T-20 World Cup || India vs Australia || Bharat ne Australia ko haraya|| India won by 24 runs to Australia|
भारत ने अपने आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हराकर सुपर 8 में जीत हासिल की।
यह मैच डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था और भारत ने इसे बड़ी आसानी से अपने नाम कर लिया|
![]() |
T-World Cup Indiawon by 24 runs to Australia |
भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर न केवल जीत की हैट्रिक लगाई है, बल्कि वह अपने ग्रुप में शीर्ष पर स्थान प्राप्त किया यदि अब भारत का मुक़ाबला सेमीफाइनल में इंग्लैंड के साथ करेगा।
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इस मैच के बाद टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारत का सेमीफाइनल मैच अब इंग्लैंड के खिलाफ होगा। टीम इंडिया ने यह मैच 24 रन से जीता।
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आज (24 जून) भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला खेला गया ।दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ग्रॉस आइलेट के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू हुआ ।भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच नहीं गंवाया हैं|
वहीं ऑस्ट्रेलियाई जैसी दिग्गज टीम को इसी सिरीज़ में अफगानिस्तान ने हरा दिया था।
आज भारत की टीम को अपनी पिछली हार का बदला भी ले लिया। रोहित शर्मा के नेतृत्व में, भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में अपनी हार को बदलकर जीत हासिल की। पिछले साल के मुकाबले में जहां भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
भारत की जीत में स्कोर क्या रहा?
भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में 24 रनों से जीत हासिल की है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 205 रन बनाए थे, जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 20 ओवर 7 विकेट खोकर सिर्फ 181 रन ही बना सकी।
कप्तान रोहित शर्मा के छक्कों से थर्राया स्टेडीयम। बना दिए कई रेकर्ड। लेकिन शतक से चूके।
Rohit Sharma complete 200 Sixes |
T-20 World Cup 2024- रोहित शर्मा ने सुपर-8 के मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 छक्के लगाए हैं और इससे उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 छक्के लगाने का कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।
रोहित शर्मा ने अपनी खिलाड़ी करियर में एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है जिसने उन्हें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाया है। उन्होंने अपने बल्लेबाजी के दम पर 200 छक्के पूरे करने का उपलब्धि हासिल की है, जिससे वे पहले बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने ऐसा कुछ किया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में 5 सिक्स लगाते ही इस आंकड़े को हासिल किया है, जिससे उनकी बल्लेबाजी की महानता का परिचय दुनिया को मिला है। रोहित शर्मा का यह उपलब्धि भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक अविस्मरणीय क्षण बन गया है
टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में Westindies के महानतम बल्लेबाज़ विव रिचर्ड
![]() |
Sir Viviyan Richard |
भारतीय टीम ने शनिवार को बांग्लादेश की टीम को पूरी तरह से पराजित कर दिया। इस जीत के बाद वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स ने भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम का दौरा किया।
ये वही विव रेचर्ड है…….
सर की उपाधि से नवाज़े जाने वाले विवियन अलेक्जेंडर रिचर्ड्स वेस्ट इंडीज धुरंधर batsman पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वे विव रिचर्ड्स (Viv Richards) के नाम से प्रसिद्ध हैं।1974 और 1991 के बीच, उन्होंने वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया. आम तौर पर, वे तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते थे. उन्हें सभी समय के महानतम बल्लेबाजों में से एक माना जाता है।रिचर्ड्स 1975 और 1979 क्रिकेट विश्व कप में भी टीम में शामिल थे।
रिचर्ड्स ने 1974 में भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया। उनके सर्वश्रेष्ठ साल 1976 और 1983 के बीच थे. 1984 में वे pterygium से पीड़ित हो गए और उनकी आंख की सर्जरी हुई थी, जिससे उनकी आंखों की रोशनी कम हो गई. इसके बावजूद, वह अगले चार वर्षों तक 50 की औसत से दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बने रहे।
एक कप्तान के रूप में, उन्होंने 27 टेस्ट मैच जीते और केवल 8 हारे, जो कि 50 में से हैं। उन्होंने लगभग 7,000 रन एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों में बनाए और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 36,000 से अधिक रन बनाए।
रिचर्ड्स का जन्म 7 मार्च 1952 को सेंट जॉन्स, एंटीगुआ में हुआ था। उन्होंने छात्रवृत्ति पर सेंट जॉन्स बॉयज प्राइमरी स्कूल और फिर एंटीगुआ ग्रामर सेकेंडरी स्कूल से पढ़ाई की।
रिचर्ड्स ने मरियम से शादी की और उनके दो बच्चे हैं। उनक एक बेटा माली ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट भी खेला है।
विव रिचर्ड्स ने नीना गुप्ता के साथ भी रिश्ते में रहे ,और काफ़ी चर्चा में रहे । उनके इस संबंध में उनकी एक बेटी भी है, जिनका नाम है मसाबा गुप्ता, वो एक मशहूर फ़ैशन डिज़ाइनर है।
भारत को Australia से हारने की दुआ की थी पाकिस्तान ने लेकिन नही हुई क़बूल
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले जा रहे सेमीफाइनल की जंग बेहद रोचक हो गई है।सुपर-8 के ग्रुप-2 से इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका पहुंच चुका है लिया है. जबकि ग्रुप-1 अब भी अंतिम चरण में है।
हालांकि भारतीय टीम ग्रुप-1 में 4 पॉइंट्स और बेहतरीन नेट रनरेट +2.425 के साथ टॉप पर है, लेकिन उन्हें सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।
इस खेल में भारतीय टीम को अब ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के साथ विभिन्नता से जीतना होगा। इसलिए, अब पाकिस्तानी फैंस भारतीय टीम के बाहर होने की प्रार्थना कर रहे हैं। इस विषय पर सोशल मीडिया पर भी बहुत कुछ साझा किया जा रहा है। इसलिए, भारत के बाहर होने का विचार भी वायरल हो रहा है।
भारत के हारने के पाक ने कुछ समीकरण बनाए थे ~
आज (24 जून) भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला होने वाला है. यदि ऑस्ट्रेलिया 41 से अधिक रनों से जीतती है, तो वह नेट रन रेट के मामले में भारत को पीछे छोड़ देगी और 4 अंकों के साथ शीर्ष पर रहेगी. वहीं, भारतीय टीम दूसरे स्थान पर आ जाएगी।
ग्रूप-1 का आखिरी मैच 25 जून को अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा, अब देखना ये होगा कि अफगानिस्तान 81 या उससे अधिक रनों से जीतती है, तो वह 4 अंक और बेहतर नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर आ जाएगी। उस स्थिति में भारत तीसरे स्थान पर होगा और सेमीफाइनल से बाहर होगा।
ये तो सम्भव नही है!
यह समीकरण सम्भव नहीं है, क्योंकि भारतीय टीम के बाहर होने की संभावनाएं इसलिए कम हैं कि इसका एक मुख्य कारण यह है कि दोनों मुकाबलों पर बारिश का साया है, यदि बारिश से कोई भी मैच रद्द होता है, तो भारत सेमीफाइनल में पहुंचेगा। इसलिए पाकिस्तानी फैंस अपनी खुशी के लिए इस समीकरण को साझा कर रहे हैं।
अफगानिस्तान ने कैसे रचा इतिहास
अफ़ग़ानिस्तान की टीम ने वनडे मैचों में ऑस्ट्रेलिया को कभी शिकस्त नही दी लेकिन टी-20 मैचों में दूसरे ही मैच में अफ़ग़ानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया और इतिहास रच दिया।
- दोनो टीमों के बीच चार ODI और 2 T-20 match हुए है । लेकिन Afghanistan ODI में तो फिसल गया लेकिन T-20 दोनो ही जीते।
- हालांकि, लीग मैचों में यह टीम न्यूज़ीलैंड को भी हरा चुकी है, लेकिन 2023 में खेले गए पिछले वनडे वर्ल्ड कप में अफ़ग़ानिस्तानी टीम ने ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ जीत की दहलीज़ तक पहुँच गई।
- इसके बावजूद, ग्लेन मैक्सवेल की करिश्माई बल्लेबाज़ी से ऑस्ट्रेलिया ने उलटफेर नहीं होने दिया।
- यह याद रखने की ज़रूरत है कि अफ़ग़ानिस्तान आसानी से हारा नहीं है और मैक्सवेल ने ऐसी पारी खेली है जो क्रिकेट इतिहास की सर्वश्रेष्ठ पारियों में गिनी जाती है।
- लेकिन इस बार, अफ़ग़ानिस्तान ने कोई ग़लती नहीं की और न ही ऑस्ट्रेलिया का कोई खिलाड़ी चमक सका।


0 टिप्पणियाँ