Maldives Vs lakshadweep

 मालदीव और लक्षद्वीप की तुलना कितनी सही? दोनो में कोन है बेहतर? 

How fair is the comparison between Maldives and Lakshadweep? Which is better among the two?

     पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे की तस्वीरें सामने आने के बाद विवाद अब मालदीव तक पहुँच गई है। मालदीव सरकार ने पीएम मोदी और भारत पर विवादित टिप्पणी करने वाले मंत्रियों को निलंबित कर दिया है। इसके पश्चात भारत समेत मालदीव के नेताओं की ओर से भी तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। यह भी कहा जा रहा है कि मालदीव के नेताओं द्वारा की गई टिप्पणी से वहाँ के पर्यटन उद्योग को घाटा होगा।

बॉलीवुड की कई महान हस्तियों ने भी घूमने के दौरान भारतीय तटों और द्वीपों को तरजीह दिए जाने की बात की|

यह सभी विवाद पीएम मोदी के लक्षद्वीप यात्रा से उठे थे। जब लोगों ने उनकी तस्वीरें देखीं, तो सोशल मीडिया पर एक समूह ने यह कहा कि अब छुट्टी मनाने के लिए मालदीव जाने की जगह लक्षद्वीप जाएं।

Maldives ने आपत्तिजनक क्या कहा था?

इसी तरह के ट्वीट्स का जवाब देते हुए, मालदीव सरकार के मंत्रियों ने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करके यह कहने की कोशिश की कि मालदीव को लक्षद्वीप के साथ तुलना करना सही नहीं है।

मालदीव और लक्षद्वीप की तुलना करते हुए, यह ध्यान रखना चाहिए कि भारत से मालदीव पहुंचना आसान है और कम समय में पहुंचा जा सकता है, जबकि लक्षद्वीप जाने के लिए आपको परमिट लेना होता है.

मालदीव और लक्षद्वीप के लिए फ्लाइट कब और कितनी हैं?

भारत से मालदीव जाने के लिए बहुत सारी फ्लाइट्स उपलब्ध हैं, जबकि लक्षद्वीप जाने के लिए फ्लाइट्स की संख्या कम है। इस कहानी में हम यह समझने की कोशिश करेंगे कि मालदीव और लक्षद्वीप एक-दूसरे से कितने भिन्न है ये देखना होगा।

Maldives के बारे में विस्तार से जानते हैं |

मालदीव में 'माल' शब्द मलयालम की माला से आया है। मालदीव में 'माल' का अर्थ माला से है और 'दीव' का अर्थ द्वीप से है। अर्थात, यह दीपों की माला है।

1965 में ब्रिटेन से आज़ादी मिलने के बाद शुरू में यहां राजशाही रही, लेकिन नवंबर 1968 में इसे गणतंत्र घोषित कर दिया गया।

1965 में ब्रिटेन से आज़ादी मिलने के बाद शुरू में यहां राजशाही रही, लेकिन नवंबर 1968 में इसे गणतंत्र घोषित कर दिया गया।

ये 1200 द्वीपों का एक समूह है. ज़्यादातर द्वीपों में कोई नहीं रहता है. मालदीव का क्षेत्रफल 300 वर्ग किलोमीटर है, यानी आकार में दिल्ली से भी काफ़ी छोटा है।

मालदीव की आबादी क़रीब चार लाख है|

मालदीव की भाषा धिवेही और इंग्लिश है।

मालदीव के लिए क्या खतरा है?

मालदीव के द्वीप समुद्र तल से छह फुट से अधिक ऊंचा नहीं है, जलवायु परिवर्तन के कारण समुद्र के बढ़ते जल स्तर की नज़र से मालदीव पर ख़तरा बना रहता है.

मालदीव की अर्थव्यवस्था 

मालदीव की अर्थव्यवस्था पर्यटन से अधिकांश आय कमाती है, जिसका एक चौथाई से ज़्यादा हिस्सा राष्ट्रीय आय का हिस्सा होता है. 2019 में, हर साल लगभग 20 लाख पर्यटक मालदीव आते थे, हालांकि कोरोना महामारी के कारण इस संख्या में काफ़ी कमी आई थी|

मालदीव जाने वालों में सबसे अधिक संख्या में भारतीय होते हैं। पिछले साल लगभग दो लाख लोग भारत से मालदीव गए थे। 2021 में लगभग तीन लाख और 2022 में लगभग ढाई लाख लोग थे।

मालदीव के मीडिया संस्थान एवीएएस के अनुसार, मालदीव में आने वाले पर्यटकों में सबसे अधिक भारतीय ही होते हैं।

नीले समुद्र से घिरे सफेद रेत के किनारों वाले द्वीप दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते रहते हैं।

मालदीव आने वाले किन देशों के लोग सबसे अधिक आते हैं?

India: 205,000

Russia: 203,000

China: 185,000

UK: 152,000

Germany: 132,000

Italy: 111,000

USA: 73,000.

मालदीव में घूमने के लिए कई विकल्प हैं। 

यदि आप 26 जनवरी को कोच्चि से मालदीव जाना चाहते हैं, तो आपको लगभग 10 हज़ार रुपये का फ्लाइट टिकट खरीदना होगा। यहां जाने में लगभग दो घंटे का समय लगेगा।

मालदीव पर्यटन मंत्रालय के अनुसार, मालदीव में 175 रिसॉर्ट, 14 होटल, 865 गेस्ट हाउस, 156 जहाज़, 280 डाइव सेंटर्स, 763 ट्रेवल एजेंसी और पांच टूर गाइड्स मौजूद हैं।

Maldives कितना सुंदर है, इसके लिए Images में देखिए:–









Friends, अब तो आपने जान ही लिया होगा की maldives कितना सुंदर है। रही बात लक्षद्वीप की तो दोनो ही द्वीप अपनी अपनी सुन्दरता को आकर्षित करते है| हमने अगली पोस्ट में लक्षद्वीप के बारे में जानने की कोशिश की है| आप बेफिक्र होकर Maldives का trip करें, मालदीव बहुत सुंदर है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ