Top 25 College of India 2024

Top 25 college of India || भारत के 25 Topmost कॉलेज |

भारत का सबसे अच्छा College कहाँ है ||

भारत के 25 वो कॉलेज जहां admission के लिए प्रत्येक विद्यार्थी का सपना होता है। आइए देखें वे कौन क़ौन से कॉलेज है?


भारत में शीर्ष कॉलेज: भारत में शीर्ष 25 कॉलेज कौन से हैं? इस लेख में, देश के शीर्ष 25 कॉलेजों की सूची दी गई है। यह सूची भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी की गई है। यदि आप भी इनमें से किसी भी कॉलेज में प्रवेश लेना चाहते हैं, तो आपको CUET UG में अच्छे अंक प्राप्त करने होंगे। इन सभी कॉलेजों में CUET स्कोर के आधार पर प्रवेश होता है।

सीयूईटी यूजी 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन जारी है। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने भी डीयू एडमिशन 2024 का बुलेटिन जारी किया है। 12वीं बोर्ड के साथ-साथ लाखों करोड़ों छात्र छात्राओं ने सीयूईटी की तैयारी भी शुरू कर दी है। इस समय जरूरी है कि वे सही कॉलेज और कोर्स का चयन कर सकें। अगर आप भारत के बेस्ट कॉलेज से पढ़ाई करना चाहते हैं, तो पहले यह जान लें कि देश के टॉप कॉलेजों की सूची में किन-किन का नाम है। इस लेख में आपको भारत के शीर्ष 25 कॉलेजों की सूची मिलेगी।

   इस सूची में दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों का प्रमुख स्थान है, हालांकि चेन्नई, कोलकाता, कोयंबटूर जैसे शहरों में भी संस्थानों ने अपनी पहचान बनाई है।

You must read: 
Top Engeenering College in India

नरेंद्र मोदी से ब्रांड मोदी तक

Top 25 College’s List in India

1. Name of College.                   City   

2. Miranda House                          Delhi

3. Hindu College                          Delhi

4. Presidency College                  Chennai

5. PSGR Krishnammal 

   College for Women                  Coimbatore                              

6. St. Xavier's College                   Kolkata

7. Atma Ram Sanatan Dharma         New delhi

    College                                                       

8. Loyola College                           Chennai

9. Ramakrishna Mission 

    Vivekananda Centenary Colleg.   Kolkata

10. Kirori Mal College                   Delhi

11. Lady Shri Ram College 

      for Women                           Delhi

12. Shri Ram College of Commerce Delhi

13. Hansraj College                    Delhi

14. Shri Venkateshwara College    Delhi

15. St. Stephen's College            Delhi

16. Ramakrishna Mission 

      Vidyamandir                            Haridwar

17. Madras Christian College            Chennai

18. Deshbandhu College                    New Delhi

19. Tyagaraja College                    Madurai

20. Ramakrishna Mission 

       Residential College                    Kolkata

21. PSG College of Arts and Scienc. Coimbatore

22. Acharya Narendra Dev College.   New Delhi

23. Lady Irwin College                      Delhi

24. Bhaskaracharya College of 

      Applied Sciences                       New Delhi

25. Deen Dayal Upadhya College       Delhi


यहां दी गई भारत के शीर्ष कॉलेजों की सूची केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा हर साल जारी होने वाली एनआईआरएफ रैंकिंग पर आधारित है। नवीनतम एनआईआरएफ कॉलेज रैंकिंग 2023 में आई थी। 2024 की कॉलेज रैंकिंग अगले कुछ महीनों में आएगी।

भारत के टॉप मैनज्मेंट कॉलेज कौन से है ? अड्मिशन कैसे मिलता है ?

Must read:

Finance Tips 2024






शीर्ष 10 प्रबंधन कॉलेज: शीर्ष MBA कॉलेज: देश भर में हर क्षेत्र की शिक्षा के लिए कुछ नामी सबसे अच्छे माने जाते हैं। MBA के लिए भारतीय प्रबंधन संस्थान (Indian Institutes of Management, IIM) सबसे अच्छे माने जाते हैं। यहां आईआईएम कॉलेजों के साथ-साथ अन्य शीर्ष MBA संस्थानों के बारे में भी बताया जा रहा है। यहां एक में प्रवेश के मापदंडों के बारे में भी बताया गया है।

भारत में टॉप 10 प्रबंधन कॉलेजों की सूची में 6 IIM, 2 IIT, 1 NIT और 1 जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट शामिल है। यह सूची टॉप प्रबंधन स्कूलों के लिए NIRF रैंकिंग 2024  के अनुसार तैयार की गई है। आप इस सूची को nirfindia.org पर देख सकते हैं। प्रबंधन कॉलेजों में MBA कोर्सेज के लिए प्रसिद्ध हैं।

1. भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद NIRF रैंकिंग में पहले स्थान पर है। IIM में MBA के लिए दाखिले के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) देना आवश्यक होगा। इसके बाद उम्मीदवारों को साक्षात्कार देना होगा। छात्रों का अंतिम चयन CAT स्कोर, पिछले अकादमिक प्रदर्शन और साक्षात्कार के प्रदर्शन के आधार पर होगा।

2. Indian Institute of Management Bangalore ने 2024 में एनआईआरएफ रैंकिंग में अभी दुसरे स्थान पर क़ाबिज़ है । बैंगलोर में MBA पाठ्यक्रम में प्रवेश CAT परीक्षा के मान्य स्कोर, व्यक्तिगत साक्षात्कार और लिखित क्षमता परीक्षण (WAT) चरण के बाद होगा, इस संस्थान में भारतीय छात्रों के लिए CAT देना अनिवार्य है. अंतरराष्ट्रीय छात्रों को GMAT/ GRE परीक्षा देनी होती है।

3. भारतीय प्रबंधन संस्थान कलकत्ता को NIRF रैंकिंग में तीसरी स्थान दिया गया है। यहाँ MBA में प्रवेश के लिए CAT स्कोर का महत्व है। साथ ही WAT और व्यक्तिगत साक्षात्कार भी आयोजित किया जाता है। सभी के आधार पर अंतिम प्रवेश प्राप्त होता है।









4. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली को NIRF रैंकिंग में चौथा स्थान प्राप्त है. IIT दिल्ली का एमबीए कोर्स बहुत प्रसिद्ध है. यहाँ से MBA के लिए CAT परीक्षा देना अनिवार्य है. इसके अतिरिक्त, स्नातक में 60 प्रतिशत अंक होना चाहिए. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को निर्धारित नियमों के अनुसार, अंकों में छूट दी जाती है. कैट के अतिरिक्त Writing Ability Test और व्यक्तिगत साक्षात्कार भी लिया जाता है।

5. भारतीय प्रबंधन संस्थान कोझिकोड को NIRF रैंकिंग में पांचवीं स्थान प्राप्त हुआ है। इसके अलावा, यहां MBA में प्रवेश के लिए भी अन्य IIM की तरह CAT परीक्षा, WAT और साक्षात्कार के माध्यम से मान्यता प्राप्त की जाती है।

6. Indian Institute of Management Lucknow को रैंक 6 मिली है, इस संस्थान में प्रवेश के लिए कैट परीक्षा, WAT और साक्षात्कार आवश्यक हैं| इसके अतिरिक्त, अन्य मापदंडों में HSC अंक, स्नातक अंक, कार्य अनुभव, विविधता कारक (DFa) में शैक्षिक विषय और लिंग भी देखे जाते हैं|

7. भारतीय प्रबंधन संस्थान इंदौर को 7वीं रैंक प्राप्त हुई है। इसमें भी अनुकरणीयता मापदंड उपलब्ध हैं, जैसा कि अन्य IIM के लिए होता है।











8, Xavier स्कूल ओफ़ मैनज्मेंट जमशेदपुर का एक प्रमुख प्रबंधन संस्थान है जिसे NIRF रैंकिंग में 8वीं स्थान प्राप्त है। PGDM BM, GM और HRM कोर्सेज में प्रवेश के लिए XAT परीक्षा देना अनिवार्य है। जमशेदपुर के अतिरिक्त, अन्य XLRI में प्रवेश के लिए भी XAT परीक्षा के स्कोर स्वीकार किए जाते हैं।

9, मुंबई के राष्ट्रीय औद्योगिक अभियांत्रिकी संस्थान, NIRF रैंकिंग में 9वीं स्थान प्राप्त कर चुका है। यहां पर MBA में प्रवेश के लिए उम्मीदवार को इंजीनियरिंग / प्रौद्योगिकी में पूरकालिक स्नातक की आवश्यकता होती है, जिसमें 60% अंक होने चाहिए। विदेशी उम्मीदवारों को TOEFL या IELTS परीक्षा देनी होगी। इसके अलावा CAT / GRE / GMAT / GATE प्रवेश परीक्षा देना आवश्यक है। इनमें से किसी एक प्रवेश परीक्षा के आधार पर उम्मीदवार को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद अंतिम प्रवेश PGDIM या PGDSM में होगा।

  10.  भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास के टॉब मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में 10वीं रैंक प्राप्त हुई है। यहाँ MBA में प्रवेश पाने के लिए CAT परीक्षा का पास होना आवश्यक है। साथ ही, संबंधित UG डिग्री में 55% अंकों से पास होना अनिवार्य है। चयनित उम्मीदवार को साक्षात्कार के लिए चयनित किया जाएगा। इसके बाद अंतिम चयन होगा।

लोग ऐसे प्रश्नों के उत्तर भी जानना चाहते है:

Q. भारत का सबसे शीर्ष सरकारी विश्वविद्यालय कौन सा है?

  भारत में शीर्ष सरकारी विश्वविद्यालयों में से एक, जो बैंगलोर में स्थित है, जिसे 1909 में प्रमुख उद्योगपति जमशेदजी टाटा ने स्थापित किया गया था, वह है भारतीय विज्ञान संस्थान। वर्तमान में, विश्वविद्यालय में कुल 45 शैक्षिक विभाग हैं जो 738 यूजी और पीजी कार्यक्रम प्रदान करते हैं जिसमें BSc शामिल हैं।

Q. भारत की सबसे बड़ी University कहाँ है?

दिल्ली विश्वविद्यालय






यह विश्वविद्यालय 1922 में स्थापित किया गया था और यह भारत का सबसे बड़ा उच्च शिक्षा संस्थान बन गया है और विश्व के सबसे बड़े में से एक है जिसमें 132,000 से अधिक छात्र हैं। इसके दो मुख्य कैंपस दिल्ली के उत्तर और दक्षिण में हैं जिनमें कुल 77 संबद्ध कॉलेज और 16 संकाय हैं।

Q. भारत का No. 2 कॉलेज कौन सा है?

   भारतीय विज्ञान संस्थान भारत की शीर्ष दस विश्वविद्यालयों में पहले स्थान पर है, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दूसरे स्थान पर है।

Q. भारत की सबसे topped यूनिवर्सिटी क़ौन सी है?

NIRF Rankings 2023 के अनुसार, जिन्हें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जारी किया, भारतीय विज्ञान संस्थान, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय और जामिया मिलिया इस्लामिया भारत में शीर्ष तीन विश्वविद्यालय हैं।

Q. विश्व का No 1. college कौन सा है?

मासाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT)


disclaimer: इस artical में उपलब्ध सूचना केवल मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह जरूरी है कि हमारी वेबसाइट किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करती है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले किसी भी यूनिवर्सिटी की अधिकारिक वेबसाइट पर बिसिट करें। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ