HTET: Haryana shikshak registration open

 HTET: हरियाणा सरकारी स्कूल टीचर भर्ती आवेदन शुरू, कैसे करनी है तैय्यारी, कितना होगा वेतन, सारी जानकारी।




      एचटीईटी 2024 ऑनलाइन आवेदन शुरू: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 का फॉर्म ऑनलाइन उपलब्ध हो गया है। आज 4 नवंबर से एचटीईटी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट haryanatet.in पर प्रारंभ हो गई है। हरियाणा टीईटी फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 14 नवंबर 2024 है। एचटीईटी की फीस और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भी प्राप्त करें।

     हरियाणा में स्कूल शिक्षक की नौकरी के लिए इच्छुक उम्मीदवार एचटीईटी की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। यह परीक्षा हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड (HBSE) द्वारा आयोजित की जाती है, जिसकी आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in है। इस प्रक्रिया के दौरान यह महत्वपूर्ण है कि आप गलती से भी एक से अधिक आवेदन दाखिल न करें। ऐसा करने पर आपके सभी आवेदन पत्र रद्द कर दिए जाएंगे और आप परीक्षा में भाग नहीं ले सकेंगे।

You must read:

एचटीईटी 2024 की तिथि:

 एचटीईटी परीक्षा कब आयोजित होगी  

      हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटीईटी) के लिए आधिकारिक सूचना में बताया गया है कि माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के निर्देशों के अनुसार, राज्य में स्तर-1, 2 और 3 की परीक्षा 7 और 8 दिसंबर 2024 (शनिवार और रविवार) को आयोजित की जाएगी। आप haryanatet.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

तिथि इग्ज़ैम लेवल
7-12-2024 3 बजे से 5:30 तक PGT के लिए 3 TET
8-12-2024 10 बजे से 12:30 तक TGT 2 HTET
8-12-24 अपराहन 3 बजे - 1 PRT


एचटीईटी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के लिए  आवश्यक दस्तावेज  

उम्मीदवार 15 नवंबर 2024 से 17 नवंबर 2024 तक अपने-

  • विवरण, 
  • फोटो, 
  • हस्ताक्षर, 
  • अंगूठे की छाप,
  • स्तर, विषय की पसंद (स्तर 2 और 3), 
  • जाति श्रेणी, 
  • दिव्यांग श्रेणी 

और गृह राज्य को ऑनलाइन संपादित कर सकते हैं। एचटीईटी फॉर्म भरने के लिए आपको सभी शैक्षणिक 

  • प्रमाण पत्र, 
  • मार्कशीट, 
  • फोटो आईडी प्रमाण (जैसे आधार कार्ड), 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 

आदि की आवश्यकता होगी। इसके अतिरिक्त, यदि आप संबंधित श्रेणी में आते हैं, तो हरियाणा का निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेजों की भी आवश्यकता होगी।

HTET Fees: हरियाणा TET इग्ज़ैम ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले bseh.org.in पर जायें
  • होम पेज पर जाएँ वहाँ HTTP exam 2024 registration link पर क्लिक करें
  • यहाँ अपना पंजीकरण करें, पंजीकरण no और password मोबाइल पर आ जाएगा
  • इसके बाद अपना फ़ॉर्म पूरा करें
  • सभी माँगे गए दस्तावेज स्कैन करके अपलोड कर दें
  • आवेदन शुल्क जमा करके ध्यनापूर्वक सबमिट कर दें 
  • आवेदन फ़ॉर्म की एक फ़ोटोकॉपी भविष्य के लिए अपने पास रख लें|
आवेदन करने के बाद यदि किसी ऐप्लिकेंट की ये लगता है उसके फ़ॉर्म में कोई गलती है तो उसके लिए आवेदक को 15 से 17 November 2024 का समय दिया जाएगा।

You must Read:

HTET रेजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज

  1. 12वीं की मार्कशीट
  2. स्नातक की मार्कशीट
  3. B.Ed की मार्कशीट
  4. पास्पोर्टसाइज़ फ़ोटो
  5. आधार कार्ड

HTET Percentage 

HTET परीक्षा क्वालिफ़ाई करने के लिए 60% मार्क्स अनिवार्य है । साथ ही प्रत्येक पेपर में भी 40% मार्क्स अनिवार्य होंगे।

HTET परीक्षा से सम्बंधित और अधिक जानकारी के लिए अधिकारिक वेब्सायट पर विज़िट करें।

Must Read:

HTET इग्ज़ैम्ज़ की आयु सीमा

जो भी छात्र, और छात्रा 18 वर्ष से 38 वर्ष के बीच है वो इस परीक्षा में आवेदन कर सकता है।

HTET योग्यता 

जिस भी अभ्यर्थी ने काम से कम 45% अंकों के साथ स्नातक किया हो वो हाई इस इग्ज़ैम के योग्य होगा।

HTET परीक्षा की तैय्यारी कैसे करें?

     हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने HTET सिलेबस 2024 में संशोधन किया है और इसे HTET प्रॉस्पेक्टस के साथ प्रकाशित किया है। यह परीक्षा हरियाणा सरकार के अधीन स्कूलों में लेवल 1, 2 और 3 के लिए उम्मीदवारों की भर्ती हेतु आयोजित की जाती है। यह एक अत्यंत प्रतिस्पर्धी परीक्षा है, जिसमें लाखों उम्मीदवार भाग लेते हैं और कुछ हजार रिक्तियों के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं। इसलिए, परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए, उम्मीदवारों को हरियाणा TET परीक्षा की तैयारी में गंभीरता से जुटना चाहिए। HTET पाठ्यक्रम उम्मीदवारों के लिए अपनी तैयारी आरंभ करने का प्राथमिक चरण है।

Must Read:
NCS Portal services: ab koi berozgaar nahin rahega

FAQ (Fast Asking Question)

Q. HTET पास करने के बाद नौकरी की क्या गैरंटी है?

HTET परीक्षा को सफलतापूर्वक पास करने के पश्चात, आपको एक पात्रता प्रमाणपत्र प्रदान किया जाता है। HTET परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद, यह सुनिश्चित नहीं किया जा सकता कि उम्मीदवार को नौकरी मिलेगी। फिर भी, HTET परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के बाद, उम्मीदवार भर्ती परीक्षा में भाग लेने के लिए योग्य हो जाते हैं।

Q. HTET इग्ज़ैम पास करने के क्या फ़ायदे है?

    एचटीईटी शिक्षण नौकरी आकर्षक वेतन के साथ-साथ कई भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान करती है, जैसे कि मकान किराया भत्ता (एचआरए), यात्रा भत्ता (टीए) और हर वर्ष वेतन में वृद्धि।

Q. HTET स्क्रीनिंग टेस्ट क्या है?

     HTET परीक्षा 2024 हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) द्वारा आयोजित की जाने वाली एक शिक्षक पात्रता परीक्षा है। यह परीक्षा 7 और 8 दिसंबर 2024 को आयोजित की जाएगी, जिसमें प्राथमिक शिक्षक (PRT), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) और स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT) स्तर शामिल होंगे।

एचटीईटी पीआरटी सिलेबस 2024: प्राथमिक शिक्षकों के लिए एचटीईटी पाठ्यक्रम क्या है?


     एचटीईटी पीआरटी परीक्षा का आयोजन कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों के लिए शिक्षण योग्यता का मूल्यांकन करने के उद्देश्य से किया जाता है। जो उम्मीदवार प्राथमिक शिक्षक बनने के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए एचटीईटी पीआरटी पाठ्यक्रम की जानकारी देख सकते हैं।

HTET primary टीचर पाठ्यक्रम

-
HTET topics प्रश्नों की संख्या कुल अंक
बाल विकास और शिक्षा शास्त्र 30 30
भाषा ( हिंदी 15 MCQs)(English 15 MCQs) 30 30
सामान्य ज्ञान 30 30
गणित 30 30
पर्यावरण विज्ञान 30 30
कुल अंक




TGT पाठ्यक्रम के लिए 

150 150
विषय प्रश्नों की संख्या कुल अंक
बाल विकास और शिक्षा शास्त्र 30 30
भाषा ( 30 MCQs /Hindi and English) 30 30
हरियाणा GK -10 रिजनिंग 10 Numerical 10 30 30
स्पेशल सब्जेक्ट 60 60
स्पेशल सब्जेक्ट 150 150

विषय (PGT)

प्रश्नों की संख्या कुल अंक
बाल विकास और शिक्षा शास्त्र 30 30
भाषा ( MCQs हिंदी और अंग्रेज़ी) 15-15 No. 30 30
रिजनिंग-10 हरियाणा GK-10 Numerical knowledge 30 30
Sperial subject 60 60
कुल अंक

150 150

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ