One time Investment All time business Ideas

स्मॉल बिज़्नेस आयडीयज़ || कम पैसों में शुरू करने वाले व्यवसाय || Small Investment Business ||

Smart business idea ||

10 प्रकार के व्यवसाय जिनमें बार बार इन्वेस्ट ( Invest ) की आवश्यकता नहीं लेकिन कमाई हमेशा।

भारत जैसे अधिक आबादी वाले देश में व्यवसाय करने की बहुत विभिन्नताएँ है। अधिक धनवान लोगों के पास व्यापार करने में समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता। लेकिन जिन लोगों के पास ना कोई नौकरी के लिए कोई इंतज़ाम और ना ही व्यापार करने के लिए पैसा। यही सोचकर हमने कुछ ऐसे व्यापार के बारे समझने की कौशिश की है। इस लेख में हमने 10 ऐसे व्यवसाय का ज़िक्र किया है जो बहुत कम लागत में शुरू लिए जा सकते है। और जिनमे बार बार इन्वेस्ट करने की भी ज़रूरत नही होगी।










                   1. खानपान की दुकान  

जीवन की प्रमुख आवश्यकताओं में से एक खानपान है, जो व्यवसाय के लिए एक उत्कृष्ट विकल्प प्रस्तुत करता है। ये काम कभी मंदे नहीं होते या यूँ कहें की सारे धनदे पेट के लिए ही शुरू होते है इस कारण, छोटे पैमाने पर व्यवसाय शुरू करने के लिए नाश्ते का स्थान एक लाभदायक विचार है। यहाँ नाश्ते का मतलब ये नहीं जो सुबह ही किया जाता है। ऐसा कोई खानपान का काम जो आप छोटे स्तर पर बेच रहे हैं और सुबह से श्याम कुछ भी जो आपको बनाना आता हो जैसे~

विवरण (व्यवसाय) लागत
सब्ज़ी, रोटी, दाल, चावल 20,000
छोले भटूरे 30,000
गोलगप्पे, पापड़ी 30,000
जलेबी, समोसे 30,000
छोले कुलचे,पराँठे 20,000
आलू सब्ज़ी,पूरी 20,000
IceCream 20,000
साम्बर वडा,ड़ोसा 20 to 50,000
पिज़्ज़ा, बर्गर 30,000
चायनीज़ फ़ूड 30,000 to I lakh

                        

ऐसे काम व्यवसायों में , जब तक आप गुणवत्तापूर्ण भोजन प्रदान करते रहेंगे, तब तक ग्राहकों की कमी नहीं होगी। निश्चित रूप से, एक स्टार्ट-अप व्यवसाय के लिए आपके पास बहुत सारे खाद्य विकल्प या विस्तृत मेन्यू की आवश्यकता नहीं है। आप केवल ऊपर की लिस्ट में बताये गये  कुछ खाद्य विकल्पों के साथ शुरुआत कर सकते हैं, जैसे पारंपरिक नाश्ता और साथ में स्नैक्स भी शामिल कर सकते हैं। यदि आपके पास पूंजी की कमी है, तो आप व्यवसाय के लिए ऋण भी ले सकते हैं।

Must Read:
अपने प्रोडक्ट को विदेशों में कैसे बेचें (export )

                       2.  लेडीज़ टेलर

यह एक और महत्वपूर्ण व्यवसाय है जो जीवन की आवश्यकताओं से जुड़ा हुआ है। लेडीज़ टेलर का व्यवसाय दशकों से स्टार्ट-अप के रूप में प्रचलित है। सामान्यतः, यह व्यवसाय घरों में ही स्थापित किया जाता है, और इन उद्यमियों को बुटीक भी कहते है। वैसे तो आजकल रेडीमेड का जमाना है, लेकिन कपड़ा ख़रीदकर सिलवाने का मज़ा ही कुछ और है। इसलिए इनकी दुकानों में काम अड्वान्स स्तर में रहता है। 

यह काम सालों से प्रचलित है , इसलिए इसे बड़े पैमाने पर संचालित करने में अधिक जोखिम नहीं होता। विशेष रूप से बड़े शहरों में, जहां सिलाई और कढ़ाई की उच्च मांग है। इस व्यवसाय को आरंभ करने के लिए आप मुद्रा लोन का सहारा भी ले सकते हैं, क्योंकि सरकार इस प्रकार के व्यवसायों को स्थापित करने या उनका विस्तार करने के लिए लोन प्रदान करती है।

Must Read:

T-शर्ट प्रिंटिंग व्यवसाय

                           3. ब्लॉगिंग

   यदि आप घर से पैसे कमाने के लिए इंटरनेट पर एक छोटा व्यवसाय करना चाहते हैं, तो आप ब्लॉगिंग और वीडियो ब्लॉगिंग के माध्यम से यह कर सकते हैं। यहाँ एक महत्वपूर्ण बात यह है कि यह मायने नहीं रखता कि आप किस विषय पर लिखते हैं या किस विषय पर वीडियो बनाते हैं। आप खुलकर लिखिए विस्तार से लिखिए लोग इस प्रकार लिखिए की लोग़ों को पढ़ने में मज़ा आए ।कई प्रसिद्ध कलाकार, व्यवसाई, और नौकरी पेशा भी हैं, जो अपनी पहचान  को बढ़ाने के लिए इसे एक प्रभावी साधन मानते हैं, जिनका  उद्देश्य यह होता है कि रोचक सामग्री के माध्यम से व्लॉग के दर्शकों या ब्लॉग के पाठकों की संख्या में वृद्धि हो। कुछ व्लॉगिंग प्लेटफार्मों पर दर्शकों की संख्या के आधार पर भुगतान किया जाता है, जबकि अधिकांश ब्लॉग के लिए गूगल एडसेंस के माध्यम से विज्ञापन प्राप्त होते हैं। जिनसे अच्छी ख़ासी आय प्राप्त होती है।

       4. विवाह कार्यालय (Wedding Bureau)


ऑनलाइन शादी के पोर्टलों के अतिरिक्त, छोटे शहरों और कस्बों में विवाह कार्यालय (Wedding Bureau) का प्रचलन अधिक है। परिवार किसी भी निर्णय को लेने से पहले व्यक्तिगत रूप से अन्य परिवारों से मिलने का विचार करते हैं। इस कारण, एक छोटा कार्यालय स्थान, पंजीकरण प्रमाणपत्र और आपके संपर्क आपको एक सफल व्यवसायी बना सकते हैं।

आज के व्यस्त दौर में रिश्ते ढूँढने का समय की कहाँ है। ऐसे में आप लोगों की इस मदद का माध्यम बन सकते है।इस काम के बदले में आपको कमिशन के तौर पर कमाई कर सकते है।

काम कैसे शुरू करें?

देखिए विवाह कार्यालय का व्यवसाय शुरू करने के लिए आपको ज़्यादा अनुभव की आवश्यकता नही पड़ेगी। आपको लड़की और लड़के का रेज़ूम और फ़ोटो  (biodata) जमा करना होगी। उसके बाद जिसको जैसे रिश्ते चाहिये उनको लोगों द्वारा दिए गए रेज़ूम से मैच करवाकर जैसा रिश्ते चाहिए उन्हें बता सकते है।बाक़ी का काम उन पर छोड़ दीजिए। 

Must Read:
Small Business Idea at home

लागत

विवाह कार्यालय आप ऑनलाइन पोर्टल बनाकर भी खोल सकते है और अच्छा मुनाफ़ा काम सकते हैं। कार्यालय स्थापित करने के लिए आपको 50,000 Rs काफ़ी होंगे।

    5. सैलून (Salon) (गर्ल्ज़ ओर मेन्स ब्यूटि पार्लर)

सैलून (Salon) का व्यवसाय मेट्रो शहरों में सबसे लोकप्रिय विकल्पों में से एक है। युवा वर्ग अपने व्यक्तित्व को आकर्षक बनाने में अधिक रुचि रखते हैं। इस कारण, लगभग सभी सैलून में ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ होती है, चाहे वह किसी भी स्थान पर स्थित हो। सैलून के मालिक त्यौहारों या विवाह के मौसम में विशेष रूप से अधिक लाभ कमाते हैं। आजकल लोग सुंदर और स्मार्ट दिखना चाहते है।

लागत:

सेलून के व्यवसाय की शुरू करने के लिए लागत की कोई सीमा नही है। लेकिन यदि आप 40 से 50,000 Rs महीना कमाना चाहते है तो एक से दो लाख रुपये की लागत आ ही जाएगी।

    साथियों सलुन का व्यवसाय सदाबहार रहा है और रहेगा। इसीलिए सरकार भी इस प्रकार के व्यवसायों की स्किल बढ़ाने हेतु अधिक सहायता देती है।ऐसे स्किल डिवेलप प्रोग्राम से लेकर लोन की भी व्यवस्था सरकार द्वारा की जा रही है। आप लोन भी ले सकते है, और अपने व्यवसाय को स्टार्टर देने के लिए बैंक से सहायता लें।

                 6. रियल एस्टेट एजेंट

यदि आप एक कुशल विक्रेता हैं और लोगों को निवेश करने या घर खरीदने के लिए प्रेरित कर सकते हैं, तो यह पेशा आपके लिए उपयुक्त है। कार्यालय खरीदना या किराए पर लेना इस क्षेत्र में एकमात्र निवेश है। इसके अतिरिक्त, आपको विभिन्न प्रकार की संपत्तियों और दस्तावेज़ीकरण प्रक्रियाओं की गहरी समझ होनी चाहिए, तभी आप एक सफल रियल एस्टेट एजेंट बन सकते हैं। सार्वजनिक संबंध और संचार कौशल में प्रवीणता आपको एक सफल रियल एस्टेट एजेंट बनने में सहायता प्रदान करती है।

कैसे बनें रियल इस्टेट एजेंट?

यदि आप ने रियल इस्टेट व्यवसाय बनने की ठान ली है और आपको इस काम का ज्ञान नहीं है तो सबसे पहले आप किसी अनुभवी प्रॉपर्टी डीलर या बिल्डर के ऑफ़िस में पार्टटाइम या फ़ुल टाइम जाना शुरू करें। इसके बदले वे आपसे कोई चार्ज नहीं वसूलते, उनके कार्यशैली को समझें कि वो कैसे और किस प्रकार की डीलिंग करवाते है। साथ साथ में मार्केट में अपनी पहचान भी बनाते रहें। अपने आप को लोगों के सामने प्रोमोट करें। जब आपको लगे की आप व्यक्तिगत इस काम को कर सकते है, तो या तो ऑफ़िस खोल लीजिए या घर से भी कर सकते है। 

Must Read:

महिलाओं के लिए सरकारी योजनाएँ

लागत

रियल इस्टेट के ऑफ़िस लिए आपको ज़्यादा लागत की ज़रूरत नही आने वाली। ऑफ़िस सेटप करने के लिए 50,000 से 1 लाख काफ़ी होंगे। 

     7. दस्तावेज कार्यालय ( Documentation )

जिन लोगों को दस्तावेज कार्यालय के काम का ज्ञान है , नहीं है तो सीख लेना, मन लगाओगे तो 6 महीने के अंदर ही सीख जाओगे। आज के समय में लोग डिजिटल है। पेपर वर्क, प्रॉपर्टी पेपर, विभिन्न प्रकार के अग्रीमेंट, ऐफ़िडेविट, विभिन्न प्रकार के बिल जमा करना और केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाओं का ऑनलाइन फ़ॉर्म भरना। 

     ये कार्य आजकल ऑनलाइन हो गए है और लोगों को इस प्रकार की सहायता की ज़रूरत सभी को है।इसके बदले में आप मोटी कमाई कर सकते हो।

लागत 

साथियों दस्तावेज का काम शुरू करने के लिए आपको एक ऑफ़िस की आवश्यकता पड़ेगी। और उसने आपको एक लैप्टॉप , प्रिंटर, टेबल, और चार पाँच कुर्सी और नोटरी करने के लिए एक वकील जो अपनी थोड़ी फ़ीस लेगा। इसके लिए आपको एक लाख Rs के लगभग लागत आएगी।

                   8.  कोचिंग कक्षाएँ

शिक्षा एक विविधता से भरा क्षेत्र है और यह एक कम लागत वाला उत्कृष्ट व्यवसायिक विचार भी है। वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में, छात्र केवल विद्यालयी शिक्षा पर निर्भर नहीं रहना चाहते हैं और अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए कोचिंग कक्षाओं में शामिल होते हैं। ऑनलाइन कोचिंग की ओर लोगों का झुकाव भी अधिक बढ़ गया है। इस प्रकार, यह व्यवसाय आज के सफल छोटे व्यवसायों में से एक माना जाता है।

आजकल हर कोई पढ़ लिख कर कोई डिप्लोमा या स्किल करना चाहता है और तो और गरीब और किसानों के बच्चे भी शिक्षित होना चाहते ना की किसानी। वे कुछ बनना चाहते है। यही कारण है की शिक्षा और स्किल की माँग में काफ़ी इज़ाफ़ा हुआ है। 

दोस्तों आपको किसी एक विषय की भी अच्छी नॉलेज है तो ये काम आपके लिए सबसे बेस्ट साबित होगा और अच्छी ख़ासी फ़ीस भी मिलेगी।

Must Read:
How to become pharmacist

 9. शटरिंग का व्यवसाय  (shuttering business )






क्या है शटरिंग?

साथियो शटरिंग के व्यवसाय के बारे में जानने के लिए मुश्किल कुछ भी नही है जितने भी मकान बनते है व सभी बिना शटरिंग किए बन ही नही सकते। शटरिंग मतलब फट्टे, बल्लियाँ, लकड़ी की सीढ़ियाँ हर साइज़ में कोई भी बिल्डिंग या मकान बनाते समय इनकी ज़रूरत होती है।

 सबसे बड़ी बात ये है की इस व्यवसाय में आपको बार बार इन्वेस्ट करने की आवश्यकता नही होती।एक बार माल ख़रीदने पर उसे 2 से 3 साल तक किराए पर देते रहिए। इसमें पैसा प्रति नग के हिसाब से लिया जाता है, यदि एक रुपया प्रति नग होगा तो एक मकान बनाने में कम से कम 200 फट्टे बल्लियों की आवश्यकता होती है, वो भी 15 के लिए। 200 नग 15 दिन के लिए 3000 Rs हो गए वो भी एक ग्राहक से। माँग की बात करें तो कम या अधिक भी होती है। लेकिन आपके पास सभी तरह का माल उपलब्ध होना चाहिये। 

इस व्यवसाय में आपको ज़्यादा कुछ नही करना, एक बार आपको सामान डिलिवर करवाना होगा कुछ  ऐडवन्स मनी लेकर। हो गई आपकी कमाई शुरू।

                     10.फलों का व्यवसाय











दोस्तो कहते है काम वही करना चाहिए जो प्रतिस्पर्धा में भी चले। और बल्कि एक साल नहीं कुछ ही दिन में चलना स्टार्ट हो जाए।ये वन टाइम इन्वेस्टमेंट व्यवसाय तो नही है लेकिन फलों को खाने की चाहत जिस गति से बढ़ी है उससे तो लगता है ये काम बहुत ही लाभदायक रहेगा। कुछ लोग फल बेचने के काम को करने में शर्म करते है, लेकिन कोई किसी को रोटी नहीं देता तो शर्म किस बात की। हर मौसम में फल आते रहते है, और बिक्री की कोई कमी नहीं। लेकिन इसके लिए आपको किसी रोड्सायड जगह की तलाश करनी होगी।

लागत

फ़्रूट स्टॉल लगाने में अनेक प्रकार के सभी मौसमी फल बेचने की लागत 10 से 20000 हज़ार में शुरू कर सकते है। मुनाफ़े की अगर बात की जाय तो 30 से 40% कमा ही लेंगे। 

  • स्टार्ट-अप के लिए कम लागत वाले व्यवसायों में खाद्य से संबंधित व्यवसाय अत्यधिक लोकप्रिय हैं, विशेषकर मेट्रो शहरों में ऐसे व्यवसाय तेजी से फल-फ़ूल रहे है।
  • रीसर्च  के अनुसार, Swiggy, Zomato, और Ubereats जैसी खाद्य वितरण कंपनियों के सहयोग से कई खाद्य स्टार्ट-अप सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं।  
  • सरकार और ऋण संस्थान स्टार्ट-अप को आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान करते हैं, जिसमें सरल भुगतान विकल्प भी शामिल हैं। इसके लिए आप मुद्रा लोन का सहारा भी ले सकते है।

    उपर्युक्त सभी छोटे और मध्यम व्यवसायों को दिल्ली (गुरुग्राम, फरीदाबाद), चेन्नई, मुंबई, कोलकाता और अन्य टियर 2 तथा टियर 3 शहरों जैसे प्रमुख महानगरों से आरंभ और संचालित किया जा सकता है।

FAQ

Q. भारत में तेज़ी से बढ़ने वाला कोई एक व्यवसाय क्या है?

भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में तेज़ी बढ़ने वाला व्यवसाय खाद्य यानी खानपान का है।

Q. भविष्य में सबसे तेज़ी से चलने वाले व्यापार जॉन से है?

10 ऐसे व्यवसाय है जिनमे पिछले कुछ वर्षों में तेज़ी दिखाई है, 

कपड़ा 

झींगा मछली व्यवसाय  

बेकरी 

विवाह योजना 

मेडिकल स्टोर  

सौर ऊर्जा पैनल

यूट्यूब चैनल 

होटेल व्यवसाय

रियल इस्टेट

ये सभी व्यवसाय भारत में तेज़ी से विकास कर रहे हैं।

Q. एक लाख में कौन सा बिज़्नेस शुरू करें?

ऐसे कई व्यवसाय हैं जिनमें आप निवेश कर सकते हैं, जैसे कि ऑनलाइन बिक्री, खाद्य व्यवसाय, फ्रेंचाइजी व्यवसाय, जीवन बीमा एजेंसी, रियल एस्टेट व्यापार, स्वच्छता सेवाएं, सॉफ्टवेयर विकास, आर्टिफ़िशल जवेलर, मसालों का व्यवसाय, अचार इत्यादि।

निष्कर्ष

भाइयो, हमने जो ये 10 तरह के व्यवसाय आपको बताए है इनमे से एक को स्थापित करें और मेहनत और लगन के साथ एक अच्छा स्टार्टप दें। और विशेष बात ये है कि इन व्यवसायों आपकी कम लागत लगेगी। जिसने आपकी रुचि हो वही व्यवसाय करें, लोगों के ज़्यादा से ज़्यादा मेल जोल बनाये रखें।

इसे भी पढ़ें:
केंद्र सरकार की स्वरोज़गार योजना


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ