महिलाओं के लिए सरकारी योजनाएँ || Government Scheme for ladies ||
दिल्ली में हर महीने 1000 हिमाचल प्रदेश में 1500 Rupay हर महीने मिलेंगे।

- मध्यप्रदेश सरकार भी देती है महिलाओं को 1250 रुपये हर महीने तमिल सरकार भी देती है हर महीने 1000 रुपये।
- छत्तीसगढ़ में भी ‘महतारी वंदन योजना’के तहत महिलाओं को 12000 Rupay मिल रहे है ।
- पंजाब सरकार भी महिलाओं को 1000 Rs महीने देने का वादा कर रही है ।
- हिमाचल सरकार भी देगी 1500 Rs हर महीने
- कर्नाटक सरकार भी महिलाओं को दे रही है 2000 Rs प्रति महीने
- मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना:
- दिल्ली मुख्यमंत्री पेन्शन योजना:
- दिल्ली मुख्यमंत्री मातृत्व योजना:
- दिल्ली मुख्यमंत्री लाड़ली योजना:
आज दिल्ली सरकार ने बजट पेश करते हुए दिल्लीवासियों के लिए विभिन्न योजनाओं का ऐलान किया है। इनमें से एक योजना ऐसी है जो महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत,
दिल्ली की महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये दिए जाएंगे। यह बात बताने की जरूरत है कि दिल्ली पहला राज्य नहीं है जहां महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। पहले से ही कई राज्यों ने महिलाओं की आर्थिक मदद के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की हुई हैं। चलिए जानते हैं।
दिल्ली सरकार ने आज एक योजना को घोषित किया है जिसके अंतर्गत महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये दिए जाएंगे। इससे पहले भी देश के कई राज्यों ने महिलाओं के लिए ऐसी योजनाएं चलाई हैं। इसके बारे में और अधिक जानकारी के लिए आइए देखें क्या हैं वो योजनाएं:-
मध्यप्रदेश सरकार भी देती है महिलाओं को 1250 रुपये हर महीने ।
मध्य प्रदेश सरकार ने महिलाओं के और कन्याओं के उत्थान के लिए कई योजनाएँ शुरू की। उसने एक योजना ये भी है। इस योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की थी। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1250 रुपये दिए जाते हैं। अभी तक इस योजना का लाभ करोड़ों महिलाएं उठा चुकी हैं।
तमिल सरकार भी देती है हर महीने 1000 रुपये।
तमिलनाडु में महिलाओं की सहायता के लिए एमके स्टालिन सरकार द्वारा एक नई योजना शुरू की गई है। इसका नाम 'कलैग्नार मगलिर उरिमाई थोगई थित्तम' है। इस योजना के अंतर्गत, तमिलनाडु की महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये दिए जा रहे हैं। इस योजना के लाभ का उठान अब तक 1 करोड़ से अधिक महिलाओं ने किया है। यह योजना महिला के बैंक खाते में सीधे पैसे जमा करती है।
छत्तीसगढ़ में भी ‘महतारी वंदन योजना’के तहत महिलाओं को 12000 Rupay मिल रहे है ।
छत्तीसगढ़ में महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण के लिए दिल्ली सरकार से पहले महतारी योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत, छत्तीसगढ़ की महिलाओं को वार्षिक 12 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया राज्य में पहले से ही शुरू हो चुकी है और जल्द ही महिलाओं को इस योजना के लाभ भी मिलने शुरू हो जाएंगे।
पंजाब सरकार भी महिलाओं को 1000 Rs महीने देने का वादा कर रही है ।
पंजाब में आम आदमी पार्टी ने चुनावों से पहले घोषणा की थी कि सरकार बनने के बाद महिलाओं की आर्थिक मदद करेगी। पार्टी ने कहा था कि वो 18 साल से ऊपर विवाहित और अविवाहित महिलाओं को एक हजार रुपये देगी। पंजाब में सरकार बनने के बाद इस स्कीम को पूरा करने में थोड़ी देरी हुई है। हालांकि अपने इस चुनावी वादे को सरकार लोकसभा चुनाव से पहले पूरा कर सकती है। इस योजना के लागू होने से 80 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिल सकता है।
हिमाचल सरकार भी देगी 1500 Rs हर महीने।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज महिलाओं के लिए इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना की शुरुआत की। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को 1500 रुपये मासिक पेंशन प्रदान की जाएगी। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि 18 साल से ऊपर से लेकर 60 साल तक की सभी महिलाओं को हम इस वित्तीय वर्ष में 1500 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी।
कर्नाटक सरकार भी महिलाओं को दे रही है 2000 Rs प्रति महीने
कर्नाटक सरकार द्वारा गृह लक्ष्मी योजना के लिए एक और उदाहरण प्रस्तुत किया गया है। इस योजना के अंतर्गत, महिलाओं को मासिक रूप से 2-2 हजार रुपये प्रदान किए जा रहे हैं। इस योजना की शुरुआत पिछले साल 30 अगस्त को की गई थी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महिलाओं के खाते में डीबीटी के माध्यम से पैसे भेजकर इस योजना की शुरुआत की थी। इस योजना का लाभ सिर्फ उन महिलाओं को मिलेगा जो घर की मुखिया होंगी। यह बताने लायक है कि कांग्रेस पार्टी ने इस योजना का वादा चुनाव के दौरान किया था, जिसे उन्होंने पूरा किया है।
योगी सरकार भी दे रही है महिलाओं को 1000 Rs महीने
योगी सरकार ने पांच फरवरी को अपना आठवां बजट घोषित किया, जिसमें महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपये देने का ऐलान किया गया है। इसके साथ ही, निराश्रित महिलाओं की पेंशन को 500 से बढ़ाकर 1000 कर दिया गया है। अब महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की पेंशन मिलेगी।
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना:
दिल्ली सरकार की केजरीवाल सरकार क्या क्या मुफ़्त में दे रही है महिलाओं को?
वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में घोषणा की गई थी कि दिल्ली की महिलाओं को हर माह 1,000 रुपये दिए जाएंगे। वित्त मंत्री आतिशी मर्लेना ने मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को क्रांतिकारी करार दिया है।
दिल्ली सरकार ने अपनी बजट घोषणा में कहा है कि दिल्ली की महिलाओं को 1,000 रुपये प्रति महीने दिए जाएंगे। वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण पढ़ते हुए कहा कि 18 वर्ष की हरेक महिला को हर महीने 1,000 रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी ।
किन महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा?
योजना के लाभार्थी 18 वर्ष से अधिक उम्र की वह सभी महिलाएं होंगी जिनका वोटर आईडी कार्ड दिल्ली का है। इसके अतिरिक्त, योजना के लाभ प्राप्त करने के लिए कुछ और शर्तें हैं। इसके अंतर्गत, उसी महिला को 1,000 रुपये प्रति माह मिलेगा जिसे कोई अन्य पेंशन का लाभ नहीं मिलता है।
Must Watch:
बेरोज़गारी भत्ता योजना
दिल्ली मुख्यमंत्री पेन्शन योजना:
इस योजना के तहत जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने पेंशन दी जाती है। पेंशन की राशि हर महीने ₹2,500 रुपये है। पेंशन पाने वाली महिलाओं में शामिल हैं विकलांग महिलाएं,
- विधवा महिलाएं,
- तलाकशुदा महिलाएं,
- अलग रहने वाली महिलाएं,
- बेसहारा महिलाएं और
- त्यागी हुई महिलाएं।
दिल्ली मुख्यमंत्री मातृत्व योजना:
1. दिल्ली सरकार ने 2020 में लॉकडाउन के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से एक योजना शुरू की थी।
2. इस योजना के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों से गर्भवती महिलाओं और 6 साल से कम उम्र के बच्चों को पोषण आहार मिलता है।
3. योजना के अनुसार, प्रत्येक बच्चे को 1,300 ग्राम दलिया, 260 ग्राम काला चना, 130 ग्राम गुड़ और 130 ग्राम भुना हुआ काला चना दिया जाता है।
4. गर्भवती महिलाओं के लिए 1,690 ग्राम दलिया, 260 ग्राम काला चना, 130 ग्राम गुड़ और 130 ग्राम भुना हुआ काला चना दिया जाता है।
5. यह योजना महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को सुनिश्चित करने के लिए शुरू की गई थी।
दिल्ली मुख्यमंत्री लाड़ली योजना:
दिल्ली सरकार ने 1 जनवरी 2008 को दिल्ली में पैदा हुई लड़कियों को सशक्त बनाने के लिए दिल्ली लडली योजना शुरू की थी। इस योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता टर्म डिपॉजिट के रूप में प्रदान की जाती है। जन्म के समय पंजीकरण कराने पर अस्पताल में जन्म लेने पर ₹11,000 रुपये और घर पर जन्म लेने पर ₹10,000 रुपये तथा आगे पांच चरणों में कक्षा 1, 6, 9, 11, 12वीं में प्रत्येक में ₹5,000 रुपये दिए जाते हैं। यह राशि टर्म डिपॉजिट के रूप में दी जाती है, जिसे लड़की 18 साल की हो जाने के बाद निकाल सकती है।
कन्याओं को कब और कितनी राशि मिलेगी ?
1. अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र में जन्म लेने पर 11,000 रुपये
2. घर पर जन्म लेने पर 10,000 रुपये
3. पहली कक्षा में प्रवेश पर 5,000 रुपये
4. छठी कक्षा में प्रवेश पर 5,000 रुपये
5. नौवीं कक्षा में प्रवेश पर 5,000 रुपये
6. 10वीं कक्षा पास करने पर 5,000 रुपये
7. 12वीं कक्षा में प्रवेश पर 5,000 रुपये मिलेंगे।
People Also Ask:
Q. बेटियों के लिए नई योजना कौन सी है
कन्या सुमंगला योजना
यह योजना बालिकाओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है जो उनके विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा की भी गारंटी देती है। इसका मुख्य उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या और बाल विवाह जैसी सामाजिक अनैतिकताओं को रोकना है और उन्हें उच्च शिक्षा, रोजगार और समाज में सम्मानित स्थान प्राप्त करने के लिए संभावनाएं प्रदान करना है।
Q. गार्गी पुरस्कार योजना क्या है?
गार्गी पुरस्कार योजना: राजस्थान सरकार ने बालिकाओं की पढ़ाई में आर्थिक सहायता के लिए गार्गी पुरस्कार योजना (Gargi Puraskar Yojana) की शुरुआत की है, जिसके तहत ₹5000 नगद पुरस्कार राशि दी जा रही है।
Q. पोस्ट ऑफ़िस में महिलाओं के लिए सबसे अच्छी क्या योजना है?
सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई)
इस योजना में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 8% की आकर्षक ब्याज दर, 21 वर्ष की लंबी अवधि और कर लाभ प्रदान किया जाता है। माता-पिता या अभिभावक 10 वर्ष से कम आयु की बालिका के लिए न्यूनतम ₹250 या अधिकतम ₹1.5 लाख जमा करके खाता खोल सकते हैं।
Q. कन्या के सरकारी अस्पताल में जन्म लेने पर सरकार कितने रुपय देती है?
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राजश्री योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाली बेटियों को लाभ प्राप्त होगा। इस योजना के अंतर्गत, बालिका के जन्म के समय मां को 2500 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। बालिका के पहले जन्मदिन पर भी 2500 रुपए की राशि दी जाएगी।
निष्कर्ष:
दोस्तों, केंद्र की मोदी सरकार और राज्य सरकारों ने पिछले दस वर्षों में अनेकों योजनाएँ चलाई, जिसमें गरीब से लेकर कन्याओं तक और महिलाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक किसानों से लेकर युवकों के लिए आदि। लोग भी जमकर इन योजनाओं का फ़ायदा उठा रहे है।
इस आर्टिकल में हमने महिलाओं की योजनाओं का ज़िक्र किया , आशा है कि आपको इन योजनाओं को जानकारी मिल गई होगी। आपको यदि इन योजनाओं की विस्तार से जानकारी चाहिए तो इनकी अधिकृत वेब्सायट पर विज़िट करें और कॉमेंट भी करें। Thankyou.
disclaimer: इस artical में उपलब्ध सूचना केवल मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह जरूरी है कि हमारी वेबसाइट किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करती है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
0 टिप्पणियाँ