Lakhpati Didi Yojna || lakhapati didi yojna kya hai ||
लखपति दीदी योजना किसने शुरू की ||लखपति दीदी योजना 2024 | What is lakhpati Didi Yojna|lakhpati didi yojna ke fayede|benefit of lakhpati didi yojna|
मोदी सरकार 3 करोड़ महिलाओं को बनाएगी लखपति, जाने कैसे?
2024 में Lakhpati Didi Yojana के माध्यम से भारतीय महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक अहम योजना चलाई जा रही है। यह महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाली केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है. 77वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री मोदी ने व्यक्त किया कि हमारा लक्ष्य नारी शक्ति को मजबूत बनाना है और हम दो से बढ़कर तीन करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रख रहे हैं। हालांकि, मोदी सरकार ने अंतरिम बजट 2024 में लखपति दीदी योजना का लक्ष्य दो से बढ़कर तीन करोड़ करने का निर्णय लिया।
योजना 2024 लखपति दीदी योजना
शुरू की गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी
लाभार्थी भारत की महिलाएँ
उद्देश्य रोजगार के अवसर,
आर्थिक सहायता राशि 1 से 5 लाख रु. तक
आवेदन प्रक्रिया व ऑनलाइन / ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://www.india.gov.in/
अंतरिम बजट 2024 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने क्या कहा?
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट 2024 के दौरान एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। इसके अनुसार, अब देश में 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी योजना का लाभ मिलेगा।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण (2024) में बताया कि लखपति दीदी योजना के तहत अब तक 1 करोड़ महिलाएं इस योजना का लाभ ले चुकी है, इस योजना के अंतर्गत शुरुआत में 2 करोड़ महिलाओं को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसे अब बढ़ाकर 3 करोड़ कर दिया गया है।हम आपको बताते हैं कि
- लखपति दीदी योजना का मतलब क्या है (What Is means of Lakhpati Didi Scheme)?
- महिलाएं लखपति कैसे बनेंगी?
- और लखपति योजना के क्या फायदे होंगे?
तो चलिए जानते हैं -
इस योजना का मतलब है कि सरकार महिलाओं को आर्थिक सहायता और कौशल विकास के लिए सहायता प्रदान करके उन्हें स्वावलंबी बनाने का प्रयास कर रही है। इसके जरिए, महिलाएं अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकती हैं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में भी मदद कर सकती हैं। इस योजना के माध्यम से, महिलाएं अपने जीवन में स्वतंत्रता और स्वावलंबन की दिशा में अग्रसर हो सकती हैं। इसका उद्देश्य है कि महिलाएं अपने जीवन में स्वतंत्रता और स्वावलंबन की दिशा में अग्रसर हों और अपने सपनों को पूरा करने के लिए सक्षम बनें।
यह जानकर आपको खुशी होगी कि 'लखपति दीदी' उन महिलाओं को कहा जाता है जो सालाना कम से कम 1 लाख रुपए की आमदनी हासिल करने योग्य होती हैं| मोदी सरकार की लखपति दीदी योजना ने ही एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया।
महिलाएं लखपति कैसे बन सकती हैं?
लखपति दीदी योजना के अंतर्गत, महिलाओं को विभिन्न कौशल सिखाए जाते हैं जैसे कि LED बल्ब बनाना। इसके अलावा, उन्हें ट्रेनिंग के दौरान अपना व्यापार शुरू करने के लिए टिप्स भी दिए जाते हैं। इसमें वित्तीय क्षेत्र की जानकारी के लिए वर्कशॉप्स का आयोजन किया जाता है, जहां व्यापार योजना, विपणन, बजट, बचत और निवेश के बारे में जानकारी दी जाती है। इसके साथ ही, टेक्नोलॉजी का उपयोग करके डिजिटल बैंकिंग सेवाएं, मोबाइल वॉलेट और फोन बैंकिंग के बारे में भी बताया जाता है।
1 से 5 लाख तक महिलाओं को ब्याजमुक्त लोन देगी सरकार
सरकार ने आर्थिक रूप से वंचित महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लखपति दीदी योजना शुरू की थी| इस योजना के तहत, सरकार पात्र महिलाओं को 1-5 लाख रुपये तक की ब्याजमुक्त आर्थिक सहायता प्रदान करती है ताकि वे अपना व्यवसाय शुरू कर सकें। इसके साथ ही, सरकार उन्हें बेहतर मार्केट सपोर्ट भी प्रदान करती है जिससे कि उनका व्यवसाय सफल हो सके। इस योजना के माध्यम से सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, रोजगार प्रदान करना, उनके जीवनशैली को सुधारना और उनकी आय में वृद्धि करना है।
You Must Read:
बेरोज़गारी भत्ता योजना
ड्राइविंग लाइसेन्स कैसे बनता है
लखपति दीदी योजना के लाभ:
केंद्र सरकार ने महिलाओं के आर्थिक रूप से मजबूत होने के लिए लखपति दीदी योजना शुरू की है।
- इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक महिला को 1 से 5 लाख रुपए का ऋण प्रदान किया जाता है, जिससे वे अपना खुद का व्यापार शुरू कर सकती हैं।
- अब तक एक करोड़ से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं।
- 1 फरवरी 2024 को बजट भाषण ये एलान किया गया की केंद्र सरकार ने भारत की 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है।
- महिलाओं को वित्तीय रूप से सक्षम बनाने के लिए विस्तृत वित्तीय साक्षरता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
- इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को बचत के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
- महिलाओं को इस योजना में सहानुभूति प्राप्त होती है।
- लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं को छोटे लोन के लिए माइक्रो क्रेडिट सुविधा मिलती है।
- लखपति दीदी योजना में विशेषकर वोकेशनल ट्रेनिंग और स्किल डेवलपमेंट पर ही ध्यान दिया जाता है।
- इस योजना में आंत्रप्रेन्योर बनने वाली महिलाओं को अपना बिजनेस शुरू करने की सलाह दी जाती है।
- इस में महिलाओं को डिजिटल बैंकिंग और वित्त सम्बन्धी जानकारी भी दी जाएगी।
- इस योजना में महिलाओं को किफायती बीमा का लाभ भी मिलता है जिससे उनके परिवार की आर्थिक दशा भी सुधरती है।
- इस योजना से महिलाओं को प्रशिक्षण की सुविधाएँ भी मिलती है जिससे महिलाएँ आत्मनिर्भर होती है।


0 टिप्पणियाँ