम आयु की बेटियों के लिए निवेश करने का विकल्प है।
इस योजना में कम से कम 250 रुपए और ज्यादा से ज्यादा 1.5 लाख रुपए निवेश किया जा सकता है। यह योजना केवल बेटियों के लिए ही बनाई गई है। जिसमें निवेश कर बेटी के भविष्य में होने वाले खर्चों की पूर्ति की जा सकेगी। इस योजना के अंतर्गत 15 साल तक निवेश कर बेटी की शिक्षा एवं शादी और अन्य ख़र्चों के लिए फंड जमा हो सकता है कोई भी माता-पिता अभिभावक बच्चियों के नाम पर ये खाता खोल सकते हैं।
बेटियों के नाम निवेश कीजिए
यदि आप अपनी बेटी के लिए निवेश करना चाहते हैं, तो आप सुकन्या समृद्धि योजना के तहत निवेश करके अपनी बेटी का भविष्य उज्जवल कर सकते हैं। हम इस लेख के माध्यम से आपको सुकन्या समृद्धि योजना से संबंधित पूरी जानकारी मिलने वाली है|
बेटियों के भविष्य की सुरक्षा
केंद्र सरकार द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना चलाई जा रही है जिसके तहत बेटियों उज्ज्वल भविष्य के लिए निवेश किया जा सकता है। इस योजना में सालाना 10,000 रुपए की राशि जमा की जा सकती है जो मैच्योरिटी के समय 4.48 लाख रुपए तक बढ़ जाएगी। यह योजना देश की बेटियों के भविष्य की सुरक्षा के लिए शुरू की गई है। इसके अंतर्गत, कोई भी परिवार का सदस्य, जैसे माता-पिता या अभिभावक, बेटी के नाम पर सुकन्या समृद्धि खाता खोल सकता है।
इस योजना में आपको ऊंचा ब्याज मिलेगा और सरकार द्वारा समर्थित होने के कारण यह 100% सुरक्षित भी है। आप लंबी अवधि में नियमित निवेश करके मैच्योरिटी का एक बड़ा हिस्सा बचाया जा सकता है। इस योजना को शुरू करने के लिए आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस या अधिकृत बैंक में जाकर इस खाते को खुलवा सकते हो|
नवीनतम अपडेट: 31 मार्च 2024 तक सुकन्या समृद्धि योजना के खाताधारकों को इस काम को पूरा करना होगा, अन्यथा उनका खाता निष्क्रिय कर दिया जाएगा।
सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दर बढ़कर 8.2 कर दी गई है
| Sukanya samridhi yojna 2024 | |
|---|---|
| किसने शुरू की | केंद्र सरकार |
| इस योजना की उम्र सीमा | 10 वर्ष तक की बालिकाएं |
| मुख्य उद्देश्य | बालिकाओं का उज्ज्वल भविष्य |
| निवेश की सीमा | 250 रुपए से 1.5 लाख तक |
| निवेश की अवधि | 15 वर्ष |
| इंटरेस्ट रेट | 8.2 प्रतिशत |
| यह योजना कब से लागू होगी | 2024 |
इस योजना में अधिक ब्याज और टैक्स फ़्री का बड़ा फायदा है।
सुकन्या समृद्धि योजना की मैच्योरिटी क्या है?
- जब आप नवजात बेटी के लिए सुकन्या समृद्धि खाता खोलते हैं, तो उसकी मैच्योरिटी 21 साल की उम्र पर होगी।
- अगर आपने अपनी 4 साल की बेटी के लिए खाता खोलवाया है, तो उसकी मैच्योरिटी राशि 25 साल की उम्र के बाद ही पैसा मिलता है।
- कन्या 18 साल कि हो जाने पर अपना खाता स्वयं संभाल सकती है।
- जब आप नवजात बेटी के लिए सुकन्या समृद्धि खाता खोलते हैं, तो उसकी मैच्योरिटी 21 साल की उम्र पर होगी।
- अगर आपने अपनी 4 साल की बेटी के लिए खाता खोलवाया है, तो उसकी मैच्योरिटी राशि 25 साल की उम्र के बाद ही पैसा मिलता है।
इस योजना में अधिकतम कितना पैसा जमा कर सकते है?
सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश कैसे करें?
- सुकन्या समृद्धि योजना के तहत, 10 साल से कम आयु की बेटी के लिए पोस्ट ऑफिस में खाता खोला जा सकता है।
- इस योजना में दो बेटियों के लिए अलग-अलग खाते खोल सकते हैं और अगर जुड़वा बेटियां हैं तो दो से अधिक खाते भी खोल सकते हैं।
- सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत, एक वित्त वर्ष के दौरान कम से कम 250 रुपए जमा करना आवश्यक है और पूरे वित्त वर्ष के दौरान अधिकतम 1.5 लाख रुपए जमा किए जा सकते हैं।
- इस राशि को आप चाहें तो हर महीने बाटकर भी जमा कर सकते हैं।
- आप हर महीने 12,500 रुपए खाते में डालकर भी साल में 1.5 लाख रुपए जमा कर सकते हैं।
कोन से बैंक है जो सुकन्या समृद्धि योजना की सेवाएं प्रदान करते है?
इसे भी पढ़ें :
सुकन्या समृद्धि योजना की खास विशेषताएं:–
- इस योजना के अंतर्गत 10 वर्ष से कम आयु की बालिका के नाम पर अकाउंट खोला जा सकता है।
- सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति 1 वर्ष में न्यूनतम 250 और अधिकतम 1.5 लाख रुपए सालाना निवेश कर सकते हैं।
- Sukanya Samriddhi Yojana सरकारी योजना है इसलिए गारंटी रिटर्न प्रदान करती है।
- सुकन्या समृद्धि अकाउंट को देश के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में ट्रांसफर किया जा सकता है। वहीं मैच्योरिटी के बाद भी खाता बंद नहीं करने पर ब्याज का लाभ मिलता है।
- बालिका की आयु 18 वर्ष होने पर उसकी शिक्षा के लिए 50% राशि निकालने का ऑप्शन दिया गया है।
- गोद ली गई पुत्री के लिए भी इस योजना के अंतर्गत निवेश किया जा सकता है।
- सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत 15 वर्ष तक प्रीमियम राशि जमा करनी होती है जिसके लिए मैच्योरिटी अवधि 21 वर्ष निर्धारित की गई है।
- वित्तीय वर्ष 2023-24 के मुताबिक इस योजना में 8% की दर से ब्याज दिया जा रहा है।
- 18 वर्ष की होने के बाद बालिका अपना अकाउंट खुद मैनेज कर सकती है।
सुकन्या समृद्धि योजना की पात्रता:–
आवश्यक दस्तावेज (Document)
सुकन्या समृद्धि योजना के लिए अप्लाई कैसे करें?
- सुकन्या समृद्धि योजना 2024 के तहत आवेदन करने के लिए, आपको पहले अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस या बैंक ब्रांच में जाना होगा।
- वहां जाकर, आपको सुकन्या समृद्धि योजना के तहत निवेश करने के लिए आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
- इसके बाद, आपको बालिका की ओर से अकाउंट खोलने वाले माता-पिता / अभिभावक की जानकारी दर्ज करनी होगी।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद, आपको जरूरी दस्तावेजों की कॉपी के साथ फॉर्म को संलग्न करना होगा।
- सारी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद, आपको यह आवेदन फॉर्म प्रीमियम राशि के साथ पोस्ट ऑफिस या बैंक में जमा कर देना होगा।
- इस प्रकार आप इस योजना में आवेदन कर सकते हैं|




0 टिप्पणियाँ