आजकल क्यों इतना फेमस हो गया है लक्षद्वीप? हिंदू और बौद्ध की जगह कैसे ले ली इस्लाम ने? क्या आप जानना चाहेंगे?
Why has Lakshadweep become so famous these days? How did Islam replace Hinduism and Buddhism? Would you like to know?
लक्षद्वीप: लक्षद्वीप अपने आप में वैसे भी अद्भुत है लेकिन जब से प्रधानमंत्री मोदी ने लक्ष्य द्वीप की यात्रा की है तब से लक्षद्वीप चर्चा का विषय बना हुआ है। इस आईलैंड की सुंदरता और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा इसके पर्यटन को प्रमोट करने से मालदीव के मंत्री ने हाल ही में ट्वीट किया था, लेकिन ट्रोल होने के बाद उन्होंनेअपना ट्वीट हटा दिया|
लक्ष्यद्वीप का इतिहास |
चलिए इन सब बातों को छोड़कर हम लक्षद्वीप के इतिहास के बारे में बात करें, क्या है यहां आने वाले पर्यटकों के लिए नियम-कानून, क्यों यह देश के अन्य पर्यटन स्थलों की तरह अधिक प्रसिद्ध नहीं हुआ था या फिर इसका इतिहास कैसा रहा है ?कैसे हिन्दू और बौद्ध वाला यह आईलैंड इस्लाम बाहुल्य हो गया?
लक्षद्वीप एक मुस्लिम बहुल राज्य है, जहां इनकी आबादी 96% है। यह द्वीप पहले बौद्ध और हिन्दू धर्म के प्रचलन के लिए जाना जाता था, लेकिन 631 ईसा पूर्व में उबैदुल्लाह द्वारा इस्लाम का प्रचार किया गया।
इस द्वीप पर पहली बार अंतिम चेरा राजा चेरामन पेरुमल द्वारा इंसानों का बसाया जाना था। इस द्वीप में अमिनी, कल्पेनी अन्दरोत, कवरत्ती और अगत्ती आईलैंड्स हैं, जो सबसे पुराने और बसाए गए द्वीप हैं। 11 वीं शताब्दी के दौरान, द्वीपसमूह पर अंतिम चोल राजाओं और उसके बाद कैनानोर के राजाओं का शासन था।
अरक्कल के मुसलमानों के बाद, जब पुर्तगालियों का शासन समाप्त हुआ, तब अंग्रेजों का शासन शुरू हुआ। इसके बाद, स्वतंत्रता के बाद साल 1956 में इसे भारत के मद्रास प्रेसीडेंसी में शामिल किया गया।
लक्षद्वीप टूरिज्म से परमिशन लेने के लिए आपको यहां आने से पहले अनुमति लेनी होगी। यहां पर इंटरनेट कनेक्टिविटी बहुत सीमित होने के कारण कैश में लेन-देन होता है। बंगाराम आईलैंड को छोड़कर यहां के सभी द्वीपों पर शराब पीना मना है।
लक्षद्वीप में भारत के राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त प्रशासक का शासन होता है। यहां केंद्र शासित प्रदेश के रूप में लक्षद्वीप प्रशासन के नाम से जानी जाने वाली स्थानीय सरकार होती है, जो द्वीपों के दैनिक शासन और विकास की जिम्मेदारी संभालती है।
Lakshadweep: प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर है भारत का यह द्वीप, खुद पीएम मोदी भी हैं इसके कायल है।
लक्षद्वीप एक बेहद ही खूबसूरत द्वीप है जहां आप प्रकृति का आनंद लेने के साथ-साथ कई स्पोर्ट एक्टिविटीज का आनंद भी ले सकते हैं। इस जगह पर आप अपने परिवार के साथ कुछ खास समय बिताने के साथ-साथ कई यादगार एक्सपीरिएंस भी कर सकते हैं। जानें लक्षद्वीप की कुछ खास जगहों के बारे में जो आपकी ट्रिप को काफी मजेदार बना सकते हैं।
Highlights:–I
- प्रधानमंत्री मोदी हाल ही में लक्षद्वीप यात्रा पर गए।
- इस स्थान पर आप स्नोर्कलिंग, स्कूबा डाइविंग, नाविकरण, काइट सर्फिंग आदि का आनंद ले सकते हैं।
- यहां आपको ताजगी वाला खाना और समुद्र तट पर घूमने का आनंद मिलेगा।
लक्षद्वीप के प्रसिद्ध आइलैंड:–
प्रधानमन्त्री मोदी की यात्रा:–
लक्षद्वीप भारत में एक बहुत ही लोकप्रिय ट्रैवल डेस्टिनेशन बन गया है। इसका कारण है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा। हाल ही में, प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से लक्षद्वीप की कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें उन्हें स्नॉर्कलिंग करते हुए और लक्षद्वीप के बीच घूमते हुए देखा गया है। इन तस्वीरों को देखकर किसी का भी मन इस खूबसूरत द्वीप पर जाने और वहां की सुंदरता का आनंद लेने का कर सकता है। अगर आप भी अपनी अगली यात्रा के लिए लक्षद्वीप को चुनना चाहते हैं, तो आप इस आइलैंड पर कई जगहों का दौरा कर सकते हैं|
अगाती द्वीप
अगाती द्वीप एक आकर्षक पर्यटन स्थल है जहां आपको विभिन्न प्रकार के भोजन के विकल्प मिलते हैं। यहां आपको शाकाहारी खाने से लेकर विविध फूड आइटम तक का आनंद लेने का मौका मिलता है। इसके अलावा, यहां कई रिजॉर्ट भी हैं जो आपके अवकाश को और भी यादगार बना सकते हैं। इस स्थान पर स्नोर्कलिंग का आनंद लेने के लिए भी अच्छी मान्यता है, इसलिए आप चाहें तो समुद्र के नीचे स्नोर्कलिंग का आनंद भी ले सकते हैं।
कलपेनी द्वीप
कलपेनी द्वीप एक बहुत ही प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नहीं है, लेकिन यदि आप कुछ समय शोर-गुल से दूर शांति और सुकून के पल बिताना चाहते हैं, तो यह जगह आपके लिए बिल्कुल सही है। यहां आप विशेष व्यंजनों के साथ-साथ स्कूबा डाइविंग का आनंद भी ले सकते हैं।
कदमत द्वीप
कदमत द्वीप एक ऐसी जगह है जहां आपको न केवल यहां की लोकल डिशेज का आनंद लेने का मौका मिलता है, बल्कि यहां पर आप ताजगी से भरपूर फूड का भी आनंद उठा सकते हैं। इस जगह को काइट सर्फिंग, स्नॉर्कलिंग और डीप सी डाइविंग के लिए भी मशहूर माना जाता है। यहां आप इन स्पोर्ट्स का आनंद लेकर अपनी ट्रैव्लिंग को और अच्छा बना सकते हैं।
मिनिकॉय द्वीप
मिनिकॉय द्वीप यहाँ के सबसे प्रमुख द्वीपों में से अलग है। इस द्वीप पर आप अपने परिवार के साथ बहुत तरह का आनंद ले सकते है और आप बोटिंग का आनंद भी ले सकते हैं। यहां वॉटर स्पोर्ट्स का मजा भी ले सकते हैं, जो आपकी ट्रिप को बेहद शानदार बना सकते हैं।
हमारे पास इस आर्टिकल के लिए लक्ष्यद्वीप की कुछ images देखकर पता लगा सकते हैं की ये कितना सुंदर है, आप यहां आकर आप कुछ दिन की छुट्टियों का भरपूर आनंद उठा सकते हैं|
Fast Asking question:
लक्षयद्वीप जाने का प्रति व्यक्ति कितना खर्च आता है
लक्षद्वीप टूर पैकेज में ट्रैवल को छोड़कर बजट प्रति व्यक्ति 20 से 30 हजार हो सकता है। लक्षद्वीप के लिए Easemytrip पर पैकेज टूर उपलब्ध है। 2 रात के पैकेज की कीमत 22,999 रुपये है। इसमें होटल, घूमना, लोकल ट्रांसपोर्ट और खाने का खर्च शामिल है।
लक्षद्वीप के लिए सबसे सस्ता रास्ता क्या है ?
यदि आप कम बजट पर लक्षद्वीप घूमना चाहते हैं तो जहाज से जाना सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकता है। कोच्चि से फ्लाइट लेकर यदि आप जाना चाहते हैं तो उसका किराया 5500 रुपये से शुरू होगा।
मुंबई से लक्षद्वीप का सफ़र कितने का है?
मुंबई से क्रूज़ का किराया 36640 लगभग है, क्योंकि मुंबई समुद्र तटीय जगह है। लेकिन दिल्ली से आपको फ़्लाइट ही लेनी होगी।
लक्षद्वीप के लोगों का खाना क्या है ?
लक्षद्वीप एक उष्णकटिबंधीय स्वर्ग होने के कारण, इसके व्यंजनों में नारियल के दूध से बनाए गए विभिन्न प्रकार के व्यंजन शामिल हैं। कुछ प्रसिद्ध व्यंजनों में सब्जी स्टू, चावल का हलवा, नारियल आइसक्रीम और नारियल कस्टर्ड शामिल हैं। द्वीप होने के नाते समुद्री जीवों को भी खाया जाता है।
क्या लक्षद्वीप में शराब भी मिलती है?
लक्षद्वीप में शराब केवल कवारत्ती और बंगाराम द्वीप जैसे निर्दिष्ट क्षेत्रों तक ही सीमित है, जहाँ इसे केवल पर्यटकों और सरकारी अधिकारियों के लिए बेचा जाता है। भारत-मालदीव विवाद के मद्देनजर, अब कई लोग लक्षद्वीप यात्रा की योजना बना रहे है॥
लक्षद्वीप में कौनसा सिमकार्ड चलता है?
केवल बीएसएनएल और एयरटेल लक्षद्वीप द्वीप समूह के लिए दूरसंचार सेवाएं प्रदान करते हैं। बीएसएनएल सभी 10 बसे हुए द्वीपों में कनेक्टिविटी प्रदान करता है, जबकि एयरटेल कावारत्ती और अगत्ती द्वीपों में कनेक्टिविटी प्रदान करता है।
0 टिप्पणियाँ