T-20 World Cup 2024 Best 4 Team

T-20 World Cup new update 

T-20 WC:  Westindies ने तोड़े कई Records. इस वर्ल्ड कप में बनाया सबसे बड़ा स्कोर । Afganistan को 104 रन से रोंदा। 

    वेस्ट इंडीज़ बनाम अफगानिस्तान मैच highlight: टी20 विश्व कप 2024 में वेस्ट इंडीज ने एक शानदार तरीके से बल्लेबाजी की और इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर बनाते हुए अफगानिस्तान को 104 रनों से हरा दिया. इस मैच में रोवमैन पॉवेल की कप्तानी वाली विंडीज टीम ने 218 रन बनाए।

Indies win by 104






     





    फिर कैरेबियन गेंदबाजों ने दम दिखाया और अफगानिस्तान टीम को 114 रनों पर समेट दिया वेस्टइंडीज टीम ने मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और 5 विकेट पर 218 रन बनाए थे। इस दौरान निकोलस पूरन ने 53 गेंदों पर 98 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 छक्के और 6 चौके शामिल थे। उनकी स्ट्राइक रेट 184.90 रही।

Must Read:
सुनील छेत्री : World Top Footboller

वेस्टइंडीज़ वर्सेस अफ़ग़ानिस्तान

वर्ल्ड रिकॉर्ड 36-रन ओवर: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में एक ओर रनों की कमी हो गई है, जबकि दूसरी ओर 

वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के मैच में एक ही ओवर में 36 रन बन गए।

    यूँ तो T-20 विश्व कप 2024 में रनों का सूखा पड़ा हुआ है लेकिन वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के मैच में एक ओवर में ही 36 रन बन गए। रनों का यह तूफान निकलस पूरन के बल्ले से आया, लेकिन इस महंगे ओवर में अजमतुल्लाह ओमारजई ने भी अपना योगदान दिया. ओमारजई ने टी20 क्रिकेट के इस सबसे महंगे ओवर में 10 रन एक्स्ट्रा देकर इतिहास बनाया।

     इस टी -20 इंटरनेशनल मैच में पांचवां अवसर है, जब एक ओवर में 36 रन बने हैं। यह कारनामा पहले भारत के लाडले युवराज सिंह ने किया था। उन्होंने 2007 में खेले गए पहले टी20 वर्ल्ड कप में एक ओवर में छह छक्के जड़ दिए थे। युवी का यह कहर इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड ने झेला था. इसके बाद वेस्टइंडीज के कायरन पोलार्ड और नेपाल के दीपेंद्र सिंह ने भी एक-एक ओवर में छह-छह छक्के लगाए। एक बार अफगानिस्तान के करीम जनत के एक ओवर में रोहित शर्मा और रिंकू सिंह ने मिलकर 36 रन बनाए थे।

सुपर -8 में पाकिस्तान के बाहर होने पर क्या बोले कोच -गैरी 
कर्सटन

पाकिस्तान की टीम को कुछ अता पता नही है- कर्स्टन











      बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले राउंड से ही बाहर हो गई है. उसे सुपर-8 में जगह नहीं मिली. इसी बीच कोच गैरी कर्स्टन ने टीम की एकता को लेकर खुलासा किया है।

  गैरी कर्स्टन ने कहा पाकिस्तान जैसी खरब टीम मैंने नही देखी। 
उन्होंने पाकिस्तानी टीम को वर्ल्ड कप  से बाहर होने पर जमकर लताड़ा । 2024 के T20 विश्व कप: पाकिस्तान टीम के कोच गैरी कर्स्टन ने खिलाड़ियों को खरी-खरी सुना दी हैं. उन्होंने सभी खिलाड़ियों के लिए फिटनेस और स्किल्स के मानक तय कर दिए हैं.
  बाबर आज़म की कप्तानी वाली पाकिस्तान की टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले राउंड से ही बाहर कर दिया गया है। उन्हें सुपर-8 में जगह नहीं मिली। इसी दौरान कोच गैरी कर्स्टन ने टीम की एकता के बारे में खुलासा किया है।

किसी को कुछ नहीं पता- गैरी कर्स्टन (कोच)

पाकिस्तान टीम के प्रदर्शन के प्रति गैरी कर्स्टन जरूर नाराज होंगे। खिलाड़ी कई साल से क्रिकेट खेल रहे हैं, फिर भी उन्हें यह नहीं पता कि उन्हें कब कौन सा शॉट खेलना है. कर्स्टन ने स्पष्ट कर दिया है कि जो भी खिलाड़ी ऊपर दिए गये मानकों पर खरा उतरेगा, उसे टीम में जगह मिलेगी वरना उन्हें बाहर कर दिया जाएगा. रिपोर्ट्स के अनुसार कर्स्टन फिलहाल दक्षिण अफ्रीका में अपने घर चले जाएंगे क्योंकि पाकिस्तान टीम को अगस्त महीने तक कोई क्रिकेट नहीं खेलना है।

BCCI को तलाश है हेड कोच की ।राहुल द्रविड़ के बाद  गौतम गम्भीर बन सकते है टीम इंडिया के हेड कोच।

     एक बीसीसीआई के सूत्र ने बताया कि गौतम गंभीर ने वर्चुअल इंटरव्यू दिया है, जबकि रमन ने प्रजेंटेशन पेश की है। यह प्रजेंटेशन विस्तृत रूप से तैयार की गई थी। अब सीएसी बुधवार को विदेशी उम्मीदवारों का इंटरव्यू लेगी। इसमें कौन-कौन सम्मिलित होगा, इस बात का खुलासा नहीं हो सका है। बीसीसीआई एक नये सिलेक्टर की भी तलाश कर रही है। इसके लिए कुछ उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट भी किया गया है। सिलेक्टर पद के लिए जल्द ही इंटरव्यू लिया जा सकता है, लेकिन इसके बारे में अभी तक किसी भी प्रकार की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आइ।

   जल्द ही टीम इंडिया के नए हेड कोच का ऐलान हो सकता है। राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 विश्व कप 2024 के बाद समाप्त हो जाएगा। द्रविड़ ने हेड कोच के लिए दोबारा आवेदन नहीं किया है और वे अब ब्रेक चाहते हैं। द्रविड़ ने लगातार दो बार टीम इंडिया के हेड कोच का कार्य संभाला है।

You Must Read:
Staff Selection commision

हेरिस रॉऊफ़ ने सोचा इंडीयन है और ले लिया पंगा, हो गये ट्रोल 

हैरिस रॉऊफ़ ने पाकिस्तान को किया शर्मसार

हैरिस राउफ की टीम पाकिस्तान इस टी20 वर्ल्ड कप में बेहद खराब प्रदर्शन के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गई. अमेरिका और भारत के सामने भी उन्‍हें हार का सामना करना पड़ा. एक फैन की नाराजगी के बाद पाकिस्तानी तेज गेंदबाज उसके साथ मारपीट पर उतारु हो गया. इस दौरान उसने भारत का नाम भी लिया।

     पाकिस्‍तान की टीम के तेज गेंदबाज हैरिस राउफ ने मौजूदा टी20 वर्ल्‍ड कप में गेंद से किसी भी तरह का कोई कमाल दिखाने से बुरी तरह से चूक गए। इसी कारण उनकी टीम पहले ही दौर से टूर्नामेंट से बाहर हो गई। राउफ मैदान के बाहर कुछ ऐसा कर बैठे, जिसके चलते वो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं।
 दरअसल, वो एक क्रिकेट फैन से उलझ बैठे। वाइफ और कुछ सुरक्षा कर्मी राउफ को शांत करने का प्रयास करते रहे, लेकिन वो इस पाकिस्‍तानी फैन को इंडियन बताकर मारीपट पर उतारु हो गए। ऐसे में अब भला इंडियन फ़ैन कहा रुकने वाले थे ।

T-20 World Cup  में ये चार टीमें ही शिरकत करेंगी, नही हारी कोई मैच 

T-20 वर्ल्ड कप 2024 के वर्ल्ड कप में भारत , Australia, साउथ अफ़्रीका और वेस्टइंडीज़ सेमीफ़ाइनल में जाने को सबसे तगड़े दावेदार है। ग्रूप स्टेज में भी इन टीमों ने कोई मैच नही हारा है।
T20 विश्व कप का रोमांच चरम पर है। वेस्टइंडीज और अमेरिका में चल रहा टी20 वर्ल्ड कप का यह 9वां सीजन अब धीरे-धीरे आखिरी पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है। इस सीजन कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 12 टीमें ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई हैं, जबकि 8 टीमों ने सुपर 8 के लिए जगह पक्की है। अब इन 8 में से 4 टीमें सेमीफाइनल में एंट्री करेंगी। ये चार टीमें कौन होंगी, हम आपके लिए इसी के बारे में बता रहे हैं। इस सीजन जिन 4 टीमों ने ग्रुप स्टेज में कमाल का खेल दिखाया है, वो सेमीफाइनल में जाने की मजबूत दावेदार हैं।

You must read:
Common University Entrance test (CUET)

इन 8 टीमों ने सूपर 8 के लिए जगह पक्की की है:~

भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश ।

ग्रूप स्टेज से बाहर होने वाली 12 टीमें

पाकिस्तान, कनाडा, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, अमेरिका, ओमान, न्यूजीलैंड, युगांडा, पापुआ न्यू गिनी, श्रीलंका, नीदरलैंड, नेपाल।

 अपने Groups में टॉप पर रहने वाली टीमें 

Group ‘A’ से टीम इंडिया

भारतीय टीम सेमीफाइनल के लिए मजबूत दावेदारों में शामिल है, जिसमें रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने अब तक कोई मैच नहीं हारा है. ग्रुप स्टेज में उसने तीन मैच जीते हैं, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।

Must Read:
Top Engeneering college in India

Group’B’ से ओस्ट्रेलिया 

ग्रुप B  से ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में जाने की सबसे मजबूत दावेदार है, जो अब तक अजेय है. ग्रुप स्टेज में मिचेल मार्श की कप्तानी वाली इस टीम ने अब तक एक भी मैच नहीं हारा. चारों मैच जीतकर कंगारू टीम ने 8 अंकों के साथ सुपर 8 में धमाकेदार एंट्री की है।

Group C से वेस्टइंडीज़

    ग्रुप सी से मेजबान वेस्टइंडीज ने अब तक किसी भी मैच में हार नहीं खाई है. उन्होंने ग्रुप स्टेज में 4 मैचों में 8 अंक जीते हैं. अब सुपर 8 में इस टीम को बहुत मजबूत माना जा रहा है, जो सेमीफाइनल तक पहुंच सकती है।

4. Group D से साउथ अफ्रीका 

यह ग्रुप साउथ अफ्रीका की एकमात्र टीम है, जिसने अपने सभी चार मैच जीत लिए हैं। इस ग्रुप में वे 8 अंकों के साथ शीर्ष पर स्थान बनाए रखे हैं और सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली हैं। अब सेमीफाइनल में प्रवेश करने के लिए यह टीम मजबूत दावेदारों में शामिल है।

  जब ये चार टीमें इतना अच्छा प्रदर्शन कर रही है कि अपने ग्रूप में कोई मैच नही हारी तो पूरी उम्मीद है की सेमीफ़ाइनल का रास्ता इन चार टीमों ने ही तय कर लिया है । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ