Business Ideas || Small Business Ideas || कम पूँजी में शुरू होने वाले व्यापार || Business Plan || kon sa vyapaar karen ||
इन पाँच प्रकार के बिज़्नेस में से एक आपको शुरू कर देना चाहिए। मार्जिन और ग्राहकों की कभी कमी नहीं होगी
क्या आप अपना स्वयं का व्यवसाय आरंभ करने की इच्छा रखते हैं? इसे तुरंत प्रारंभ करें। आप किस प्रकार का व्यवसाय आरंभ करें और इसे कैसे करें, हम आपको ये भी बता रहे है। इस पर अधिक विचार करने की आवश्यकता नहीं है। प्रत्येक व्यवसाय के अपने लाभ और हानि होते हैं। व्यवसाय की सफलता आपके उत्साह, समर्पण और धैर्य पर निर्भर करती है। लक्ष्य की प्राप्ति में आपकी प्रतिभा भी महत्वपूर्ण होती है। आज के इस लेख में हम कुछ ऐसे सफल छोटे पाँच प्रकार के व्यवसायों के बारे में चर्चा करेंगे जिन्हें आरंभ करने के लिए कम पूंजी की आवश्यकता होती है और जो लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध हुए हैं
आइए जानते है इन पाँच प्रकार के बिज़्नेस को
1. Hardware की दुकान :
हार्डवेयर एक ऐसी दुकान है जहाँ पर कील, बर्तन, रंग, इलेक्ट्रॉनिक सामग्री और निर्माण सामग्री सहित विभिन्न प्रकार के सामान उपलब्ध होते हैं। इस प्रकार के सामान की मांग हर स्थान पर निरंतर बनी रहती है। हार्डवेयर की दुकान पर आप सैकड़ों प्रकार की वस्तुएं बेच सकते हैं। अब यह प्रश्न उठता है कि हार्डवेयर की दुकान कैसे स्थापित की जाए?
ध्यान रहे कि हार्डवेयर व्यवसाय की आवश्यकता हर क्षेत्र में विद्यमान है, क्योंकि हार्डवेयर की दुकानों पर निर्माण उपकरण, मशीनरी, गृह निर्माण उपकरण, कृषि से संबंधित उपकरण, घरेलू उपयोग के सामान आदि की बिक्री होती है। वर्तमान में हार्डवेयर की दुकानों की मांग लगातार बढ़ती जा रही है, भारत के लगभग हर राज्य में निर्माण कार्य ज़ोरों से चल रहे है फिर चाहे ये कार्य सरकारी हों या निजी।
इसलिए, आपको हार्डवेयर की दुकान खोलने पर विचार करना चाहिए। लेकिन हार्डवेयर स्टोर कैसे खोला जाए? इसके लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ें ताकि आपको हार्डवेयर दुकान खोलने की संपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सके।
इसे भी पढ़ें
अपने बिज़्नेस को एक्सपोर्ट कैसे करें
युवा सक्षम योजना में लाभ ही लाभ
हार्डवेयर की दुकान दो तरीक़ों से शुरू की जा सकती है:~
1. स्मॉल स्केल ( small scale ) स्मॉल स्केल का मतलब कम पूँजी में शुरू की जा सकने वाला व्यापार जिसके लिए आपको 2 lakh से 3 lakh Rs की आवश्यकता होगी, जिसमें आपकी हर ज़रूरत का सामान भर जाएगा जो लोगों को आमतौर पर ज़रूरत होती है।
2. बिग स्केल ( Big scale ) बिग स्केल में हार्डवेयर के बिज़्नेस में पूँजी कोई सीमा नही है। जितना बड़ा बिज़्नेस करोगे उतनी ही आपको जगह की भी आवश्यकता होगी।
तो इस प्रकार आप कितनी भी पूँजी लगाएँ दुकान आपको अच्छी शुरुआत देगी। उचित दाम रखें, लोगों के अधिक से अधिक सम्पर्क में रहेंगे तो आप कोई भी बिज़्नेस को आगे की और ले जा सकते है।
2. इलेक्ट्रिकल शाप:
हमने आपको हार्डवेयर के बिज़्नेस के बारे में जानकारी दी। ठीक इसी प्रकार आप बिजली के सामान की भी दुकान कर सकते है, जिसको चलने में समय नही लगता। जहां तक इन्वेस्टमेंट का प्रश्न है तो उसमें भी आपको 2 से 3 lakh Rs की शुरुआत की जा सकती है । इलेक्ट्रिकल शाप में आप अगर रेपेरिंग का भी वर्क करें तो आपकी आमदनी बढ़ना निश्चित है।
इलेक्ट्रिकल बिज़्नेस में आप इन्वेस्टमेंट अधिक करना चाहते हो तो इसमें भी आपको गोदाम की भी ज़रूरत पड़ेगी। क्योंकि आपको इस दुकान में घर के फ़िटिंग वायर स्विच ऐक्सेसरीज़ के अलावा फ़्रिज, वॉशिंग मशीन, कूलर, batteries, इत्यादि ये सभी सामान रखना होगा।
इस तरह के भी सामान की माँग हमेशा बनी रहती।इसलिए आप बेधड़क होकर इलेक्ट्रिकल शाप खोल सकते है।
इसे भी पढ़ें:
नैशनल फ़ैमिली बेनिफ़िट स्कीम
3. बनावटी गहने: ( Artificial Jewellery )
यदि आप बिना किसी बड़े निवेश के शुरुआत करना चाहते हैं, तो आप रीटेल का व्यवसाय भी कर सकते हैं। इसके लिए, आप सीधे कंपनियों से या किसी थोक व्यापारी से सीधे आभूषण खरीद सकते हैं और उन्हें ग्राहकों या रिटेलरों तक पहुंचा सकते हैं। इसका एक लाभ यह है कि आपको भंडारण की अधिक आवश्यकता नहीं होगी। हालांकि, जब तक कि आपको ग्राहक से फीडबैक या शिकायत प्राप्त न हो।
ऑनलाइन ज्वेलरी व्यवसाय की शुरुआत
आप ऑनलाइन व्यवसाय में भी आर्टिफ़िशल गहने बेचने के लिए आप अमेजन, फ्लिपकार्ट जैसी e- कामर्स जैसी वेबसाइटों से संपर्क कर सकते हैं। छोटे स्तर पर व्यवसाय करने वाले कई उद्यमी इसी प्रकार ई-स्टोर स्थापित करके अपने कारोबार को आगे बढ़ा रहे हैं। लेकिन इसमें आपको कड़े कॉम्पटिशन का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि लोग वही प्रोडक्ट क्लिक करते जिनकी रेटिंग ज़्यादा होती है।
गारमेंट बिज़्नेस ( Ready made cloths)
आज के समय में रेडीमेड वस्त्र मानव की दूसरी सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता बन गए हैं। आज रेडीमेड वस्त्रों के बिना जीवन की कल्पना भी कठिन है। भारत ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण विश्व में रेडीमेड वस्त्रों का प्रचलन बढ़ रहा है। हर देश में रेडीमेड वस्त्रों का फैशन देखने को मिल रहा है। इसलिए, रेडीमेड वस्त्रों की मांग अत्यधिक है। यह व्यवसाय एक उत्कृष्ट विचार है और यह हमेशा लाभदायक रहने वाला है।
इसे भी पढ़ें
- रेडीमेड गारमेंट में विभिन्न प्रकार के कपड़े शामिल होते हैं।
- नवजात शिशुओं के लिए रोम्पर्स, बेबी सूट, शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन सूट उपलब्ध हैं।
- लड़कों और पुरुषों के लिए अंडरगारमेंट्स में अंडरवियर और बनियान शामिल हैं।
- लड़कियों के लिए अंडरगारमेंट्स में पैंटी, बनियान, समीज, बिकनी, ब्रा, मैक्सी, गाउन, नाइट गाउन और बाथिंग गाउन शामिल हैं।
- घरेलू उपयोग के लिए लड़कों के कपड़ों में बरमूडा, हाफ पैंट, लोअर शर्ट और ट्रैक सूट शामिल हैं।
- लड़कियों के घरेलू कपड़ों में स्कर्ट, बरमूडा, लोअर, लेगी टॉप, ब्लाउज और ट्रैक सूट शामिल हैं।
- बाहरी उपयोग के लिए लड़कों और पुरुषों के कपड़ों में जीन्स, ट्राउजर्स, शर्ट, टीशर्ट, स्वेटर, कोट, वूलन सूट, हाफ और फुल जैकेट, जर्सी और हाईनेक वूलन अंडरगारमेंट शामिल हैं।
- लड़कियों और महिलाओं के बाहरी कपड़ों में जीन्स, लैगी, स्लैक्स, शर्ट, कुर्ती, सलवार सूट, साड़ी सूट, शीतकालीन लेडीज कोट, स्वेटर और कार्डिगन शामिल हैं।
- रेडीमेड गारमेंट्स की विविधता विभिन्न आयु वर्ग और लिंग के अनुसार होती है।
- यह कपड़े आरामदायक और फैशनेबल दोनों होते हैं, जो विभिन्न अवसरों के लिए उपयुक्त होते हैं।
रेडीमेड गारमेंट व्यवसाय शुरू करने से पहले, आपको कम से कम 2 से 3 लाख रुपये का निवेश करना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि यह राशि सुरक्षित रहे। इसके लिए, अपने व्यवसाय क्षेत्र का गहन सर्वेक्षण करें, स्थानीय दुकानों का अध्ययन करें, और यह जानें कि कौन से उत्पाद बिक रहे हैं। स्थानीय लोगों की कपड़ों में रुचि और प्रतिस्पर्धा का भी सामना करना होगा । दुकानों में उपलब्ध कपड़ों का विश्लेषण करके यह तय करें कि किन वस्तुओं की बिक्री कम है।
कपड़ों के व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए ऑनलाइन सेवाओँ का प्रयोग करें। अपनी स्वयं की वेब्सायट बनाएँ, अपने व्यापार के बारे में हर चीज़ लिखें नए डिज़ाइन की फ़ोटो अपलोड करें और adds लगाएँ
कपड़ों का व्यापार की दुकान के साथ साथ भी आप ऑनलाइन बिज़्नेस को बढ़ा सकते हैं।
5. प्रॉपर्टी का बिज़्नेस ( Real Estate Business )
हमने आपको वे चार बिज़्नेस आयडीयज़ बताये है, जिन्हें आप कई भी समय स्टार्ट कर सकते हो। इस सभी में भले ही प्रतिस्पर्धा हो लेकिन ये बिज़्नेस आपकी अच्छी कमाई का साधन साबित होंगे।
अब हम बात करते है उस मोटे व्यापार की जिसका नाम है रियल इस्टेट। दोस्तो विशेषकर भारत में इस बिज़्नेस में ना कभी कमी आयी है और ना ही आएगी। इस बिज़्नेस को शुरू करने के लिए आप को कुछ सामान्य बेसिक सीखने की आवश्यकता होगी जो—
No 1. किसी बड़े बिल्डर या प्रॉपर्टी एजेंट से कुछ महीने उनके साथ काम कीजिए। वहाँ हर बारीकी सीखिए जो प्रॉपर्टी की ख़रीद और बिक्री के लिए होती है। किसी ग्राहक को प्रॉपर्टी कैसे दिखायी जाती है पार्टी से कैसे बात करनी होती है ये सब आपको सीखना होगा।
No.2 ये सब फ़ोरमूले सीखने के बाद अब आपको ज़्यादा से ज़्यादा लोगों के सम्पर्क में आना होगा लोगों को अपने काम से सम्बंधित जानकारी देनी होगी। लोगों से उचित व्यवहार रखना होगा और ईमानदारी बरतनी होगी। इसके लिए आप अपना एक विज़िटिंग कार्ड या कोई पेंप्लेट भी लोगों को शेयर करना चाहिये।
No.3 प्रॉपर्टी को सर्च करते रहें ।शुरू में अपने काम का दायरा छोटा रखें और धीरे धीरे दायरा बढ़ाएँ । जिस छेत्र में आप अपना काम शुरू करना चाहते हो, उस छेत्र की प्रॉपर्टी की सेल और ख़रीद की जानकारी आपको होनी चाहिये। जिससे ग्राहक आए तो उसको प्रॉपर्टी दिखाने में दिक़्क़त ना हो।
No.4. ये सब करने के बाद अब आप अपना एक ऑफ़िस खोल सकते हो, और अपनी एक पहचान बना सकते हो। जहां तक आप अपने काम का दायरे में काम कर रहे हो वहाँ के अधिकतर प्रॉपर्टी डीलर, बिल्डर आदि के सम्पर्क में भी रहना चाहिये।
साथियो हमने आपको ये पाँच तरह के व्यापार की जानकारी दी।
इनमे से एक को आप अपना ड्रीम बिज़्नेस बना सकते हो।
व्यापार के लिए लोन की सुविधा:~
व्यापार शुरू करने लिए वित्त से सम्बंधित समस्याएँ आती है।
बहुत से लोग पैसा ना होने के कारण कोई व्यापार शुरू कर ही नहीं पाते। लेकिन अब ऐसा नहीं है। केंद्र की वर्तमान सरकार ने व्यापारियों के रोज़गार स्थापित करने के लिए लोन की कई योजनाएँ शुरू की हुई हैं इसने राज्य सरकारें भी देशवासियों के लिए रोज़गार शुरू करने के लिए योजनाओं का लाभ दे रही है । आप किसी सरकारी बैंक से भी सहायता ले सकते हैं।
मुद्रा लोन एक ऐसा लोन है जिसे लेने के लिए ज़्यादा शर्तों की आवश्यकता नहीं होती। जिसका लाभ लेकर आप कोई भी अपना एक व्यापार शुरू कर सकता है।
इसे भी पढ़ें
20 लाख मुद्रा लोन योजना
FAQ ( Fast Asking Question )
Q. घर से ही कौन सा व्यापार शुरू करें?
- ऑनलाइन सामग्री वितरण का व्यवसाय आरंभ करें
- यूट्यूब को एक व्यवसाय के रूप में देखें
- एफिलिएट मार्केटिंग का क्षेत्र
- फ्रीलांस परियोजनाओं का कार्य
- व्यापारिक वेबसाइट बनाने का ऑनलाइन कार्य
- घर से सिलाई का कार्य करें।
- लेडीज़ सूट, बेड शीट, चादर, कुशन, तौलिए, मैचिंग, आदि
Q. एक लाख में कौन सा बिज़्नेस शुरू हो सकता है?
आपके पास 1 लाख रुपये हैं, तो आप विभिन्न व्यवसायों में निवेश करने पर विचार कर सकते हैं, जिनमें लाभ कमाने की अच्छी संभावनाएं हैं। कुछ ऐसे क्षेत्र जिनमें आप निवेश कर सकते हैं, उनमें ऑनलाइन मार्केटिंग, खाद्य व्यवसाय, फ्रेंचाइजी, जीवन बीमा एजेंसी, रियल एस्टेट, स्वच्छता सेवाएं, और सॉफ्टवेयर विकास शामिल हैं।
Q. सबसे छोटे चलने वाले व्यापार क़ौन से है?
- मोबाइल रेपेरिंग
- नाई की दुकान या men’s parlour
- कार वॉशिंग
- ऑनलाइन टूइशन
- सूचना प्रौद्योगिकी सहायता
- विपणन सेवाएँ
- कानूनी सहायता
- पौधे नर्सरी
- बूटीक आदि
Q. गाँव में कौन से व्यापार चल सकते है?
- बकरी पालन का कार्य प्रारंभ करें ...
- डेयरी फार्म स्थापित करके आय अर्जित करें ...
- मुर्गी पालन के व्यवसाय से लाभ प्राप्त करें ...
- खाद और कृषि सामग्री की बिक्री करके धन कमाएं ...
- फूलों की खेती करके आर्थिक लाभ प्राप्त करें ...
- सब्जियों की खेती से आय बढ़ाएं ...
- आटा चक्की का व्यवसाय शुरू करके धन अर्जित करें।
संक्षेप में,
हमने अक्सर देखा है की लोगों को ये समझने में ही समय लग जाता है कि बिज़्नेस कौन सा करे? पैसा कहाँ से आएगा? दुकान कहाँ करे ?
इस विषय में हम यही कहेंगे की बस आप एक शुरुआत कीजिए, आत्मविश्वास बनाये रखें, हिचकिचाएँ नही, कोई भी काम मन लगाकर कीजिए।
इस दुविधा को दूर करने के लिये हमने इस लेख के माध्यम से आपको ये पाँच प्रकार के व्यापार के बारे में बताया और कुछ उत्कृष्ट व्यवसायिक विचारों के बारे में जानकारी दी है, जिन्हें शुरू करके आप अच्छी आय प्राप्त कर सकते हैं। हमें आशा है कि आपको हमारा यह लेख बहुत पसंद आया होगा। ऐसे ही ज्ञानवर्धक लेखों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
0 टिप्पणियाँ