Sarkari Yojnayen || Government Schemes || सरकारी योजनाएँ ||
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू की गई ऐसी 14 सरकारी योजनाएं जो गरीबों के लिए है आइए जानते है कोन सी योजनाएं है|
Government Schemes – 14 such government schemes launched by Prime Minister Modi which are for the poor. Let us know what are the schemes.
PM नरेंद्र मोदी ने अपने 73वें जन्मदिन पर (17 सितंबर 2023) पीएम विश्वकर्मा योजना लॉन्च की थी, इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने पारंपरिक कौशल से जुड़े कामगारोंकी सहायता करने के लिए 'पीएम विश्वकर्मा योजना' की घोषणा की थी. मोदी सरकार ने अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में कई जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं, जिसका आम जनता जमकर लाभ उठा रही है|
तो आइए जानते है उन 14 योजनाओं के बारे में:
1. प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना 2023
पीएम विश्वकर्मा योजना भी उनमें से एक होने जा रही है, पीएम विश्वकर्मा योजना भी उन्ही में शामिल होने से होने जा रही है, जिसका लाभ पारंपरिक कौशल और हस्तशिल्प से जुड़े कामगारों को मिलेगा| हम मोदी सरकार की ऐसी ही 10 कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बता रहे हैं, जिनका गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर लोग लाभ उठा सकते है |
शुरुआत पीएम विश्वकर्मा योजना से ही करते हैं | इस योजना के तहत 13000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, जो अगले 5 साल यानी 2023-2024 से 2027-2028 तक लागू रहेगी। PM विश्वकर्मा योजना से उन सभी कारीगरों और हस्तशिल्पकारों को विश्वकर्मा प्रमाण पत्र और पहचान पत्र मिलेगा| साथ ही उन सभी को पहले चरण में 1 लाख तक का ब्याज मुक्त लोन मिलेगा| दूसरे चरण में 5 फीसदी की रियायती ब्याज दर के साथ 2 लाख रुपए तक का ऋण बिना किसी शर्त के मिलेगा| इसके लिए किसी गारंटी की जरूरत नहीं होगी|
Must Read
दिव्यांगों के लिए सरकारी योजनाएं
PM आवास योजना:
प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से घर बनाने के लिए सरकार ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को 1,30,000 और शहरी क्षेत्र के लोगों को 1,20,000 रूपये प्रदान करती है. इस राशि में ज्यादातर राज्य सरकारें भी सहयोग करती हैं, जिससे यह 2.5 लाख तक की आर्थिक सहायता बन जाती है| सरकार के रेकर्ड के हिसाब से पूरे देश में इस योजना के अंतर्गत अब तक 4 करोड़ से अधिक लोगों को आवास दिया जा चुका है|
सरकार का उद्देश्य यह है कि बीपीएल (Below Poverty Level) कार्ड धारक 10 करोड़ परिवारों के 50 करोड़ व्यक्तियों को आयुष्मान भारत कार्ड के माध्यम से निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करें। इसके अतिरिक्त, हमारे देश में कई ऐसे गरीब परिवार भी हैं जिनके पास बीपीएल कार्ड नहीं है, फिर भी उनकी आर्थिक स्थिति संतोषजनक नहीं है।
3. जन धन योजना:
जनधन योजना: इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोग बैंकों में जीरो बैलेंस अकाउंट खुलवा सकते हैं| जनधन बैंक खाते पर आम लोगों को चेक बुक, पासबुक, दुर्घटना बीमा के अलावा ओवरड्राफ्ट facility की सुविधा भी मिलती है, ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी के तहत जनधन खाता धारक अपने अकाउंट में बैलेंस नहीं होने पर भी 10,000 रुपए तक की राशि निकाल सकते हैं,इस योजना का मुख्य उद्देश्य (Financial Inclusion) मतलब देश के गरीब से गरीब व्यक्ति को भी बैंकिंग सिस्टम से जोड़ना होता है|
Must Read:
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना
4. PM सम्मान निधि योजना:
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना: देश के छोटे, लघु और सीमांत किसानों को खेती करने में आर्थिक मदद देने के लिए केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना चलाती है| इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार किसानों को वर्षभर में 6000 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान करती है। यह राशि 2-2 हजार रुपए की तीन किस्तों में सीधे किसान लाभार्थियों के बैंक खातों में स्थानांतरित की जाती है। इस योजना में भूमि, आय के स्रोत और अन्य कुछ मानदंडों के आधार पर लाभार्थियों की पात्रता निर्धारित की जाती है।
5. PM गरीब कल्याण अन्न योजना:
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना: मोदी सरकार ने इस योजना की शुरुआत मार्च 2020 में की थी, कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन के दौरान इस स्कीम को शुरू करके 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज उपलब्ध कराया गया था, केंद्र सरकार इस योजना को कई बार बढ़ा चुकी है| फिलहाल इस योजना का लाभ दिसंबर 2023 तक लिया जा सकता है. पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत भारत के लगभग 80 करोड़ लोगों को प्रत्येक महीने 5 किलो गेहूं या चावल मुफ्त में बाँटा जाता है।
आप सभी को पता होगा देश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर ख़तम हो चुकी है, जिसके कारण कई राज्यों में लॉकडाउन था । इसी मामले को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गतसरकार द्वारा राशन प्रदान किए जाने की घोषणा की गई । PM Garib Kalyan Yojana के माध्यम से सभी लाभार्थियों तक राशन पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के माध्यम से देश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिक जैसे सड़क पर रहने वाले, कूड़ा उठाने वाले, vendorsफेरी वाले, रिक्शा चालक, प्रवासी मजदूर आदि को प्राथमिकता प्रदान की गई।
Must Read:
Best Finance tips 2024
6. उज्ज्वला योजना:
उज्ज्वला योजना: देश की वर्तमान सरकार ने महिलाओं की जिंदगी को ख़ास करने के मकसद से मई 2016 में उज्ज्वला योजना की शुरुआत की थी, इस योजना के तहत बीपीएल कार्ड धारकों को मु्फ्त गैस lpg कनेक्शन दिया जाता है और सब्सिडी पर एक साल में 12 गैस सिलिंडर मिलते हैं। सब्सिडी सीधे महिलाओं के बैंक खातों में जमा होती है, उज्ज्वला योजना के 1 मार्च 2023 तक कुल 9.59 करोड़ लाभार्थी हैं, केंद्र सरकार ने इसके बढ़ने की भी योजना बताई है, जिसके तहत 2023-24 से 2025-26 तक 3 वर्षों में 1650 करोड़ रुपये और खर्च होंगे जिसमें 75 लाख नए उज्ज्वला एलपीजी कनेक्शन जारी किए जाएंगे|
7. PM स्वनिधि योजना
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना इस योजना को केंद्र सरकार द्वारा छोटे सड़क विक्रेताओं को अपना खुद का काम आरंभ करने के लिए इसको आरंभ किया गया है। इसके अंतर्गत उन्हें 10000 तक का ऋण भी दिया जायेगा जिसे रेहड़ी पटरी वाले को एक साल के अंदर वापस करना पड़ेगा। इसका लाभ 50 लाख से अधिक लोगो को दिया जायेगा जिससे वे अपना खुद का काम शुरू कर सकते हैं। अगर आप भी इस योजना के लिए इच्छुक है तो इसके ऑफिशियल वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं।
8. पीएम अंत्योदय अन्न योजना
पीएम अंत्योदया योजनासे केंद्र सरकार का एक ही उद्देश्य है की गरीब परिवारों को मुफ़्त में राशन देना ।इस योजना के अंतर्गत राशन कार्ड वालों को 35 किलो राशन दिया जाएगा। जिससे गरीब परिवारों को राशन की कमी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन गरीब परिवारों को 35 किलो अनाज के साथ गेहूं भी 2 रूपये प्रतिकिलो के हिसाब से प्रदान किया जायेगा। इस योजना को मुख्य रूप से गरीबों के लिए आरंभ किया गया है।
Must Read:
NCS Portal: हर प्रकार की नौकरियों के लिये
9. PM आयुष्मान भारत योजना:
1. प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना को 25 सितंबर 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा सम्पूर्ण देश में लागू किया गया था। इस योजना के तहत सरकार गरीबों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगी, जिससे उनका इलाज निःशुल्क किया जा सकेगा।सरकार द्वारा 5 लाख तक इलाज के लिए हॉस्पिटल को दिया जायेगा। इससे गरीब परिवार के किसी भी बीमारी का इलाज हो पायेगा इसका उद्देश्य गरीबों को सहायता प्रदान करना है। इस योजना की पात्रता , लाभ एवं अन्य जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।
10. PM हेल्थ ID कार्ड योजना:
प्रधानमंत्री मोदी हेल्थ आईडी कार्ड इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी जी के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया गया था। इस योजना कार्ड के माध्यम से मरीज का मेडिकल रिकॉर्ड इस कार्ड में स्टोर करके रखा जायेगा। इसमें मरीज का पूरा मेडिकल रिकॉर्ड दर्ज होगा यह आधार कार्ड के जैसे काम करेगा। इस योजना को गरीब परिवारों के लिए आरंभ किया गया है इस योजना कार्ड के माध्यम से अब मरीजों को अपना भौतिक रिकॉर्ड संभाल कर रखना नहीं पड़ेगा। अगर आप इसका जानकारी लेना चाहते हैं तो इसके ऑफिशियल वेबसाइट में जा सकते है।
11. PM मनरेगा योजना
- लाभार्थी भारत का नागरिक होना चाहिए |
- BPL धारक हो |
- ऐसा परिवार जिनके सदस्य के नाम पक्का मकान न हो |
- PM आवासीय योजना का लाभ न लिया हो |
- लाभार्थी सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 के आकड़ो में सम्मिलित हो।
- इसमें किसी भी आयु वर्ग का व्यक्ति सम्मिलित हो सकता है जो ऊपर दी गयी पात्रता को पूरा करता हो
12. PM मात्र वन्दन योजना
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना को Pradhan Mantri गर्भावस्था सहायता Yojana के नाम से भी जाना जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने पद संभालने के लिए कुछ ही महीने बाद जनवरी 2017 में ही योजना की शुरुवात कर दी थी । यह योजना सरकार की महत्वकांशी व जनकल्याणकारी योजनाओं में से एक है। Pradhan Mantri Matra Vandana Yojana के तहत लाभार्थी महिला को 6000 रुपए आर्थिक साहयता के रुप में दीये जाते है। पहली बार गर्भधारण करने वाली तथा स्तनपान कराने वाली महिलाओ को यह आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। योजना के बारे में पूरी जानकारी पाने के लिए आपको Article को ध्यानपूर्वक पूरा पढ़ना होगा। तो आइए जान लेते हैं इस योजना के फ़ायदे।
13. मुख्यमंत्री युवा स्वरोज़गार योजना
इस योजना की शुरुआत राज्य के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा प्रदेशके युवाओं को रोजगार दिलवाने और बेरोजगारी की समस्या को कम करने के लिए की गई है।
इस योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के बेरोजगार युवाओ को स्वरोजगार प्रदान करने के लिए 25 लाख रूपये तक की आर्थिक सहायता राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी | मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना 2023 के तहत उत्तर प्रदेश के योग्य बेरोजगार युवाओं को कम ब्याज दर में लोन सुविधा प्रदान की जाएगी ।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए 24अप्रैल 2018 को मुख्य मंत्री युवा स्वरोजगारयोजना की शुरुआत की गई ।इस योजना के तहत् राज्य के 18 से 40 वर्ष के बेरोजगार शिक्षित युवावाओं को उनके स्वरोजगार की स्थापना में सहयोग देने के लिए सरकार बैंको से कम ब्याज में 25 लाख रुपए तक का लिए प्रदान करने की सुविधा देती है।
आर्थिक सहायता की मदद
इससे जो युवा नौकरियों की तलाश में इधर उधर भटक रहे है, इस योजना से आर्थिक सहयोग प्राप्त करके अपने खुद के रोजगार की शुरुआत करके अन्य नागरिकों के लिए भी अवसर प्रदान कर सकेंगे।
इस योजना के तहत सेवा क्षेत्र के लिए:~
- 10 लाख रुपए की वित्तीय सहयाता दी जायेगी।
- इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा लाभार्थी को परियोजना पर लगने वाली कुल लागत का 25% भी मार्जिन मनी subsidy के तौर पर दी जाएगी।
- उद्योग छेत्र के लिए maximum 6.25 lakh rupay, seva छेत्र के लिए
- 2.5 लाख रुपए तक की राशि मार्जिन मनी सब्सिडी के तौर पर दी जाएगी।
- इसके अलावा उन्हें अगर बैंक से ऋण लेना है तो वह भी उन्हें काम ब्याज पर ही दिया जायेगा।
14. न्यू स्वर्णिम लोन योजना
इसके अंतर्गत केंद्र सरकार और राज्य सरकार ऐसी महिलाओं को योजनाओं का लाभ प्रदान करते हैं जिनके परिवार की सालाना आय 3 लाख रुपये से कम होती है और उन्हें अधिकतम दो लाख रुपये तक का लोन प्रदान किया जाता है।
सारांश : हमने यहाँ आपको गरीबों के लिए शुरू की गई सरकारी योजनाओ Briefly जिक्र किया । अगर आप इस योजनाओं की विस्तृत जानकारी लेना चाहते हैं तो उसमे दिए गए लिंक https://sarhsh.blogspot.com/?m=1 पर क्लिक करके विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते है और आप इसका अवलोकन भी कर सकते हैं ,अवलोकन के पश्चात् इसे शेयर अवश्य करें। धन्यवाद।
Disclaimer: ये आर्टिकल हमने न्यूजपेपर, पत्रिकाओं को पढ़कर लिखा है । और ये एक प्राइवेट वेबसाइट है,हो सकता है हमसे कोई लिखने में त्रुटि हो गई हो। आपको यदि इस योजनाओं के बारे और अधिक जानकारी चाहिए हो तो पीएमजीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते है। धन्यवाद।


0 टिप्पणियाँ