IB officer kaise bane |
IB officer salary |
IB officer ki posting |
IB officer ki Yogyata |
IB officer ki taiyari kaise kare |
IB officer ki trainning |
IB किसे कहते है |
What is IB?
Must Read:
Top Engineering Collage in India
आईबी ऑफिसर बनने के लिए आयु सीमा
![]() |
| इंटेलिजेन्स ऑफ़िसर |
आईबी ऑफिसर के लिए शैक्षणिक योग्यता
Must Read:
Gazzted Officers koun hote hai aur kaise bante hai
आईबी अधिकारी की सैलरी
आईबी ऑफिसर कौन होता है
Must Read:
How to become Farmacist
आईबी ऑफिसर बनने के लिए जरूरी नियम
- अब जब आप आईबी ऑफिसर बनने के लिए तैयारी कर रहे हैं तो आपका यह जानना बहुत ही आवश्यक हैं कि आखिरकार इसके लिए आपके अंदर किस तरह की योग्यता का होना आवश्यक हैं। यदि आपमें यह योग्यताओं का अभाव पाया गया तो आपको किसी भी मूल्य पर आईबी ऑफिसर के लिए नियुक्त नही किया जाएगा।
- सबसे पहले यह हैं कि आप इस देश के नागरिक होने चाहिए। इसके लिए आपके सभी दस्तावेजों व अन्य चीजों की जांच की जाएगी |
- केवल भारत का नागरिक होने से ही काम नही चलेगा। बल्कि आपके अंदर देशभक्ति की भावना कूट कूटकर भरी हुई होनी चाहिए। एक आईबी ऑफिसर बनने के लिए आपका देश से प्रेम करना अति आवश्यक हैं।
- आपको हिंदी व अंग्रेजी भाषा की अच्छे से जानकारी होनी चाहिए। यदि आपको इनमे से किसी भी एक भाषा में कोई समस्या आती हैं तो आपको आईबी के ऑफिसर पद के लिए चयनित नही किया जाएगा।
- हिंदी व अंग्रेजी भाषा के साथ साथ यदि आपको शत्रु या पड़ोसी देशों की राष्ट्र भाषा आती हैं तो यह आपके लिए एक अच्छा पॉइंट माना जाएगा। इसमें आपको उर्दू, चाईनीज, बांग्ला, तमिल, नेपाली, अरबी इत्यादि कई भाषाएँ हो सकती हैं।
- आपको सोशल मीडिया का सही से इस्तेमाल करना आना चाहिए। उसके बारे में अच्छे से जानकारी होनी चाहिए।
- आपको डिजिटल उपकरणों के बारे में भी बेहतर जानकारी होनी चाहिए। उनका इस्तेमाल कैसे किया जा सकता हैं और कैसे उन्हें दूसरों के जरिये इस्तेमाल करवाया जा सकता हैं इत्यादि।
- आपको हिंदू धर्म के साथ साथ अन्य धर्मों के बारे में सब जानकारी हो ताकि आप उनके लोगों को आसानी से चकमा दे सके।इसके अलावा भी आईबी अधिकारी बनने के लिए आपके अंदर कई तरह की योग्यता होनी चाहिए जो आपको जल्दी व सही आईबी अधिकारी बनने के लिए सहायक ही होंगे।
- साथ ही आपको अलग से सब ट्रेनिंग भी दे दी जाएगी ताकि बाद में कोई समस्या ना हो। यदि आप आईबी अधिकारी के पद पर नियुक्त होते हैं तो आपको देश की सुरक्षा से जुड़ा हर काम करना होगा फिर चाहे वह कोई भी काम हो।
- इसी के साथ आपको आईबी अधिकारी बनने के बाद अपने पद, कार्य तथा अन्य चीजों के बारे में अपने जानने वालों को तो क्या अपने परिवार को भी नही बताना होता हैं अन्यथा आपकी सुरक्षा को खतरा हो जाएगा और आपको उसी समय पद से मुक्त कर दिया जाएगा।
- Must Read:
आईबी ऑफिसर के लिए एजुकेशनल क्वालिफ़िकेशन (IB officer education qualification)
अब यदि आप आईबी ऑफिसर बनने के लिए कितनी क्वालिफिकेशन चाहिए या आपको कहां तक पढ़ना पढ़ेगा, इसके बारे में जानना चाह रहे हैं तो हम आपको बता दे कि यदि आपको आईबी का बड़े leval का अधिकारी बनना हैं तो आपको किसी भी सब्जेक्ट में graduate होना अनिवार्य है |
कहने का अर्थ यह हुआ कि आप अपनी बारहवीं कक्षा को किसी भी विषय में पास करें फिर चाहे वह कॉमर्स हो या मेडिकल या नॉन मेडिकल या आर्ट्स, साथ ही बारहवीं में आपके कितने अंक आये हैं, यह भी मायने नही रखता। इसके बाद आपको किसी भी विषय में graduation की डिग्री लेनी होगी और मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी से उसे प्राप्त करना होगा। इसके बाद आप आईबी की परीक्षा में बैठ सकते हैं।
IB ACIO ऑफिसर (IB ACIO officer)
यह आईबी में सीधी भर्ती की सबसे बड़ी पोस्ट होती है। इसका पूरा नाम असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (Assistant Central Intelligence Officer) होता है। यह स्नातक पूरी करने के बाद बना जाता है और इसके लिए आईबी के द्वारा अलग से परीक्षा का आयोजन करवाया जाता है या फिर एसएससी CGL के साथ ही इसकी परीक्षा भी करवा दी जाती हैं।
IB ASO officer
यह आईबी में ACIO के बाद की पोस्ट मानी जाती है। हालाँकि इसके लिए चयन प्रक्रिया समान ही है और इसकी भर्ती भी आईबी के द्वारा या तो सीधे या फिर एसएससी CGL के तहत ली जाती हैं। इसके लिए भी आपको स्नातक तक की पढ़ाई करनी पड़ेगी। इसका पूरा नाम असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (Assistant Section Officer) होता है जिसे हिंदी में सहायक सेक्शन अधिकारी कह दिया जाता है।
IB SA ऑफिसर
IB SA officer ( Security Assistant)
यह आईबी में नीचले स्तर की पोस्ट होती है जिसका काम मुख्यतया ग्राउंड वर्क करना, विदेशों में सूचना विभाग का काम करना, जानकारियां जुटाना, सुरक्षा का काम करना, इत्यादि होता है। इसका पूरा नाम सिक्यूरिटी असिस्टेंट (Security Assistant) होता है जिसे हिंदी में सुरक्षा सहायक कह दिया जाता है। यह आप अपनी दसवीं या बारहवीं कक्षा को पास करने के बाद भी बन सकते हैं। हालाँकि इसके लिए आपके अंदर पूर्ण रूप से देशभक्ति की भावना का होना अति आवश्यक माना जाता है।
आईबी ऑफिसर बनने के लिए चयन प्रक्रिया
Selection process to become an IB officer
जब आप आईबी ऑफिसर बनने के लिए सभी तरह की पोस्ट की जानकारी ले ली है तो इसकी चयन प्रक्रिया के बारे में भी जानना ज़रूरी है। दरअसल आईबी ऑफिसर में ACIO या ASO बनने की चयन प्रक्रिया एक दम समान होती है। उस परीक्षा में आये आपके अंकों के आधार पर ही सिलेक्शन प्रॉसेस पूरा होगा और आपको उसी के अनुसार पद का आवंटन किया जाता है। आइए जाने आईबी ऑफिसर बनने की चयन प्रक्रिया के बारे में।
आईबी ऑफिसर के लिए लिखित परीक्षा ( प्रथम)
Written Examination for IB Officer (First)
सबसे पहले तो आपकी एक लिखित परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी। इसमें आपसे विभिन्न विषयों पर बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। यह प्रश्न पत्र कई भागों में बंटा हुआ होगा जिसमें गणित, सांख्यिकी, सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी तथा कई अन्य विषयों पर प्रश्न आएंगे। हालाँकि प्रश्न पत्र का ज्यादातर भाग सामान्य ज्ञान से ही जुड़ा हुआ होगा।
कहने का अर्थ यह हुआ कि इसमें प्रश्न पत्र का एक बड़ा भाग या यूँ कहे कि आधे से अधिक भाग सामान्य ज्ञान का ही होगा। इसमें आपसे अपने देश, इतिहास, भूगोल, पड़ोसी देश, उनका इतिहास, सरंचना, विदेश नीति, राजनीति इत्यादि Country, History, Geography, Neighboring countries, their history, structure, foreign policy, politics etc.किसी भी विषय पर पूछा जा सकता हैं। इसमें पास होने के बाद ही आप आगे के लिए बढ़ पाएंगे।
आईबी ऑफिसर के लिए लिखित परीक्षा द्वितीय
जब आप आईबी ऑफिसर बनने के लिए पहली लिखित परीक्षा को पास कर लेंगे तो आपसे दूसरी परीक्षा ली जाएगी यह परीक्षा पहली वाली के जैसे बहुविकल्पीय नही होगी बल्कि इसमें आपसे प्रश्नों को लिखकर हल करने को कहा जाएगा। मतलब आपसे विस्तार से उन प्रश्नों का उत्तर माँगा जाएगा।
यह परीक्षा आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण होगी क्योंकि इसी के आधार पर आपको मुख्य number मिलेंगे जो आपको आईबी अधिकारी बनाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण होंगे। इसलिए इस परीक्षा को पूरा ध्यान से लिखें और कुछ भी गलत लिखने से बचे। ऐसा इसलिए क्योंकि देशभक्ति व अन्य किसी भी चीज़ के बारेमे लिखा गया एक भी शब्द आपको आईबी की परीक्षा से बाहर कर सकता हैं|
आईबी ऑफिसर के लिए इंटरव्यू
जब आप आईबी ऑफिसर बनने के दोनों। प्रश्न पत्रों को हल कर आगे निकल जाएंगे तो अंत में आपका इंटरव्यू लिया जाएगा। यदि आप सोच रहे हैं कि यह इंटरव्यू बाकि की तरह सामान्य सा होगा और इसमें केवल आपसे आपकी जानकारी ही मांगी जाएगी या आपके क्षेत्र से जुड़े प्रश्न ही पूछे जाएंगे |
यदि आप आईबी ऑफिसर बनने के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो वह मुख्य रूप से आपका व्यवहार, स्टाइल, बुद्धिमता, निर्णय लेने की क्षमता, मुश्किलों से सामना करना इत्यादि को देखेंगे। जो भी परीक्षार्थी इन सभी समान रूप से पास हो जाएगा, उसे ही आईबी ऑफिसर के लिए चुना जाएगा।
आईबी ऑफिसर के लिए मेडिकल टेस्ट
अब जब आप देश के गुप्तचर विभाग में जा रहे हैं तो उसके लिए आपका मेडिकल टेस्ट भी आवश्यक रूप से होगा। इसमें आपके शरीर की हर तरीके से जांच की जाएगी ताकि आप पूरी लग्न के साथ आईबी के पद पर काम कर सके और सब मुश्किलों का सामना करते हुए भी देश की रक्षा के लिए काम कर सके।
इसलिए आपका संपूर्ण रूप से मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा। इसमें यदि आपको पहले से ही कोई गंभीर बीमारी हैं या कोई टेस्ट चल रहे हैं तो उसके बारे में पहले से ही अवगत करवा दे अन्यथा बाद में आपके ऊपर कार्यवाही तक हो सकती हैं। या फिर आपको अपने जीवन से भी हाथ धोना पड़ सकता हैं क्योंकि किसी भी समय कोई भी मुसीबत आ सकती हैं।
आईबी ऑफिसर के लिए दस्तावेज सत्यापन
जब आप इन सभी परीक्षा, इंटरव्यू व मेडिकल टेस्ट में पास हो जाते हैं तो अंत में आपके डाक्यूमेंट्स का verification किया जाएगा। इनकी अच्छी प्रकार से जांच की जाएगी ताकि आप किसी दूसरे देश से आये गुप्तचर ना हो या फिर देश में ही कोई गद्दार आपकी सहायता ना कर रहा हो।
इसलिए वे अपने स्तर पर, निजी स्तर पर, आधिकारिक स्तर पर आपके हर तरह के डाक्यूमेंट्स, विद्यालय, कॉलेज, मित्र, पड़ोसी, जानने वाले ईत्यादी से आपका सत्यापन्न करेंगे। जब वे पूर्ण रूप से विश्वस्त हो जाएंगे तो फिर आपको आईबी की नौकरी दे दी जाएगी।
आईबी ऑफिसर की परीक्षा का सिलेबस
IB Officer Exam Syllabus
अब जब आप आईबी ऑफिसर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं तो आपको आईबी की परीक्षा में आने वाले प्रश्नों या सिलेबस के बारे में भी जानना होगा। बिना इसके आप कैसे ही आईबी की परीक्षा को पास कर पाएंगे। साथ ही यदि आपको इसके अंदर आने वाले विषयों के बारे में अच्छी प्रकार से जानकारी होगी तो आप बहुत पहले से ही इसकी तैयारी करना शुरू कर सकते हैं। तो आइए जाने आईबी की परीक्षा का सिलेबस।
सामान्य ज्ञान [Common Sense]
गणित [mathematics]
रीजनिंग [reasoning]
हिंदी [Hindi]
अंग्रेजी [English]
आईबी ऑफिसर के काम
IB officer's work
जब आप आईबी के अधिकारी बन जाएंगे तो आपको यह भी जानना होगा कि आखिरकार एक आईबी ऑफिसर के क्या काम होते हैं। तो आज हम आपको बता दे कि यदि आप आईबी के अधिकारी बनते हैं तो इसमें किये जाने वाले काम को कहीं भी लिखा नही जा सकता हैं और ना ही इनके बारे में बताया जा सकता हैं। इसके दो कारण हैं।
यदि आप आईबी में ग्राउंड स्तर के अधिकारी हैं तो आपका वेतन 20 हज़ार से लेकर 50 हज़ार के बीच में होगा। हालाँकि आईबी में आपका वेतन हर वर्ष में बढ़ता हैं और साथ के साथ आपको अपनी स्थिति के अनुसार ज्यादा वेतन भी मिलता है |
disclaimer: तो ये तो थी IB Intelligence Bureau में भर्ती होने की पूरी प्रक्रिया , friends हमने इस आर्टिकल में हमने news paper, पत्रिकाओं और अन्य संसाधनों से जानकारी जुटाकर लिखा है। हो सकता है इसमें कोई गलती हो गई हो तो हम उसके ज़िम्मेदार नही है। आपको इस पोस्ट के बारे में और अधिक जानकारी चाहिए तो आईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा| धन्यवाद|





0 टिप्पणियाँ