सूर्याकुमार यादव || भारत और बांग्लादेश ||
T-20 Bharat aur Bangladesh ||
सूर्यकुमार यादव भारतीय क्रिकेट जगत में उभरता सितारा, कई रेकोर्ड अपने नाम किए।
सूर्यकुमार यादव ने ICC T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब जीतकर एक नया इतिहास रच दिया है, और यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह एकमात्र खिलाड़ी हैं। सूर्यकुमार यादव को 2023 में आईसीसी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर का सम्मान मिला है। उन्होंने पिछले वर्ष भी यह पुरस्कार जीता था। सूर्या ने वर्ष 2023 में शानदार प्रदर्शन किया और वह लंबे समय से नंबर एक टी20 बल्लेबाज बने हुए हैं।
सूर्यकुमार यादव ने ICC T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब जीतकर एक नया इतिहास रच दिया ।और यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह एकमात्र खिलाड़ी हैं। सूर्यकुमार यादव को 2023 में आईसीसी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर का सम्मान मिला है। उन्होंने पिछले वर्ष भी यह पुरस्कार जीता था। सूर्या ने वर्ष 2023 में शानदार प्रदर्शन किया और वह लंबे समय से नंबर एक टी20 बल्लेबाज बने हुए हैं।
शतक नही बना पाए सूर्यकुमार लेकिन बना दिया रेकोर्ड, रोहित से भी आगे निकल गए।
भारतीय टी20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि, वे शतक नही बना पाए फिर भी, उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ अपने 2500 टी20 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए।
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच चल रहे तीसरे टी20 मैच में संजू सैमसन ने शानदार शतक बनाया। इसके साथ ही, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी अद्भुत प्रदर्शन किया। हालांकि, वह शतक पूरा नहीं कर सके, लेकिन उन्होंने 75 रन की तूफ़ानी पारी खेली। सूर्या ने 214 के उच्च स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 8 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के लगाए। उन्होंने अपनी पारी में 35 गेंदों का सामना किया। यादव ने इस शानदार पारी के माध्यम से एक विशेष रिकॉर्ड स्थापित किया है। आइए, हम आपको इसके बारे में बताते हैं।
भारत के लिए सबसे तेज 2500 रन बनाने वाले बैट्समैन
विराट कोहली 68 पारियों में
सूर्यकुमार 71 पारियों में
रोहित शर्मा 91 पारियों में ।
T-20 format में सबसे तेज 2500 रन बनाने वाले विदेशी बैट्समैन
- बाबर आज़म 62 पारियों में ( पाक )
- Mohd रिज़वान 65 पारियों में ( पाक )
- अरोनफ़िंच 71 पारियों में (Aus )
क्या सूर्यकुमार यादव आज के समय में T- 20 फ़ॉर्मैट के बादशाह बन सकते है।
उनकी शानदार फॉर्म उन्हें किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए सक्षम बनाती है। मध्यक्रम के बल्लेबाज होते हुए भी, उन्होंने अद्भुत प्रदर्शन किया है और बड़ी संख्या में रन बनाए हैं।
सिर्फ 43 पारियों में, उन्होंने 10 बार 'मैन ऑफ द मैच' का पुरस्कार जीता है और 3 शतक भी बनाए हैं। वे इस प्रारूप के आधुनिक महानतम खिलाड़ी माने जाते हैं। वर्तमान में, वे T20 प्रारूप के ब्रांड एंबेसडर के रूप में कार्यरत हैं।
उन्होंने इंगलैंड में शतक, Newzealand के ख़िलाफ़ शतक भारत में श्रीलंका के ख़िलाफ़ शतक बनाया है।
क्या कोहली से अच्छा खेल पाएँगे सूर्यकुमार उर्फ़ स्काई?
कोहली एक अद्वितीय खिलाड़ी हैं, और किसी भी खिलाड़ी के लिए तीनों प्रारूपों में लगातार प्रदर्शन करना कठिन है। यदि स्काई टी20आई में ऐसा करने में सफल होते हैं, तो भारतीय प्रशंसकों से अधिक खुशी किसी को नहीं होगी। यहां तक कि कोहली भी इस बात से प्रसन्न होंगे यदि सूर्या टी20आई में उनसे आगे निकल जाएं। जब तक कोई भारतीय रिकॉर्ड को तोड़ता है, हमें इससे कोई आपत्ति नहीं है।
उन्हें अभी भी आईसीसी नॉकआउट में अपनी क्षमता साबित करनी है। वह एक बल्लेबाज के रूप में जोखिम उठाने वाले हैं; यदि उनका दिन अच्छा है, तो वह अद्भुत प्रदर्शन कर सकते हैं, लेकिन यदि दिन अच्छा नहीं है, तो उनका प्रदर्शन प्रभावित हो सकता है। इसलिए, उन पर पूरी तरह से निर्भर रहना उचित नहीं है।
काश, उन्होंने पहले डेब्यू किया होता और भारतीय टीम के लिए अधिक योगदान दिया होता। उनकी उम्र 34 वर्ष है, और मैं चाहता हूं कि वह शायद 40 वर्ष की आयु तक खेलें और हमारे देश को और अधिक गर्वित करें।
Fast Asking Question
Q. सूर्यकुमार की आमदनी कितनी है?
जानकारी के अनुसार सूर्यकुमार यादव की संपत्ति 2024 में लगभग 55 करोड़ रुपये के आस-पास है। उन्हें आईपीएल और बीसीसीआई के अनुबंधों के साथ-साथ ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी आय प्राप्त होती है|
Q. IPL से कितना कमाते है सूर्यकुमार?
जानकारों के मुताबिक़ सूर्यकुमार यादव अपने आईपीएल अनुबंध और भारतीय टीम के लिए खेलने से लगभग 9 करोड़ रुपये की आय प्राप्त करते हैं। बीसीसीआई के नवीनतम वार्षिक अनुबंध के अनुसार, सूर्यकुमार ग्रेड बी श्रेणी में शामिल हैं।
Q. सूर्यकुमार अपनी ब्रांड वैल्यू से कितना कमाते है?
सूर्या विभिन्न ब्रांडों के साथ एंडोर्समेंट करते हैं, जिनमें यूनीस्कोलर्स, मैक्सिमा स्मार्टवॉच, बोल्ट ऑडियो, एसएस क्रिकेट, जियो सिनेमा, रॉयल स्टैग, रीबोक, ड्रीम 11 और पिंटोला शामिल हैं। इन सबसे उनकी अच्छी ख़ासी कमाई होती है।
Q. सूर्यकुमार BCCI की कौन सी कैटेगॉरी में शामिल है?
सूर्यकुमार BCCI की B कैटेगॉरी में शामिल है। BCCI B कैटेगॉरी वालों को 3 crore Rs सालाना देती है।
नीचे हम सूर्यकुमार यादव के क्रिकेट के आँकड़े प्रस्तुत कर रहे है जिन्हें देखकर आप अनुमान लगा सकते हो की टीम इंडिया के लिये आगे कैसा प्रदर्शन करेंगे।
अंतरराष्ट्रीय कैरीअर
| अंतरराष्ट्रीय कैरीअर | ODI | T-20 |
|---|---|---|
| match | 29 | 53 |
| run | 659 | 1932 |
| औसत batting | 28.65 | 46.05 |
| शतक/अर्धशतक | 0/4 | 3/15 |
| उच्च स्कोर | 72* | 117 |
| bowl | - | - |
| wicket | - | - |
| gaindbazi | - | - |
| 5 wicket | - | - |
| कैच/stump | 16/- | 37/- |
| Personal Information(व्यक्तिगत) | विवरण |
|---|---|
| पूरा नाम | सूर्यकुमार अशोक यादव |
| जन्म | 14-9-1990 ग़ाज़ीपुर, UP |
| उपनाम | स्काई |
| बल्लेबाज़ी साइड | दाहिने हाथ से |
| गेंदबाज़ी | राइट आर्म मीडीयम |
| भूमिका | बैट्स्मन |
| अंतरराष्ट्रीय | विवरण |
|---|---|
| राष्ट्रीय पक्ष | भारत ( 2021 से अब तक ) |
| एक दिवसीय मैच में shuruaat | 18 जुलाई 2021 srilanka |
| अंतिम एक दिवसीय | 24 sep. 2023 vs Aus |
| ODI शर्ट sankhya | 63 |
| T-20 परदापन cap | 14 march 2021 |
| Last T-20 E | 14 Dec. 2024vs Bangladesh |
| घरेलू क्रिकेट जानकारी |
Team |
|---|---|
| 2010-2011 | KKR मुंबई |
| 2011- 13-18 और वर्तमान | मुंबई इंडीयन |
| |
0 टिप्पणियाँ