Chartered Accountant (CA) कैसे बनें | कितनी योग्यता चाहिये? सभी जानकारी जानिये।
| Chartered Accountant | विवरण |
|---|---|
| चार्टर्ड अकाउंटंट के क्या कार्य होते है | CA किसी भी कम्पनी , फ़ैक्टरी, संस्थान में वित्तीय कार्यों को पूरा करता है जिसका उसके पास अधिकार होता है |
| CA कैसे बनें | किसी भी विषय में बारहवीं कक्षा में 50% अंकों के साथ पास अथवा स्नातक की डिग्री होनी चाहिए |
| CA बनने के लिए कहाँ पढ़ें | CA की पढ़ाई के लिए कोई कोच नही होता उसे घर पर रहकर ही सलेबस के अनुसार जमकर प्रैक्टिस करनी होती है |
| कमाई | CA की कमाई कोई निश्चित नही होती, 20 से 50 लाख औसत कमाई होती है |
How to become a Chartered Accountant? Qualification, Exam, Application Process
CA kaise bane
CA banne ke liye yogyata
10+2 ke baad apply karen
CA Foundation Course exam
CA Articleship puri Karen
CA Final ke group 1 ko pass karen
CA Final ke group 2 ko pass karen
CA banne ke baad noukri karen ya apni Firm kholen
लोगों को आजकल अपना carrier बनाने के लिए बहुत कुछ सोचना पड़ता है| अब इनमें से जो लोग सीए बनना चाहते हैं उनका भविष्य सुनहरा ही होता है क्योंकि हर दिन के साथ बेहतर सीए की मांग बढ़ती ही जा रही है। वह इसलिए क्योंकि आज के समय में इतनी बड़ी बड़ी कंपनियां, बिज़नेस इत्यादि खुल चुके हैं कि उन्हें अपना वित्तीय लेखा जोखा संभालने के लिए सीए को काम पर रखना होता है। उनका यह सब काम CA ही करता है।
इतना ही नहीं जो लोग भारत देश में काम कर रहे हैं फिर चाहे वह सरकारी नौकरी करते हो या निजी नौकरी या किसी तरह का बिज़नेस करते हो, उन्हें हर वित्तीय वर्ष के अंत में भारत सरकार के वित्तीय विभाग को अपनी कमाई का पूरा ब्यौरा देना होता है। अब यह काम बहुत ही पेचीदा होता है और इसी काम को ही सरल बना देता है एक सीए जिसे हम चार्टेड अकाउंटेंट भी कह देते हैं। साथ ही यह चार्टेड अकाउंटेंट लोगों का कर बचाने में भी बहुत सहयोग करता है| कुल मिलाकर कोई भी कंपनी हो या संगठन, सरकारी हो या प्राइवेट, सब की financial जरूरतें पूरी करता है|
इसीलिए चार्टर्ड अकाउंटंट का महत्व बढ़ जाता है। यह एक बहुत ही बड़ा व प्रोफेशनल काम होता है। ऐसे में यदि आप भी सीए बनने के इच्छुक हैं और इस दिशा में प्रयासरत हैं तो आज का यह लेख इसी विषय के ऊपर ही लिखा गया है। आज के इस लेख को पढ़ कर आपको यह जानने को मिलेगा कि आखिरकार किस तरह की प्रक्रिया का पालन करते हुए आप भी एक बेहतर सीए बन सकते हैं।
Must Read:
How to become IB officer
सीए कैसे बने ?
How to become chartered accountant ?
सीए बनना कोई सरल काम नहीं होता है और ना ही यह कुछ वर्षों में बना जा सकता है। इसके साथ ही सीए की डिग्री को कोई कॉलेज नहीं करवाता है और ना ही इसके लिए किसी यूनिवर्सिटी इत्यादि में पढ़ाई करवाई जाती है। यह पूर्ण रूप से व्यक्ति के द्वारा खुद से की जा रही पढ़ाई और सीए के एग्जाम में पास होने पर ही निर्भर करता है। कहने का अर्थ यह हुआ कि जो भी व्यक्ति सीए बनने का इच्छुक है उसे खुद से ही पूरी पढ़ाई करके सीए का एग्जाम पास करना होता है|
तो अब इसके लिए किस तरह की प्रक्रिया अपनाई जाती है और उसके लिए आपको कब से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए, अवश्य ही आपको इसके बारे में जानना होगा। तो अब के इस लेख में हम आपके सामने क्रमानुसार चार्टेड अकाउंटेंट बनने की पूरी प्रक्रिया रखने जा रहे हैं ताकि आपके मन में किसी तरह की उलझन की स्थिति ना बने।
CA बनने के लिए कितनी योग्यता चाहिए?
बारहवीं में कम से कम 50% अंक होने चाहिए |
अब जब आपने दसवीं के बाद कॉमर्स विषय का चुनाव कर लिया है तो अगले दो वर्ष तक आपको इसी में ही पढ़ाई करनी होगी। किंतु इसी के साथ साथ आपको यह भी ध्यान रखना है कि आपके दोनों ही कक्षाओं में अच्छे अंक आने चाहिए क्योंकि इसी पर ही आपका आगे का भविष्य निर्भर करने वाला है। सबसे ज्यादा जरुरी तो बारहवीं कक्षा में मिले अंक होते हैं क्योंकि इसके लिए कम से कम अंकों की पात्रता 50 प्रतिशत रखी गयी है।
कहने का अर्थ यह हुआ कि यदि आपके बारहवीं कक्षा में कॉमर्स स्ट्रीम में 50 प्रतिशत से कम अंक आते हैं तो आप चार्टेड अकाउंटेंट की परीक्षा में नहीं बैठ सकते हैं। इसलिए यह बहुत ही ज्यादा जरुरी हो जाता है कि आपके बारहवीं कक्षा में न्यूनतम अंक 50 प्रतिशत हो।
You must read:
Gazzted officer किस प्रकार के होते है? जानकारी
बारहवीं के बाद सीए के कोर्स के लिए आवेदन करें|
जैसा कि हमने आपको ऊपर ही बताया कि यदि आपको चार्टेड अकाउंटेंट बनना है तो उसके लिए कोई कॉलेज या यूनिवर्सिटी में पढ़ने नहीं जाना होता है बल्कि इसकी पढ़ाई तो घर पर रह कर ही सेल्फ स्टडी के रूप में करनी होती है। यह एक तरह से परीक्षा ही होती है जो हर वर्ष आयोजित करवाई जाती है और जिसके कई चरण होते हैं। जो भी व्यक्ति चार्टेड अकाउंटेंट बनना चाहता है उसे चरण दर चरण इन परीक्षाओं को पास करना होता है और उसके बाद वह सीए बन जाता है।
तो इसके लिए जरुरी है कि आप बारहवीं पूरी करने के बाद या उससे पहले ही चार्टेड अकाउंटेंट के कोर्स को करने के लिए और उसकी परीक्षा को देने के लिए अपना आवेदन दे दें। आप चाहे तो अपनी कोई प्रोफेशनल डिग्री करते हुए भी सीए का कोर्स कर सकते हैं। बहुत से ऐसे छात्र जो सीए की तैयारी कर रहे होते हैं वे इसके साथ साथ बीकॉम की डिग्री भी ले रहे होते हैं। इसलिए यह पूर्ण रूप से आप पर ही निर्भर करता है कि आप किस तरह से चार्टेड अकाउंटेंट बनना चाहते हैं।
सीए का foundation course की परीक्षा पास करें |
![]() |
| Foundation course |
अब जब आप बारहवीं के बाद चार्टेड अकाउंटेंट बनने के लिए उसके कोर्स के लिए आवेदन कर देते हैं तो उसके कुछ महीनो के बाद आपकी फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी जो सीए बनने की दिशा में पहला चरण माना जाता है। सामान्य तौर पर यह 4 महीने बाद आयोजित करवाई जाती है और इसका परिणाम आने में 2 महीने का समय लगता है। इसके लिए आपको फाउंडेशन कोर्स का पूरा सिलेबस पहले ही मिल जाएगा जिसकी पढ़ाई आपको इन 4 महीनो के अंतराल में करनी होगी।
पहले इस कोर्स या परीक्षा को सीपीटी के नाम से भी जाना जाता था लेकिन वर्तमान समय में यह फाउंडेशन कोर्स के नाम से ही प्रसिद्ध है। इसमें आपसे 4 अलग अलग विषयों पर प्रश्न पूछे जाएंगे और उनके एग्जाम भी अलग अलग होंगे। प्रत्येक एग्जाम को देने में 3 घंटे का समय लगेगा जिसके अंक 100 होंगे। इनमे से हरेक विषय में आपको न्यूनतम 40 प्रतिशक अंक लाने होंगे और सभी विषयों को मिलाकर 50 प्रतिशत अंक लाने होंगे। इसके बाद ही आपको इस परीक्षा में सफल माना जाएगा|
चार्टेड अकाउंटेंट इंटरमीडिएट कोर्स ग्रुप दो के विषय:
- एडवांस्ड एकाउंटिंग
- फाइनेंसियल मैनेजमेंट व फाइनेंसियल इकोनॉमिक्स
- ऑडिटिंग
- स्ट्रेटेजिक मैनेजमेंट
सीए की आर्टिकलशिप पूरी करें |
Complete CA articleship
जब आपने चार्टेड अकाउंटेंट की इंटरमीडिएट परीक्षा को भी पास कर लिया है तो उसके बाद बारी आती है सीए के अंतर्गत आर्टिकलशिप को पूरी किये जाने की। अब आप सोच रहे होंगे कि यह आर्टिकलशिप क्या होती है या फिर यह भी कोई परीक्षा है या कुछ और है। तो यहाँ हम आपको बता दें कि यह कोई परीक्षा नहीं होती है बल्कि इसमें आपको सीए के अंतर्गत काम करके अनुभव लेना होता है। कहने का अर्थ यह हुआ कि आपको अगले कुछ वर्षों तक पहले से ही सीए बन चुके किसी व्यक्ति के अंतर्गत काम करना होता है।
अब आपके यहाँ या अन्य किसी शहर में बहुत से ऐसे सीए होंगे जिन्होंने अपनी फर्म खोल रखी होगी और वे अपना काम करते होंगे। तो आपको उनमे से ही किसी एक सीए के तहत रह कर काम करना होता है और सीए का सब कामकाज सीखना होता है। इसे करने में कुल 2.5 वर्ष का समय लग जाता है। हालाँकि इसे कुल 3 वर्षों का माना गया है लेकिन आखिरी के 6 महीने परीक्षा के होते हैं जिसे सीए की फाइनल परीक्षा माना जाता है।
इसलिए आपको किसी अनुभवी सीए की फर्म के अंतर्गत इंटरमीडिएट परीक्षा को पास करने के पश्चात 2.5 वर्ष की आर्टिकलशिप करनी होती है। इसे पूरा करने के बाद वहां से आपको आपकी आर्टिकलशिप पूरी किये जाने का एक लेटर मिलता है जो आपके लिए सीए की अंतिम परीक्षा में बैठने का पास होता है।
Must Read:
How to become Pilot
सीए की फाइनल परीक्षा के ग्रुप एक को पास करें|
Pass Group 1 of CA Final Examination
यदि आप सीए के तहत अपनी articleship भी पूरी कर लेते हैं तो उसके बाद बारी आती है चार्टेड अकाउंटेंट की फाइनल exam को दिए जाने की। चार्टेड अकाउंटेंट की इंटरमीडिएट परीक्षा की तरह ही इसे भी ग्रुप एक व ग्रुप दो में विभाजित किया जाता है लेकिन इसके अंतर्गत आने वाले विषय ज्यादा होते हैं। साथ ही वे बहुत मुश्किल भी होते हैं क्योंकि इसे पास करते ही एक व्यक्ति सीए बन जाता है|
अब यदि आप चार्टेड अकाउंटेंट के फाइनल एग्जाम के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा लेते हैं तो उसके बाद आपकी 6 महीने के अंदर ही ग्रुप एक की परीक्षा को आयोजित करवाया जाता है। इंटरमीडिएट की तरह ही इसमें भी ग्रुप एक व दो की परीक्षा को वर्ष में दो बार आयोजित करवाया जाता है। अब कोई भी व्यक्ति पहले ग्रुप एक को या फिर दोनों को एक साथ में दे सकता है|
सीए की अंतिम परीक्षा के ग्रुप में कुल 8 विषय होते हैं। इसमें प्रत्येक विषय में आपको पहले की ही भांति न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक लाने होते हैं और उसके अलावा कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंक लाने होते हैं। लेकिन इसमें आपके ग्रुप दो के विषय के अंक भी जुड़ते हैं और दोनों के कुल अंकों को मिलाकर आपको 50 प्रतिशत अंक लाने होते हैं।
सीए की फाइनल परीक्षा के ग्रुप एक के विषय:–
- फाइनेंसियल रिपोर्टिंग
- स्ट्रेटेजिक फाइनेंसियल मैनेजमेंट पेपर
- एडवांस्ड ऑडिटिंग और प्रोफेशनल एथिक्स पेपर
- कॉर्पोरेट एंड अलाइड लॉ पेपर
- एडवांस्ड मैनेजमेंट एकाउंटिंग पेपर
- इनफार्मेशन सिस्टम कण्ट्रोल एंड ऑडिट पेपर
- डायरेक्ट टैक्स लॉ पेपर
- इनडायरेक्ट टैक्स लॉ
सीए की फाइनल परीक्षा के ग्रुप दो को पास करें
जब आप ग्रुप एक के सभी विषयों में कुल 40 प्रतिशत अंक ले आते हैं तो आप चार्टेड अकाउंटेंट की अंतिम परीक्षा के ग्रुप दो में बैठने के लिए अधिकृत हो जाते हैं। इस परीक्षा में आपसे कुल 8 विषयों में प्रश्न पूछे जाते हैं और इनका आधार भी पहले की ही तरह होता है। कहने का अर्थ यह हुआ कि जिस तरह से आपने पहले इंटरमीडिएट परीक्षा दी थी और उसके बाद सीए की फाइनल एग्जाम का ग्रुप एक दिया था, ठीक उसी तरह के नियम इस परीक्षा में भी लागू होते हैं।
इसमें भी आपको पहले की ही तरह हर विषय में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक लाने होते हैं और इसी के साथ साथ आपको सीए की अंतिम परीक्षा के ग्रुप एक व दो में मिले कुल अंकों का 50 प्रतिशत लाना होता है। यदि आप यह कर लेते हैं तो समझ जाइये कि आप सीए बन चुके हैं।
- सीए की फाइनल परीक्षा के ग्रुप दो के विषय
- स्ट्रेटेजिक कॉस्ट मैनेजमेंट एंड परफॉरमेंस मूल्यांकन
- डायरेक्ट टैक्स लॉ एंड इंटरनेशनल टैक्सेशन
- इनडायरेक्ट टैक्स लॉ
- रिस्क मैनेजमेंट
- फाइनेंशियल सर्विस एंड कैपिटल मार्केट
- इंटरनेशनल टैक्सेशन
- इकोनॉमिक्स लॉ
- ग्लोबल फाइनेंशियल रिपोर्टिंग स्टैण्डर्ड
- मल्टीडिसिप्लिनरी केस स्टडी
Must Read:
Driving Licence kaise banta hai
सीए की नौकरी करें या अपनी फर्म खोलें
Get a CA job or open your own firm
![]() |
| CA final exam |
जब आपने सीए के सभी राउंड पास कर लिए हैं और उसके बाद फाइनल राउंड की परीक्षा को भी 50 प्रतिशत से अधिक अंक के साथ पास कर लिया है तो आप सीए बन चुके हैं। इसका अर्थ हुआ कि अब आप भारत में आधिकारिक तौर पर सीए के रूप में पहचाने जाएंगे और आप कहीं भी इसके तहत काम कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास दो तरह के विकल्प होते हैं।
1. चार्टर्ड अकाउंटंट बनकर नौकरी कर सकते है
पहले विकल्प के रूप में आपको किसी कंपनी में सीए के तहत नौकरी करनी होती है और भारत देश में कई बड़ी कंपनियां अपने यहाँ सीए को नौकरी पर रखती है। ऐसे में आपको अपना एक रिज्यूमे बनाकर इन कंपनियों में भेजना होगा और वहां नौकरी के लिए आवेदन करना होगा। यदि आपका रिज्यूमे चुन लिया जाता है तो वहां आपको इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। यदि आप इस इंटरव्यू के सभी चरण में पास हो जाते हैं तो आपको वहां नौकरी पर रख लिया जाएगा।
2. अपनी फ़र्म भी खोल सकते है।
इसके अलावा आप अपने शहर या किसी बड़े शहर में पहले से ही फर्म खोल कर काम कर रहे सीए के अंतर्गत ही काम कर सकते हैं या खुद की एक फर्म खोल सकते हैं। इसके लिए आपको बहुत ज्यादा निवेश करने की जरुरत होगी और शुरूआती तौर पर परिश्रम करने की भी आवश्यकता होगी। वह इसलिए क्योंकि सीए को शुरूआती तौर पर अपने संपर्क बनाने के लिए कठिन परिश्रम करना होता है और तभी जाकर उसका काम चल पाता है। इस तरह से आप chartered accountant का काम कर सकते हैं।
तो इस तरह से आपने सीए बनने के बारे में पूरी जानकारी इस article के माध्यम से प्राप्त कर ली है। आपने जाना कि सीए बनने के लिए आपको क्या तैयारियां करनी होगी और सीए बनने के लिए कब कौन सी परीक्षा देनी पड़ती है। साथ ही आपने सीए में आने वाली परीक्षा के विषय के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर ली है। आशा है कि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई होगी।
लोग ऐसे सवाल भी पूछते है:
Q. चार्टर्ड अकाउंटंट CA बनने के क्या करना होता है?
जब आप अपनी 10+2 की पढ़ाई पूरी कर लेते हैं और फाउंडेशन कोर्स में चार महीने की पढ़ाई पूरी कर लेते हैं, तो आपको फाउंडेशन परीक्षा फॉर्म भरना होगा। सीए फाउंडेशन परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको प्रत्येक खंड में कम से कम 30% अंक और कुल 50% अंक प्राप्त करने होंगे।
Q. CA कोर्स कितने साल का होता है?
यदि आप कड़ी मेहनत करोगे तो चार साल में आप CA complete कर सकते हो।
Q. CA में कितने इग्ज़ैम देने होते है?
- CA फाइनल एग्जाम में 8 पेपर होते हैं, जिन्हें पास करने के लिए 40% से कम नहीं और सभी विषयों में 50% अंक चाहिए होते हैं।
- CA फाइनल एग्जाम पास करने के बाद, ( institute of chartered accounts of India) ICAI में रजिस्टर करना अनिवार्य होता है।
- रजिस्ट्रेशन के बाद, आप चार्टर्ड अकाउंटेंट बन जाते हैं।
- CA फाइनल एग्जाम में इंटरमीडिएट की तरह 8 पेपर होते हैं।
- सभी पेपरों में कम से कम 40% और सभी विषयों में 50% अंक लाने जरूरी हैं।





0 टिप्पणियाँ