How to do pickles Business Idea

Smart business idea || small investment business || कम पैसे में क़ौन सा व्यवसाय करें||

 विभिन्न प्रकार के अचारों का व्यवसाय देगा भारी मुनाफ़ा। कैसे करें अचार का व्यवसाय?

Home made pickle 


अचार बनाने से लेकर बेचने तक सारी जानकारी

घर में तैयार किया गया अचार बाजार में मिलने वाले अचारों की तुलना में कहीं अधिक उत्तम और स्वास्थ्यवर्धक होता है। सबसे पहले, यह महत्वपूर्ण है कि घर पर अचार बनाने के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है, जिससे हमारी सेहत पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता। दूसरी बात, कम खर्च में स्वादिष्ट और भरपूर मात्रा में अचार तैयार किया जा सकता है। इसमें न तो अधिक तेल होता है, न ही ज्यादा मसाले, और नमक की मात्रा भी बिल्कुल संतुलित होती है।

जो लोग घर पर स्वादिष्ट अचार बनाते हैं, उन्हें आचार का व्यवसाय क्यों नहीं आरंभ कर लेना चाहिए? इससे हम जैसे लोग घर का अचार चख सकेंगे और आप जैसे लोगों की आय भी बढ़ जाएगी। यह तो एक लाभदायक सौदा है! 

अब आप यह सोच रहे होंगे कि अचार का व्यवसाय कैसे शुरू किया जाए, तो चिंता न करें, हम आपकी सहायता के लिए यहाँ हैं। आज हम आपको ऐसी तरकीब बताएंगे कि आप किस प्रकार थोड़े से अचार से एक बड़ा व्यवसाय स्थापित कर सकते हैं। मतलब कम पैसों में बड़ा व्यापार।

इसे भी पढ़ें
5 Types of Business Ideas, you can immediately start

क्या भारत की बढ़ती आबादी को बाज़ार माने या समस्या

अचार के व्यवसाय की शुरुआत कैसे करें?

Pickle ready for sale 



  

अचार का व्यापार आरंभ करने के लिए आपको कहीं भागदौड़ करने की आवश्यकता नहीं है। सबसे पहले, घर पर स्वच्छता के साथ अचार तैयार करें और उसे अपने पड़ोसियों और मित्रों को बेचना प्रारंभ करें। यदि उन्हें आपका अचार पसंद आता है, तो उसके बाद आप अधिक मात्रा में अचार बनाने का प्रयास करें और फिर अपने जान-पहचान वालों की सहायता से इसे अन्य लोगों तक पहुँचाने का प्रयास करें।

घर पर बनाया गया अचार बाजार के अचारों से अधिक उत्तम और स्वास्थ्यवर्धक होता है। इसमें स्वच्छता का ध्यान रखा जाता है, जिससे सेहत को कोई हानि नहीं होती। कम खर्च में स्वादिष्ट अचार तैयार किया जा सकता है, जिसमें तेल, मसाले और नमक का संतुलन होता है। 

इससे प्रेरित होकर, जो लोग बेहतरीन अचार बनाते हैं, उन्हें अचार का व्यवसाय शुरू करने पर विचार करना चाहिए। इससे हमें घर का अचार मिलेगा और उनकी आय भी बढ़ेगी। यह एक लाभदायक सौदा है।

इस अवधि के दौरान, आपके अचार बनाने और उसे विपणन करने की क्षमता में वृद्धि हुई होगी। यदि ऐसा हुआ है, तो आपको अचार बनाने और बेचने के लिए एक उपयुक्त स्थान की तलाश करनी चाहिए। आप घर पर भी इस व्यवसाय को कर सकते है। जैसे जैसे व्यापार में वृद्धि होती है तो आपको बड़ी जगह की आवश्यकता होगी। इस व्यापार को प्रारंभ करने के लिए आपको कम से कम 10,000 से 15,000 रुपये की आवश्यकता होगी। इस राशि का निवेश करके, आप 20,000 से 25,000 रुपये की आय का स्त्रोत बना सकते है। 

इसे भी पढ़ें

अपने अनुभव को मार्केट में लाएँ

यदि आप अपने घर में हमेशा अचार बनाने में निपुण है, घर के अन्य सदस्यों को आपका बनाया अचार पसंद आता है तो इसका भरपूर फ़ायदा उठाएँ और पैसा कमायें। इस लेख में हमने इस अचार से सम्बंधित सभी जानकारी देने का प्रयास किया है। आप पूरा लेख पढ़िए और एक अच्छा व्यवसाय शुरू कीजिए।

अचार की मार्केटिंग कैसे करनी है?






यह ध्यान रखना आवश्यक है कि अचार से अर्जित धन आपके उत्पाद की पैकेजिंग, गुणवत्ता और क्षेत्र की मांग पर निर्भर करेगा। यदि आपने जिस स्थान पर अचार का व्यवसाय शुरू किया है, वहां उसकी मांग नहीं है, तो आपकी आय कम हो सकती है और नुकसान की संभावना बढ़ जाती है। अपने अचार बिक्री बढ़ाने के लिए अपनी ध्यनापूर्वक काम करना होगा। मार्केट में अचार पहले से ही मौजूद होते है। आपको अपना ब्रांड मार्केट में उतारने के लिए कई महत्वपूर्ण काम करने होंगे। 

  • मार्केट में हर प्रोडक्ट पहले से ही बिक्री के लिए मौजूद रहता है।
  • अपने अचार का कोई अच्छा यूनीक नाम रखिये
  • अचार के प्रत्येक साइज़ पैक बनाइये, जिसमें पाउच से लेकर जार तक सभी साइज़ बनाइए।
  • मार्केट प्राइस से कुछ कम दाम ज़रूरी है 
  • दूसरे ब्रांड के बिकने वाले अचारों से बेहतर टेस्ट प्रस्तुत कीजिए।इसके लिए आप दूसरे अचारों को चख कर टेस्ट कीजिए। 
  • क्वालिटी बेहतर होनी चाहिए भले ही आपकी लागत थोड़ी ज़्यादा हो जाए ।
  • माल उधार भी सप्लाई करना पड़ सकता है लेकिन हिसाब कर लें। 
  • कोई भी स्टोर मालिक आपका प्रोडक्ट तभी बेचेगा जब उसको आपके अचार में दूसरों की अपेक्षा लाभ अधिक दिखेगा। उसका ध्यान रखिये।
  • आपके  प्रोडक्ट का स्वाद घर घर पहुँचे तो आप डोर टू डोर भी बिक्री कर सकते है।

मार्केटिंग की जगह का चुनाव

ये जानना ज़रूरी है कि अचार से अर्जित धन आपके उत्पाद की पैकेजिंग, गुणवत्ता और क्षेत्र पर निर्भर करता है। यदि आपके बनाए हुए अचार की अच्छी क्वालिटी के अनुसार लागत बढ़ती है तो उस को बेहतर इलाक़े के स्टोर में बेचिये। आपको सही मुनाफ़ा मिलेगा, इसके लिए आपको उचित बिक्री स्थान चुनना होगा।  

फ़ूड लाइसेन्स अवश्य लें।

अचार के व्यापार के लिए आपको एक लाइसेंस की आवश्यकता होती है। यह लाइसेंस आप खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) से प्राप्त कर सकते हैं। लाइसेंस के लिए आवेदन करने के लिए आपको कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है; इसके लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र उपलब्ध है।

यूनीक ब्रांड नाम रखिये

    यदि अचार के व्यवसाय को भविष्य में एक ब्रांड के रूप में स्थापित करना है, तो इसके लिए एक ठोस योजना बनानी होगी। व्यवसाय का नाम और ब्रांड नाम समान हो सकते हैं, जिसके आधार पर बैंक खाता खोला जाएगा और सभी वित्तीय लेन-देन का रिकॉर्ड रखा जाएगा।

 कर्मचारियों का चयन

यदि आप अपने घर से शुरू किए गए व्यवसाय को बाजार में लाना चाहते हैं, तो आपको कर्मचारियों की आवश्यकता होगी। आप अपनी सुविधाओं के अनुसार व्यवसाय के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति कर सकते हैं। कर्मचारियों की चयन करते समय यह सुनिश्चित करें कि आप उन व्यक्तियों का चयन करें, जिन्हें काम की आवश्यकता हो। इसके साथ ही, उन्हें कार्य में दक्ष होना चाहिए और आपके अचार की प्रभावी ब्रांडिंग करने में सक्षम होना चाहिए।

बेहतर ब्रांड प्रमोशन 

यदि आपके पास इन्वेस्टमेंट की कमी है या आपने लोन लिया है 
तो ऊपर EMI का बोझ भी आएगा। इसलिए बेहतर होगा कि अपने ब्रांड को लोगों तक पहुँचाने के लिए महँगे advertisement मत कीजिए, खुद मेहनत करने में कोई बुराई नहीं है। नहीं तो आप पेंप्लेट और सोशल मीडिया में भी अपने ब्रांड को लाखों लोगों तक पहुँचा सकते है।

उचित निवेश की आवश्यकता

अब हम निवेश के सुझावों पर चर्चा करते हैं। अचार बनाने का व्यवसाय एक ऐसा अवसर है, जिसे घर से शुरू किया जा सकता है। इसके लिए आपको न्यूनतम 10 हजार रुपये की आवश्यकता होगी। इन 10 हजार रुपये से आप अपनी आय को दोगुना कर सकते हैं। इसके बाद, जो धन आप कमाएंगे, उसे खर्च ना करके उससे आप अचार के व्यवसाय को और विस्तारित कर सकते हैं। यदि व्यवसाय सफलतापूर्वक चलने लगे, तो आपकी आय में निरंतर वृद्धि होती जाएगी।

किन किन अचारों की अधिक माँग 

हमारे लिए ये जानना बहुत ज़रूरी है कि आम लोग किन किन अचारों की डिमांड ज़्यादा करते है। आपको ऐसे अचारों को प्राथमिकता देनी चाहिये तथा इस प्रकार के अचार आपको ज़्यादा बनाने होंगे जो घर घर में अधिक खाये जाते है। 

हमने कुछ ऐसे अचारों की लिस्ट बनाई है जिनकी मार्केट में अधिक माँग रहती है।

    यदि आप इन पहलुओं पर ध्यान देंगे, तो आप अपने व्यवसाय को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने से कोई नहीं रोक सकता। अचार का व्यापार आरंभ करने के लिए अधिक पूंजी की आवश्यकता नहीं होती और आय भी संतोषजनक होती है। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि इसे घर से ही संचालित किया जा सकता है। इससे बेहतर और क्या हो सकता है? कम निवेश में अधिक लाभ। मन और मस्तिष्क दोनों प्रसन्न।

आम का अचार 
नींबू का अचार (खट्टा मीठा)
मिक्स अचार 
मिर्च का अचार
टींट का अचार
लहसुन अदरक का अचार 
करेले का अचार 
गोभी, मूली, शलजम का अचार 
गाजर का अचार, इत्यादि 

इन सभी अचारों की अक्सर माँग रहती है। 

    हमें एक बात और ध्यान में रखनी चाहिये की आजकल लोग मीठा कम इस्तेमाल करते है। बाज़ारों में अक्सर नमकीन चीज़ों की बिक्री अधिक होती है। खाने की थाली में जब तक कोई अचार ना हो तो मज़ा किरकिरा हो जाता है। 
     इन सभी आवश्यकताओं को देखते हुए अचार के व्यवसाय को बढ़ावा देना चाहिये। 

संक्षेप में, 

      कोई भी स्मॉल इन्वेस्टमेंट व्यापार को शुरू करने से पहले अधिक ध्यान देने योग्य बात ये है की अधिक ब्याज पर पैसा लेकर व्यवसाय में ना लगाएँ। सरकारी बैंक आजकल व्यवसाय के लिए मुद्रा लोन दे रहे है। थोड़े में शुरुआत करें इससे जोखिम नही रहेगा ।ईमानदारी और कड़ा परिश्रम व्यापार को बढ़ाने में सहायक होता है। 
दोस्तो अचार के व्यवसाय के बारे में जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कॉमेंट बॉक्स में ज़रुर लिखें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ