E- Shramic Card kaise banta hai

 E-श्रमिक कार्ड क्या है और ये कैसे बनता है ? 

भारत सरकार ने श्रमिको के लिए ई श्रमिक कार्ड योजना शुरू की है जो श्रमिक आर्थिक रूप से कमजोर होते है और उन्हें इस योजना का फ़ायदा  बहुत ही आसानी से मिलेगा।

श्रमिक कार्ड एटीएम कार्ड जैसा ही है इसका साइज भी एटीएम जैसा ही है, लेकिन यह कार्ड पैसा निकालने के काम नहीं आता है इसका काम बस इतना है कि – जिसके पास ई श्रमिक कार्ड होगा ओर वो एक श्रमिक कार्ड धारक है उसे भारत सरकार की तरफ से आर्थिक मदद मिलेगी।

ई श्रमिक कार्ड देश के निर्धन वर्ग, श्रमिक, मजदूर, कर्मचारी, और वो लोग जो आर्थिक रूप से कामजोर है उनके लिए सरकार की योजना लाई गई है।

Must Read:
New Swarnima loan scheme 2024


This type of E-Shramik Card 




Eश्रमिक कार्ड के क्या उद्देश्य है?

ई श्रमिक कार्ड के बहुत से उद्देश्य है।

  • श्रमिक कार्ड का उद्देश्य मज़दूरों के कार्य क्षेत्र उनके  कार्य कर रहे लोगो का डाटाबेस बनाना है।
  • मतलब उन लोगों का या उन मजदूरों का पता लगाना कि देश में कितने गरीब लोग हैं। 
  • इस योजना मे यानी ई-श्रमिक कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन  ragistrationकरना होता है।
  • उसके बाद से ही ई-श्रमिक कार्ड धारक को सरकारी योजना का लाभ मिल सकेगा। 
  • E SHRAM CARD ऑनलाइन अप्लाई/रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है
  • ए- श्रमिक कार्ड साइबर कैफे में जाकर भी ऑनलाइन बनता है। 

E-श्रमिक कार्ड के क्या फायदे हैं ? 

  • ई-श्रमिक कार्ड होगा तो भारत सरकार कल्याणकारी योजना का फायदा मिलेगा।
  • दो लाख रुपये का बीमा योजना होने के फायदे भी शामिल
  • भविष्य के सरकारी योजनाओं के फायदे मिलेंगे।
  • पेंशन की सुविधा को भी भविष्य में शामिल किया जा सकता है।
  • स्वास्थ इलाज/गर्भवती महिलाओ को शिशु के भरण पोषण के लिए फायदे।
  • कच्चे मकान को पक्का मकान करना/केंद्र एवं राज्य सरकार की सहायता मिलेगी।
  • सभी सरकारी योजनाओं के फायदे भी मिलेंगे।
  • बच्चो के एजुकेशन के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त हो सकती है।

ई-श्रमिक कार्ड बनाने के लिए क्या-क्या कागजात चाहिए? 

Must Read:
PM कन्या उत्थान योजना

जो भी पात्र नागरिक ई श्रमिक कार्ड बनवाना चाहता उन्हें निम्न दस्तावेज की जरुरत होगी –

  • आधार कार्ड/फोटो
  •   Bank passbook or self Attested  paper 
  • mobile no/ email id
  • 18 से 60 के बीच हो उम्र ( age limit)
  • भारत का नागरिक होना चाहिए ( must be indian)

 कार्ड को कैसे और कहाँ बनवाया जा सकता है ? 

इस तरह से ई श्रमिक कार्ड बनाएं

  • सबसे पहले E -SHRAM की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करें
  • यहाँ आपको ई श्रमिक कार्ड रजिस्ट्रेशन का विकल्प दिखेगा उस पर क्लिक करें
  • फिर एक फॉर्म खुलकर आ जाएगा
  • आधार कार्ड लिंक्ड मोबाइल नंबर/कैप्चा/ईपीएफओ/ESIC/मेंबर स्टेटस भरें
  • इसके बाद OTP प्रक्रिया को पूरा करें
  • इसके बाद फ़ॉर्म  में आपकी व्यक्तिगत व्यक्तिगत जानकारी का ऑप्शन आएगा उसे भरें जैसे –
  • नाम, एड्रेस, सैलरी, उम्र इत्यादि
  • जरुरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद फिर सबमिट पर क्लिक करें
इस तरह से आप ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन कर सकते है ई श्रमिक कार्ड के लिए।
यदि आप अपने मोबाइल या लैपटॉप से ये काम नही कर सकते तो सबसे आसान है अपने नजदीकी साइबर कैफे में जाकर रजिस्टर करवा लेना।

किन किन श्रेणियों के श्रमिक इस योजना में आवेदन कर सकते है?

   किसी भी व्यक्ति जो भवन या अन्य निर्माण कार्य में लगा हुआ , कुशल अथवा अर्ध कुशल श्रमिक उसे वेतन या परिश्रमिक के लिए आवेदन करने का अधिकार होता है। श्रम विभाग ने अपने आदेश दिनाक 25.01.2011 द्वारा निम्न श्रमिकों को सम्मिलित किया है।

 -पत्थर काम करने वाले या पत्थर तोड़ने वाले और पत्थर पीसने -वाले कारीगर
-राज मिस्त्री (पेंशन)
-कठई (कारपेन्टर)
-पुताई करने वाले (पेन्टर)
-फिटर या बार वेंडर 
-सडक या पाईप मरम्मत कार्य में लगे पलखर
-इलेक्ट्रीशियन 
-कुआ खोदने वाले
-बेल्डिंग करने वाले
-मजदुर या बेलदार
- सडक बनाने वाले लोग
-हथोडा चलाने वाले लोग
-छाप्पर डालने वाले लोग
- लकड़ी चीरने वाले शिल्पकार
- पंप आपरेंटर
- भारी मशीनरी के आपरेंटर
- सुरक्षा कर्मचारी
- संगमरमर व अन्य पत्थर में कार्य करने वाले शिल्पकार
- खनिज कार्य में काम करने वाले श्रमिक
- बांध, पुल, सडक या भवन सनिर्माण कार्य में लगे श्रमिक
- ईट बनाने वाले श्रमिक
- जल संरक्षण ठांचो के निर्माण कार्या के श्रमिक

श्रमिक कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज़ क्या होंगे?

  • श्रमिक का आधार कार्ड  
  • श्रमिक का जन आधार कार्ड 
  • श्रमिक की बैंक स्टेट्मेंट
  • आवेदक का एक वर्ष में तीन महीने तक मजदूर के रूप में काम करने का प्रमाण पत्र 
  • भरा हुआ श्रमिक कार्ड आवेदन फॉर्म फोटो लगा हुआ हो 
  • पासपोर्ट साइज रंगीन एक फोटो।

    श्रमिक कार्ड बनाने के लिए 90 दिनों तक मजदुर के रूप में कार्य करने का प्रमाण पत्र

 यह प्रमाण पत्र 5 प्रकार का होता है।

1. मनरेगा में काम करने वाले मजदूर के लिए प्रमाण पत्र  
2. घोषणा पत्र  (नियोजक/सम्पत्ति मालिक द्वारा)
3. घोषणा पत्र (ठेकेदार द्वारा)
4. घोषणा पत्र  (संस्थान/फर्म द्वारा )
5. घोषणा पत्र  (निर्माण श्रमिक यूनियन द्वारा)

मनरेगा में काम करने वाले मज़दूरों का E-श्रमिक कार्ड कैसे बनता है?

    मनरेगा में काम करने वाले मजदूर के लिए प्रमाण पत्र बनाने के लिए उन्हें ग्राम विकास अधिकारी से संपर्क करना होगा। अगर उन्होंने मनरेगा में एक वर्ष की अवधि में तीन महीने तक काम किया है, तो वे श्रमिक कार्ड के लिए प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद, उनका श्रमिक कार्ड बन जाएगा। 

E- श्रमिक कार्ड के लिए घोषणा पत्र अ कैसे बनेगा?

जब किसी मजदूर ने किसी नियोक्ता या संपत्ति मालिक के पास सीधे तीन महीने तक काम किया हो, तो उसे घोषणा पत्र अ भरकर संपत्ति मालिक से प्रमाणित करवाकर श्रमिक कार्ड आवेदन के साथ जमा करना होता है। घोषणा पत्र अ फॉर्म कैसे डाउनलोड करके भरते है, उसके लिए आप निम्न वीडियो देखें और आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी।

E- श्रमिक कार्ड के लिए घोषणा पत्र ब कैसे बनेगा?

    जब किसी मजदूर को किसी ठेकेदार के पास मजदूरी के लिए जाना होता है, तो उसे घोषणा पत्र ब भरना पड़ता है और फिर ठेकेदार से प्रमाणित करवाकर लाना होता है। इसके बाद ही उसका श्रमिक कार्ड बन सकता है। 

घोषणा पत्र स कैसे बनता है?

      किसी मजदूर ने एक वर्ष की अवधि में तीन महीने तक किसी फर्म या संस्थान में काम किया है, तो उसे श्रमिक कार्ड बनाने के लिए घोषणा पत्र भरना होगा। वह उस फॉर्म को फर्म या संस्थान के मुखिया से प्रमाणित करके लगाना होगा, तभी मजदूर का श्रमिक कार्ड बनेगा।

घोषणा पत्र कैसे बनता है?

अगर किसी मजदुर ने एक वर्ष की अवधी में तीन महीने तक काम किसी पंजीकृत निर्माण श्रमिक यूनियन के साथ काम किया है तो वह मजदुर घोषणा पत्र द फॉर्म भरेगा वह यूनियन के अधिकारी से प्रमाणित करवाकर ऑनलाइन आवेदन में लगाएगा तभी उसका श्रमिक कार्ड बनेगा।

Disclaimer :प्रिय पाठको इस वेबसाइट का किसी भी प्रकार से केंद्र सरकार, राज्य सरकार तथा किसी सरकारी संस्था से कोई लेना देना नहीं है| हमारे द्वारा सभी जानकारी विभिन्न सम्बिन्धित योजना आधिकारिक वेबसाइड तथा समाचार पत्रो से एकत्रित की जाती है इन्ही सभी स्त्रोतो के माध्यम से हम आपको सभी राज्य तथा केन्द्र सरकार की योजनाओं के बारे केवल सही सही प्रकार जानकारी/सूचनाएं प्रदान कराने का प्रयास करते हैं और सदैव यही प्रयत्न करते है कि हम आपको अपडेटड खबरे तथा समाचार प्रदान करे| हम आपको अन्तिम निर्णय लेने से पहले संबंधित योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह देते हैं| हमारा सुझाव है कि प्रदान की गई जानकारी को अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सत्यापित कर ले।
Thankyou.





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ