Kendra aur Rajya sarkar ki yojnayen

 Sarkari yojna 2023॥ सरकारी योजनाय॥

केंद्र और राज्य सरकार की इन सरकारी योजनाओं का फ़ायदा उठाकर गरीब लोग अपनी जीवन यात्रा को सुगम कर सकते हैकजानकार 

ग़रीबों के लिए आर्थिक सहायता लाभ
E- श्रम कार्ड क्या है देश भर के असंगठित समाज में काम करने वाले गरीब मज़दूरों को उनके कौशल के अनुसार सरकारी सहायता प्रदान करना
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड क्या है राज्य के गरीब छात्र छात्रा को उनकी उच्च शिक्षा के लिए 4 लाख का लोन उपलब्ध करना
विकलांग स्कूटी योजना राजस्थान सरकार द्वारा विकलांगों को फ़्री स्कूटी दी जाती है
मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा क्या है राजस्थान सरकार के 2 करोड़ 33 लाख परिवारों के मुखिया को फ़्री स्मार्ट्फ़ोन दिया जाता है

       केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई कई योजनाओं का जिक्र हमने पिछले तीन लेख में किया था। केंद्र और राज्य सरकारें समय-समय पर नई सरकारी योजनाएं जारी करती रहती है। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही योजनाओं के बारे में बताने वाले हैं, सरकारी योजना 2023 की सबसे बड़ी खास बात यह है कि लगभग सभी योजनाओं के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया ऑनलाइन है। जिससे लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से छुटकारा मिल सके, और वह घर बैठे ही संबंधित Sarkari Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।अपनी योग्यता  के अनुसार अपने जीवन को आसान बना सकते हैं।

      तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही सरकारी योजनाओं के बारे में--  

  • मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा
  • अग्निपथ योजना
  • UP मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्ड 2023 
  • E-shram card
  • बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड
  • उत्तर प्रदेश श्रमिक भरण पोषण योजना 2023 
  • हरियाणा मेरी फसल मेरा ब्योरा
  • PM किसान KYC योजना
  • राशन कार्ड सूची 2023 
  • विकलांग स्कूटी योजना राजस्थान

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 

यह योजना राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी‌ के द्वारको शुरू की है। इस योजना के तहत राजस्थान की 1 करोड़ 33 लाख चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को फ्री में smartphone प्रदान किए जाएंगे। ताकि राज्य के चिरंजीवी परिवारों को डिजिटल सेवा से जोड़ा जा सके। इस योजना को शुरू करने की घोषणा मुख्यमंत्री जी के द्वारा बजट 2022-23 के भाषण के दौरान की गई थी।

अग्निपथ योजना 2023 

भारत के रक्षा मंत्रालय द्वारा 10वीं एवं 12वीं कक्षा पास युवाओं (पुरुषों एवं महिलाओं) के लिए Agneepath Yojana को आरंभ किया गया है। इस योजना के तहत भारतीय सेना की 3 शाखाओं थल सेना, वायु सेना और नौसेना में बड़ी संख्या में युवाओं की भर्ती की गई। भर्ती होने वाले युवाओं को अग्निवीर के नाम से जाना जाएगा। इस योजना के तहत अग्निवीरों को केवल 4 साल की नौकरी के लिए भर्तीपर रखा जाएगा । जिसमें उन्हें प्रतिमाह ₹30000 सैलरी, 44 लाख का बीमा और अन्य सुविधाएं देने का प्रावधान है । देश के 17 से लेकर 21 वर्ष की आयु तक के युवा इस योजना के तहत अपना आवेदन कर सकते हैं ।

अवश्य पढ़ें:


UP मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्ड 2023 

     उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने यूपी सीएम फेलोशिप योजना 2023( Fellowship Yojana 2023) को आरंभ किया है। इस योजना के तहत राज्य के 100 आकांक्षी विकासखंड ब्लॉक के लिए 100 युवाओं का चयन किया जाएगा। इस योजना का लाभ रिसर्च स्टूडेंट को प्राप्त होगा। रिसर्च स्टूडेंट की सहायता से हम इस योजना के तहत development का कार्य तेजी से कर सकेंगे। इसके अलावा वे कई तरह के सुझाव प्रस्तुत करेंगे जैसे- service में हेल्प करेंगे, पढ़ाई में, कई प्रकार के data collection में, निगरानी में एवं योजनाओं को संचालित करने में आने वाली चुनौतियों का निवारण भी प्रदान करेंगे।

    इस योजना के अंतर्गत, युवाओं को 1 साल के प्रोग्राम के लिए चयनित किया जाएगा, जिसके लिए उन्हें ₹30000 प्रतिमाह की वेतन, ₹10000 प्रतिमाह के टूर प्रोग्राम के लिए और ₹15000 के लैपटॉप खरीदने के लिए प्रदान किए जाएंगे। राज्य के ग्रेजुएशन में 60% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले और कंप्यूटर और आईटी का ज्ञान रखने वाले युवा आवेदन कर सकते हैं। लेकिन आवेदक की आयु 40 वर्ष या इससे कम होनी चाहिए।

E-श्रम कार्ड 2023 








जैसे कि आप सभी लोगों जानते हैं कि ई श्रम कार्ड योजना की शुरुआत देशभर के असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले गरीब मजदूरों के लिए की गई थी। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए मजदूरों को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर जाकर अपना regitration करना होगा। श्रम कार्ड पोर्टल 2023 पर ragistered हो जाने के बाद मजदूरों को एक ई श्रम कार्ड उपलब्ध करवाया जाता है। जिसकी सहायता से वह अपने कौशल के अनुसार रोजगार एवं अनेक  प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है ।

अवश्य पढ़ें 
लिंक को टच करें 

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड 2023 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने 2 अक्टूबर सन् 2016 को Bihar Student Credit Card Yojana को  लागू किया । इस योजना के तहत राज्य के गरीब एवं असहाय छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए 4 लाख रुपए तक का interest free loan उपलब्ध करवाया जाता है। यह योजना राज्य के गरीब एवं असहाय छात्रो को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। यदि आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं  तो उन्हें शिक्षा विभाग, योजना एवं विकास एवं श्रम संसाधन विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन प्रस्तुत करना होगा। इस योजना का लाभ उठाने के लिए छात्र को 10वीं एवं 12वीं कक्षा पास करना अनिवार्य है।
 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कोरोनावायरस संक्रमण के दौरान लगे लॉकडाउन में अपने राज्य के मजदूरों के लिए उत्तर प्रदेश श्रमिक भरण पोषण योजना की शुरुआत की थी  जिसके माध्यम से लॉकडाउन में मजदूरों के bank account में भरण पोषण करने के लिए ₹1000 की धनराशि हस्तांतरित की गई थी। अब इस योजना के माध्यम से राज्य के मजदूरों के बैंक खाते में भरण-पोषण करने के लिए 2000 रुपये का अमाउंट  2 किस्तों में हस्तांतरित करने का निर्णय लिया गया है। जिसके लिए govt. Ka 400 करोड रुपए का खर्च होगा।

हरियाणा मेरी फसल मेरा ब्योरा 2023 

    हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी ने अपने राज्य के किसानों के हित में Haryana Meri Fasal Mera Byora Yojana 2023 का शुभारंभ किया है राज्य के किसानों को मेरी फसल मेरा ब्यैरा पोर्टल पर जाकर अपनी फसल का पूरा ब्यौरा ऑनलाइन दर्ज करना होता हैं। 

    जिसके माध्यम से सरकार यह पता लगा सकती है कि हरियाणा सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाला बीमा कवर, प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल मुआवजा आदि किसानों को तक पहुंच रहा है या नहीं। हरियाणा सरकार की ये योजना किसानों के लिए बहुत हितकारी है। किसानों को इसका लाभ जरूर लेना चाहिए।

PM किसान केवाईसी योजना  

    जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं कि पिछले आर्टिकल में हमने  देश के किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना के बारे में मैंने जिक्र किया था । इस योजना के तहत किसानों को हर साल ₹6000 रुपए की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती हैं। लेकिन अब इस योजना के तहत  ईकेवाईसी प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया गया है। यानी जिन किसानों के द्वारा e-kYC की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा उन्हें ही इस योजना के तहत आर्थिक सहायता की धनराशि प्रदान की जाएगी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा ईकेवाईसी करवाने की अंतिम तिथि 31st August 2023 निर्धारित है। तो जल्दी किजिये समय कम है अपनी EKYC जमा करवाइऐ

राशन कार्ड सूची 2023

     भारत सरकार द्वारा देश के सभी धर्म एवं जाति के नागरिकों के लिए राशन कार्ड योजना की सुविधा को शुरू किया गया था।‌ इस योजना का संचालन देश की सभी राज्य सरकारों द्वारा खुद किया जाता है। राशन कार्ड के माध्यम से नागरिकों को रियायती दरों पर खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई जाती है। देश के जो भी नागरिक अपना नाम राशन कार्ड लिस्ट 2023 में देखना चाहते हैं वह nfsa.gov.in पर जाकर अपना नाम चेक कर सकते हैं। 

    इस अधिकारिक वेबसाइट पर देश के सभी राज्यों के नागरिकों को राशन कार्ड देखने की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती हैं चाहे आप किसी भी राज्य से संबंध रखते हो। राशन कार्ड मुख्य तौर पर तीन प्रकार के होते हैं जो BPL,APL एवं AAY हैं। 

विकलांग स्कूटी योजना राजस्थान 2023

 राजस्थान सरकार द्वारा विकलांग छात्रों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना के अंतर्गत फ्री स्कूटी योजना की समय सीमा बढ़ा दी गयी है मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना के तहत राजस्थान सरकार द्वारा अब 5000 स्कूटी का वितरण किया जाएगा। इसके लिए निदेशालय विशेष योग्यजन राजस्थान सरकार द्वारा notification जारी किया गया है।

    रॉजस्थान सरकार द्वारा विकलांग स्कूटी योजना राजस्थान ने लिए online application 11 अप्रैल 2023 से शुरू कर दी है। राज्य के इच्छुक अभ्यर्थी free ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अगर आप free स्कूटी का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको राजस्थान मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2023 से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करनी होगी। तभी आप इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 

इसआर्टिकल मे हमने  राज्य और केंद्र स्तर की सरकारी योजना की जानकारी हमने आपको दी है , आप इनसभी योजनाओं का लाभ उठाएं और जीवन को आसान बनाएं।

अधिक जानकारी के लिए सरकार की अफ़िशल वेब्सायट पर विज़िट करें।

disclaimer: फ़्रेंड्ज़, ये artical हमने पत्र पत्रिकाओं , न्यूज़ पेपर, और अन्य लेखों के माध्यम से लिखा है। और साथ ही हमारा पूरा प्रयास रहता है की आपको उचित जानकारी दी जाए। लेकिन फिर भी इस आर्टिकल में कोई जानकारी ग़लत लिखी जाती है तो कृपया हम उसके ज़िम्मेदार नहीं है ।
Article यदि अच्छा लगे  तो comment अवश्य करें।

     state level ki aur bahut si sarkaari yojnaon ke baare me hum aapko bataenge।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ