Neet Exam: How to Prepare and become Doctor

Neet Exam 2024 || How to become a Doctor || How to prepare Neet Exam 2024 || Neet ki taiyyari kaise karen |

S.No. नीट इग्ज़ैम से सम्बंधित जानकारी
1. नीट की परीक्षा कसलिए होती है Neet की परीक्षा पास करने वाले युवक मेडिकल इन्स्टिटूट में डॉक्टर बनते है
2. Neet के लिए योग्यता बारहवीं में साइयन्स स्ट्रीम में बायआलॉजी अनिवार्य है
3. Neet इग्ज़ैम कितनी बार दे सकते है कोई सीमा नही
3. क्या डॉक्टर बनने के लिए नीट ज़रूरी है नीट इग्ज़ैम दिए बिना कोई डॉक्टर नहीं बन सकता
5. Minimum age 17 years
6. Minimum percentage required बारहवीं में 50%
7. Neet UG क्या है Neet UG करके MBBS, BAMS,BDS में अड्मिशन मिलता है
8. NeetPG क्या है Neet PG इग्ज़ैम में MD, MS, ओर अन्य पोस्ट ग्रैजूएट पोस्ट के लिए अड्मिशन मिलता है

डॉक्टर बनने में Neet का क्या महत्व है |

Neet की परीक्षा कितनी बार दे सकते है?
Neet की परीक्षा के योग्यता क्या है?
Neet के बारे में जानने योग्य बातें
Neet की परीक्षा के लिए आयु क्या है?
Neet की परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न
Neet की परीक्षा में कितने मार्क्स पास होने के लिए चाहिये
Neet UG और PG में क्या अंतर है?
Neet परीक्षा की तैय्यारी कैसे करें?
Neet का इग्ज़ैम ऑनलाइन नही होता ऑफ़लाइन होता है


What is the importance of NEET in becoming a doctor 

    आज की दुनिया में ज्यादातर लोग अपना करियर शिक्षा क्षेत्र में बनाने लगे हैं। अब इसमें भी उच्च शिक्षा ग्रहण करके उच्च पद की जॉब पाने का सपना सब देखते हैं। कुछ लोग किसी क्षेत्र में करियर बनाना चुनते हैं तो कुछ लोग किसी अन्य क्षेत्र में। इसके लिए छात्रों को अपनी 10वीं कक्षा के बाद स्ट्रीम का चुनाव करते समय ही चुनाव करना होता है कि आखिरकार वह आगे क्या करना चाहता है।

   जैसे अगर इंजीनियर बनना है तो आपको 11वीं व 12वीं कक्षा में नॉन मेडिकल लेकर आगे आईआईटी के लिए तैयारी करनी चाहिए, सीए बनना है तो 11वीं व 12वीं कक्षा में कॉमर्स लेकर आगे सीए के फाउंडेशन कोर्स की तैयारी करनी चाहिए|

 आईएएस या फिर एसएससी की तैयारी करनी है तो 11वीं और 12वीं कक्षा में आर्ट्स लेकर आगे उसी हिसाब से तैयारी करनी होती है और अगर डॉक्टर बनना है तो 11वीं और 12वीं कक्षा में मेडिकल लेकर आगे नीट की तैयारी करनी चाहिए। बिना नीट की परीक्षा को क्लियर किए आप भारत के किसी भी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन नहीं ले सकते हो।

अब अगर आपको डॉक्टर बनना है तो हम आपको बता दें कि नीट की परीक्षा में छात्र बहुत बार असफल होकर सफलता को हासिल करते हैं तो कोई कोई एक बारी में ही नीट परीक्षा को पास कर लेता है यह परीक्षा भारत देश की सबसे कठिनतम परीक्षा में से एक है। ऐसे में छात्र इस बात को लेकर doubt में रहते हैं कि आखिरकार वह कितनी बार नीट का एग्जाम दे सकते हैं। 

तो वही हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताने वाले हैं साथ ही आपको नीट से संबंधित अन्य जानकारी भी इस लेख के माध्यम से मिलने वाली है जिसके बारे में जानना आपके लिए अति आवश्यक है|

नीट की परीक्षा को कितनी बार दे सकते हैं? 

How many times can one appear for NEET exam?

अब आप यह जानने इस लेख पर आए हो कि आखिरकार आप कितनी बार नीट का एग्जाम दे सकते हो और नीट के एग्जाम में अपना भाग्य आजमा सकते हो तो हम आपको बता दें कि आप कितनी भी बार नीट की परीक्षा दे सकते हो इसके लिए कोई भी मापदंड नहीं है। अर्थात् नीट के एग्जाम के लिए कोई भी अधिकतम आयु सीमा नहीं है। मार्च 2022 को ही यह नियम लागू किया गया|

इससे पहले नीट का एग्जाम देने के लिए अधिकतम आयु सीमा निर्धारित की गई थी जिसे हटा कर नया नियम लाया गया कि व्यक्ति नीट के एग्जाम की बाकि योग्यताओं को पूरा करते हुए पाया जाए तो वह कितनी भी बार यह एग्जाम दे सकता है। 

यह परीक्षा साल में एक बार आयोजित होती है और आप हर साल जब तक आपका एडमिशन किसी मेडिकल कॉलेज में ना हो यह परीक्षा दे सकते हो। इसके लिए पहले जनरल कैटेगरी के छात्रों के लिए उम्र 25 वर्ष अधिकतम थी और आरक्षित वर्ग के छात्रों के लिए 30 वर्ष अधिकतम थी। अर्थात् जनरल कैटेगरी के छात्र तब तक नीट का एग्जाम देने के लिए योग्य माने जाते थे जब तक कि वह 25 साल के नहीं हो जाते थे और आरक्षित वर्ग के छात्रों के लिए यह आयु 30 वर्ष रखी गई थी|

You must read:
How to become CA (all process)
गरीबों के लिए सरकारी योजनाएं 2024
What is Nepotism?

    2022 में एनटीए (National Testing Agency) के द्वारा यह घोषणा की गई कि एक व्यक्ति चाहे वह कितने भी साल का हो जाए वह नीट का एग्जाम देकर मेडिकल लाइन में प्रवेश ले सकता है। यह नियम हर वर्ग के छात्र के लिए समान है चाहे वह जनरल हो या आरक्षित वर्ग से या फिर हैंडिकैप्ड। हर छात्र को नीट के एग्जाम को कितनी भी उम्र तक कितनी भी बार देने का पूरा पूरा अधिकार है। पर वह नीट के एग्जाम की बाकि योग्यताओं को पूर्ण करते हुए पाया जाना चाहिए। अब हम जानेंगे कि आखिरकार नीट एग्जाम के लिए बाकि योग्यताएं आखिरकार कौन सी है जिन्हें पूरा करके ही हम नीट का एग्जाम दे सकते हैं, तो चलिए जानते हैं।

Neet की परीक्षा के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए ?

What is the eligibility criteria for NEET exam?

   अब हमने ऊपर जाना कि मेडिकल लाइन में अगर आप डॉक्टर बनने की राह चुनते हो तो आपको नीट का एग्जाम तो देना ही पड़ेगा। चाहे आप दांतों के डॉक्टर बनो, पेट के बनो, सर्जन बनो या दिल के डॉक्टर आपको नीट का एग्जाम देकर ही भारत के किसी कॉलेज में एडमिशन मिल पाएगा चाहे आप प्राइवेट कॉलेज में लो या फिर सरकारी कॉलेज  में|

नीट इग्ज़ैम के लिये आयु सीमा क्या है?

   नीट के एग्जाम को देने के लिए अधिकतम आयु सीमा को तो हटा ही दिया है वह भी हर वर्ग के छात्रों के लिए। पर इसमें न्यूनतम आई सीमा को अभी भी निभाना पड़ता है। इसके अनुसार जिस वर्ष आप नीट का एग्जाम देने जा रहे हो उस वर्ष की 31 दिसंबर तक आपको 17 वर्ष का होना अनिवार्य है। इस नियम में भी बदलाव किया गया है। इससे पहले एक छात्र को जिस वर्ष नीट का एग्जाम देना होता था उस वर्ष की 1 जनवरी को 17 वर्ष का होना होता था।

इसके अलावा नीट परीक्षा के लिए एक विद्यार्थी को अपनी 11वीं और 12वीं कक्षा में मेडिकल स्ट्रीम का चुनाव करना होगा और अपनी 12वीं कक्षा को 50 प्रतिशत अंकों से पास करना होगा। हालांकि आरक्षित वर्ग के छात्रों को इसमें छूट मिलती है। एससी, बीसी के छात्रों को सिर्फ 40 प्रतिशत अंक ही अपनी 12वीं कक्षा में लेने होंगे और उसके पश्चात वह नीट का एग्जाम देने के लिए योग्य माना जायेगा।

Neet के बारे में जानने योग्य क्या क्या है ?





What is worth knowing about NEET?

नीट का इग्ज़ैम ऑनलाइन नही होता ऑफ़लाइन होता है

अब हम इस article के माध्यम से नीट के एग्जाम की अन्य जानकारी भी प्राप्त कर लेते हैं कि यह एग्जाम कितने मार्क्स का होता है कितने मार्क्स हमें नीट को पास करने के लिए लेने होते हैं और कौन कौन से विषय से नीट के एग्जाम में प्रश्न पूछे जाते हैं। तो यहां हम आपको बता दें कि नीट का एग्जाम ऑफलाइन मोड में होता है अर्थात आपको पैन कॉपी पर एग्जाम देना होता है यह एग्जाम ऑनलाइन मोड में नहीं करवाया जाता।

नीट इग्ज़ैम में पूछे जाने वाले प्रश्न

  • नीट परीक्षा में बहुविकल्पीय multiple questions पूछे जाते हैं जिसमें 4 ऑप्शन होते हैं।
  • इसमें 4 सेक्शन होते हैं जो कि फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी और जूलॉजी विषय से होते हैं।
  • इसमें प्रत्येक सेक्शन में 50 प्रश्न होते हैं और कुल मिलाकर नीट की परीक्षा में 200 प्रश्न होते हैं जिसमें से हमें 180 प्रश्न करने होते हैं।
  • प्रत्येक सेक्शन में 35 प्रश्न अनिवार्य होते हैं और बाकि के 15 प्रश्नों में से हमें 10 प्रश्न करने होते हैं।
  •  प्रत्येक प्रश्न 4 नंबर का होता है और गलत होने पर 1 नंबर काट लिया जाता है। जो प्रश्न हल नहीं किया उस प्रश्न के लिए हमें शून्य नंबर मिलते हैं।

नीट परीक्षा में कितने पास मार्क्स चाहिए ?

    अब यदि आप यह जानना चाहते हैं कि आपको नीट परीक्षा में कितने नंबर लाने होंगे जिससे कि आपको मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिल सके। तो यहां हम आपको बता दें कि नीट की परीक्षा को सिर्फ पास करने के लिए आपको 150 के करीब नंबर लाने होंगे जिससे कि आप भारत के किसी प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए योग्य माने जाओगे|

लेकिन अगर आपको भारत के किसी रिप्यूटेटेड और सरकारी कॉलेज में एडमिशन लेना है तो आपको नीट की कट ऑफ को पार करना होगा जो कि लगभग 650 के आस पास जाती है और इतने मार्क्स लेने के लिए जम कर मेहनत करनी पड़ती है। हालांकि इसमें आरक्षित वर्ग के छात्रों को कट ऑफ और पासिंग मार्क्स में कुछ मार्क्स की छूट अवश्य मिलती है|

नीट परीक्षा के लिए फॉर्म फीस कितने का है 

How much is the form fee for NEET exam?

अब अगर आप नीट के लिए अप्लाई करना चाहते हो तो आपको यह भी जान लेना चाहिए कि नीट का फॉर्म भरने के लिए आपको कितने पैसों का भुगतान करना पड़ेगा। तो नीट के फॉर्म के लिए आपको 1700 रुपयों का भुगतान करना होगा वहीं अगर आप आरक्षित वर्ग से हैं तो आपको आवदेन फॉर्म के लिए फीस में कुछ छूट अवश्य मिलेगी तो चलिए जानते हैं कि आरक्षित वर्ग के छात्रों को कितनी फॉर्म फीस देनी होगी।

  अगर आप ईडब्ल्यूएस या ओबीसी वर्ग से हैं तो आपको 1600 रुपए चुकाने होंगे और अगर आप एससी, बीसी और हैंडिकैप्ड हैं तो आपको 1000 रुपए आवेदन फॉर्म के लिए फीस के तौर पर देने होंगे। आप यह आवदेन ऑनलाइन माध्यम से ही कर सकते हैं चाहे आप खुद करो या फिर किसी इंटरनेट कैफे पर जाकर आवेदन करवाओ।

नीट UG और नीट PG में क्या अंतर है ?

What is the difference between NEET UG and NEET PG?

नीट यूजी अर्थात् National Eligibility Cum Entrance Test Undergraduate है। और नीट पीजी अर्थात् National Eligibility Cum Entrance Test Postgraduate है। नीट यूजी की परीक्षा भारत में एमबीबीएस, बीएएमएस, बीडीएस और अन्य अंडर ग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेज में प्रवेश की लिए होती है। यह ऑफलाइन मोड में होती है और यह परीक्षा ज्यादा कॉम्पिटिशन वाली होती है।

    नीट पीजी की परीक्षा भारत में एमडी, एमएस और अन्य पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेज में प्रवेश लेने के लिए होती है। यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होती है अर्थात ऑनलाइन होती है। इस परीक्षा को वही विद्यार्थी कर सकता है जो मेडिकल लाइन में graduation कर चुका हो। मेडिकल लाइन में पोस्ट ग्रेजुएट करने के बाद करियर स्कोप बहुत अच्छा रहता है।

तो इस तरह से इस लेख के माध्यम से आपने नीट का एग्जाम कितनी बार दे सकते हैं इसके बारे में जानकारी हासिल कर ली है आपने जाना कि neet की परीक्षा आप कितनी बार दे सकते हो नीट की परीक्षा के लिए कितनी योग्यता चाहिए और नीट की परीक्षा में कितने नंबर चाहिए medical collage में एडमिशन लेने के लिए|

 साथ ही हमने आपको नीट UG और नीट PG क्या है इसके बारे में भी जानकारी दे दी है। आशा है कि जो जानकारी लेने आप इस article में लेने चाहते थे वह आपको मिल गई होगी।

Neet की परीक्षा की तैय्यारी कैसे करें ?

NEET UG परीक्षा 2024 की तैयारी के लिए, सिलेबस को समझना, NCERT पाठ्यपुस्तकों को याद रखना और अभ्यास करना बहुत महत्वपूर्ण है. आपको एक टाइम टेबल बनाना चाहिए, नोट्स बनाना चाहिए, योग करना चाहिए और अच्छा आहार लेना चाहिए. NEET परीक्षा 2024 की तैयारी: नीट यूजी परीक्षा जल्द होने वाली है. इस परीक्षा में देशभर के लाखों उम्मीदवार शामिल होंगे।
2024 के लिए एनईईटी (Neet) परीक्षा की तैयारी: नीट यूजी परीक्षा जल्द ही आयोजित होने वाली है। इस परीक्षा में देशभर के लाखों उम्मीदवार शामिल होंगे। नीट की परीक्षा कठिन होती है, लेकिन अच्छी तैयारी और रणनीति से आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं। हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जिनका उपयोग करके आप अच्छी तैयारी कर सकते हैं।

पढ़ने का TimeTable बनाएँ

    इन पुस्तकों को अच्छी तरह से समझना और याद रखना आवश्यक है. तैयारी करने के लिए अभ्यर्थी एक टाइम टेबल बनाएं जो प्रत्येक विषय को पर्याप्त समय दे। नियमित रूप से अभ्यास करना बेहद आवश्यक है। बीते कुछ सालों के प्रश्नपत्रों और मॉक टेस्ट को हल करने से आपको परीक्षा पैटर्न और समय प्रबंधन करना जरूरी है।

Notes तैय्यार करें 

नीट यूजी परीक्षा की तैयारी के लिए नोट्स तैयार करें। इन नोट्स का संशोधन करें ताकि आपकी तैयारी मजबूत हो सके। परीक्षा के समय या उससे पहले तनाव न लें। इस दौरान अपने दिमाग को शांत रखें। योग और ध्यान की सहायता लें। तैयारी के दौरान अच्छी नींद लें और स्वस्थ आहार खाएं। उम्मीदवार अपने भोजन में ताजे फल, सब्जियां और पूरे अनाज को शामिल कर सकते हैं।

कोचिंग की मदद लें

कोचिंग से मदद लेने के लिए एक अच्छा विकल्प है, जिससे आप अपनी परीक्षा की तैयारी को और भी मजबूत कर सकते हैं। इसके साथ ही, ग्रुप स्टडी और इंटरनेट पर उपलब्ध स्रोतों का भी सहारा लेना चाहिए। एग्जाम के दिन समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचना बहुत महत्वपूर्ण है और इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स को ले जाना प्रतिबंधित है। एग्जाम सेंटर पर इन आइटम्स को लेकर न जाएं। एडमिट कार्ड पर दी गई निर्देशों का पालन करें।

People Also Ask (FAQs)

Q. Neet exam के लिए मुझे कितने घंटे पढ़ाई करनी चाहिये?

  आखिरी महीने में आदर्श स्टडी रूटीन बनाने के लिए यह ध्यान में रखें कि छोटे–छोटे ब्रेक के साथ हर दिन पढ़ने के लिए 14 घंटों का समय अवश्य निकालें।

Q. Neet पास करने के लिए कितने नम्बर चाहिये?

आगामी वर्ष के आंकड़ों के आधार पर, सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को उत्तीर्ण होने के लिए 720 और 137 के बीच स्कोर करने की आवश्यकता थी, जबकि एससी/एसटी/ओबीसी उम्मीदवारों की उत्तीर्ण सीमा 136 से 107 थी। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि श्रेणी-विशिष्ट NEET 2024 कट ऑफ अंक होंगे।

Q. 2024 में Neet का पेपर कैसा था ?

मोशन एजुकेशन के संस्थापक और सीईओ नितिन विजय के अनुसार, आज के NEET परीक्षा के पेपर का समग्र कठिनाई स्तर मध्यम से कठिन था। जबकि भौतिकी और रसायन विज्ञान थोड़ा लंबा और मध्यम से कठिन था, जीवविज्ञान अन्य दो विषयों की तुलना में आसान था।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ