CTET Exam: For Govt. Teacher

CTET exam || sarkari school me teacher kaise banen||
सरकारी स्कूल में टीचर कैसे बने|| teacher banne ke liye koun sa paper dena hoga||

सीटीईटी(CTET) परीक्षा किसलिए होती है? सीटीईटी एक्जाम किस नौकरी के लिए होती है? कितनी होती है सैलरी?

What is CTET exam for? CTET exam is for which job? How much is the salary?

सीटीईटी ka exam kisliye hota hai|सीटीईटी exam kis noukri ke liye hota hai|





  • सीटीईटी क्या है?
  • CTET के बाद क्या करना होता है?
  • सीटीईटी का महत्व क्या है?
  • सीटेट उम्मीदवारों को प्रमोशन कैसे मिलता है?
  • सीटेट उम्मीदवारों को प्रमोशन कैसे मिलता है?
  • सीटेट की कैसे करें तैयारी? कब होते है एक्जाम?
  • सीटीईटी परीक्षा का पैटर्न क्या है?

     सीटीईटी परीक्षा पास करने के बाद, आपको शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी की जाने वाली एक प्रमाणपत्र प्राप्त होगा। इस प्रमाणपत्र के आधार पर आप विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों में शिक्षक के पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    नौकरी प्राप्त करने के लिए, आपको सरकारी और निजी स्कूलों में रिक्त पदों के लिए आवेदन करना होगा। आपकी योग्यता, अनुभव और प्रदर्शन के आधार पर आपको चयनित किया जाता है।

    देशभर के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए सीटीईटी परीक्षा देना अनिवार्य है| इस परीक्षा में पास हो जाने के बाद भी सरकारी नौकरी की पूरी गारंटी नहीं मिलती है क्योंकि सरकारी शिक्षकों Vaccancy निकालना सरकार का काम है। इससे आप केवल सरकारी शिक्षक बनने के योग्य हो जाते हैं. जानिए सीटीईटी परीक्षा पास करने के बाद शिक्षकों को कितनी सैलरी मिलती है और कैसी ग्रोथ होती है..

    सरकारी नौकरी का सपना लगभग हर कोई देखता है। लेकिन इसे हासिल कर पाना आसान नहीं होता है। इसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है और कई परीक्षाएं भी देनी पड़ती हैं। देशभर के सरकारी स्कूलों में शिक्षक की पात्रता हासिल करने के लिए सीटीईटी परीक्षा देना जरूरी है।

   इस प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले कैंडिडेट्स को यह पता होना चाहिए कि इसके बाद नौकरी कहां और कैसे मिलेगी। साथ ही इसके ग्रोथ ऑप्शन की जानकारी भी होनी चाहिए। इससे करियर गोल सेट करने में मदद मिलेगी।

सीटीईटी क्या है?








You must read:
How to become IAS 
लड़कियों के लिए बेस्ट सरकारी योजना

   सीटीईटी परीक्षा का पूरा नाम केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा है, जिसे सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के नाम से भी जाना जाता है। यह परीक्षा सीबीएसई द्वारा आयोजित की जाती है (CBSE Exam 2023)। सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए उम्मीदवारों के पास सीटीईटी सर्टिफिकेट होना आवश्यक होता है (CTET Certificate)।

CTET के बाद क्या करना होता है?

    सीटीईटी परीक्षा पास करने के बाद, आपको सरकारी और निजी स्कूलों में नौकरी के अवसर मिलते हैं। आप कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को पढ़ाने के लिए और कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को पढ़ाने के लिए चुन सकते हैं। सीटीईटी परीक्षा में अच्छे प्रतिशत के साथ पास होने पर, आपके सरकारी और निजी स्कूलों में नौकरी पाने के चांस बढ़ जाते हैं।

सीटीईटी का महत्व क्या है?


1- सीटीईटी पास करना केंद्रीय सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए न्यूनतम योग्यता है.

2- सीटीईटी सर्टिफिकेट होने पर केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, ERDO और आर्मी स्कूलों में सरकारी शिक्षक की नौकरी के लिए आवेदन किया जा सकता है.

3- कई प्राइवेट स्कूल भी सीटीईटी स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को चयनित करते हैं

 सीटेट उम्मीदवारों को प्रमोशन कैसे मिलता है?

.1- सीटीईटी के बाद, उम्मीदवार प्राइमरी और सेकंडरी स्कूलों में हेडमास्टर के पद के लिए योग्य हो सकते हैं।

2- एक प्राइमरी या सेकंडरी स्कूल में, सीटीईटी के बाद उम्मीदवार को सीनियर टीचर या असिस्टेंट टीचर की पद मिल सकती है। इसके अलावा, उम्मीदवार को अपर प्राइमरी स्कूल में सीनियर टीचर के रूप में पोस्टिंग मिल सकती है।

3- सीटीईटी के बाद, उम्मीदवार को हायर ग्रेड स्कूलों में प्रिंसिपल बनने का अवसर मिल सकता है।

सीटेट उम्मीदवारों को वेतन कितना मिलता है?

  • PRT शिक्षकों की शुरुआती सैलरी 35,000 से 37,000 के बीच होती है|
  • TGT शिक्षकों की सैलरी 43,000 से 46,000 के बीच होती है|
  • PGT शिक्षकों की सैलरी 48,000 से 50,000 रुपये के बीच होती है| सीटेट शिक्षकों को और भी अन्य फैसिलिटीज मिलती हैं|

सीटेट की कैसे करें तैयारी? कब होते है एक्जाम?

CTET 2023 परीक्षा की तारीख, ctet.nic.in: हर साल बड़ी संख्या में युवा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा देते हैं? सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा में 2 पेपर होते हैं. सीटीईटी परीक्षा से जुड़े सभी अपडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर चेक कर सकते हैं. इसी साल सरकारी शिक्षक बनने का सपना पूरा हो सकता है?

सीटीईटी 2023 परीक्षा की तारीख, ctet.nic.in) पर जारी की जाती है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा शिक्षकों की भर्ती के लिए सीटीईटी परीक्षा आयोजित की जाती है. इस परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवार जूनियर और एलिमेंट्री लेवल पर शिक्षक के पद के लिए पात्र हो जाते है। संबंधित विवरण ctet.nic.in पर उपलब्ध हैं. 

सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा के पैटर्न को समझने के बाद इसकी तैयारी करना बहुत आसान हो जाता है. कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों को पढ़ाने के लिए सीटीईटी पेपर 1 और कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों के लिए पेपर 2 देना आवश्यक है। उम्मीदवारों को चाहे तो दोनों पेपर दे सकते हैं. सीटीईटी परीक्षा देने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बी.एड या डी.एल.एड के साथ स्नातक डिग्री होनी चाहिए|

सीटीईटी परीक्षा का पैटर्न क्या है?

सीटेट परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) है। यह ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाती है। 

सीटेट पेपर 1 में कुल 5 खंड होते हैं - बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, भाषा-1, भाषा-2, गणित, पर्यावरण अध्ययन।

 सीटेट पेपर 2 में कुल चार खंड होते हैं - बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, भाषा-1, भाषा-2, विज्ञान और गणित/सामाजिक अध्ययन (दोनों में से कोई 1 विषय चुनना होगा)।






1- प्राथमिक शिक्षकों (कक्षा 1 से 5) के लिए पेपर 1 और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों (कक्षा 6 से 8) के लिए पेपर 2 आयोजित किया जाता है.

2- सीटीईटी पेपर 1 और पेपर 2 के प्रश्न पत्र एक-दूसरे से पूरी तरह अलग होते हैं.

3- सीटेट पेपर में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं. प्रत्येक प्रश्न के लिए 4 विकल्प दिए जाते हैं. प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक प्राप्त होता है. कोई नकारात्मक अंक गलत उत्तरों के लिए नहीं दिए जाते हैं.

4- उम्मीदवारों को 150 अंकों की परीक्षा के लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा|

People Also Ask:

Q. सरकारी स्कूल में टीचर की नौकरी कैसे मिलती है?

सरकारी टीचर शिक्षण पदों के लिए आवेदन करने के लिए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा या राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने की आवश्यकता होती है। इस परीक्षा में दो पेपर होते हैं, जिनमें से पहला पेपर वे लोग देते हैं जो कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं, जबकि दूसरा पेपर वे लोग देते हैं जो कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं।

Q. गवर्न्मंट स्कूल में टीचर की सैलरी कितनी होती है?

सरकारी टीचर की सैलरी TGT और PGT के आधार पर मिलती है । दोनो पोस्ट को लगभग 40000 se 60000 भत्ते समेत के बीच मिलती है।

Q. प्रिन्सिपल बनने के लिए क़ौन सी पढ़ाई करनी होगी?

सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल बनने के लिए, आपको ग्रेजुएशन के साथ-साथ B. ED की डिग्री होनी चाहिए। इसके बाद, आपको CTET या राज्य TET परीक्षा पास करनी जरूरी होगी। इसके बाद, आपको टीचिंग क्षेत्र में 5 से 10 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

Q. BA करने के बाद क़ौन सी नौकरी मिल सकती है ?

   बीए करने के बाद आप अकाउंटेंट, ऑडिटर, बैंक क्लर्क, बैंक पीओ, पोस्ट में आवेदन कर सकते हैं। ये केवल कुछ विकल्प हैं, इसके अतिरिक्त भी कई और क्षेत्र हो सकते हैं जहाँ आपको अपनी रूचि और कौशल के अनुसार नौकरी मिल सकती हैं।

Q. एक टीचर की नौकरी कितने साल की होती है ?

शिक्षक की नौकरी की अवधि विभिन्न कारकों पर निर्भर करती है, जैसे विद्यालय की प्रकृति, उसके नियम और शिक्षा विभाग के निर्देशों का पालन करना। शिक्षक की नौकरी आमतौर पर तब तक चलती है जब तक वह सेवानिवृत्त नहीं हो जाता है या सरकारी नियमों के अनुसार पेंशन लेता है। एक शिक्षक अपनी नौकरी को साठ से अधिक वर्षों तक कर सकता है, लेकिन इसमें भी कई अन्य प्रावधान हो सकते हैं।

Q. शिक्षक बनने के लिए सबसे अच्छा कोर्स क़ौन सा है ?

   भारत में शिक्षक बनने के लिए सबसे अच्छा कोर्स बैचलर इन एजुकेशन (बी.एड) है, जो छात्र फिजिकल एजुकेशन में अपना करियर बनाना चाहते हैं वे बैचलर इन फिजिकल एजुकेशन का कोर्स कर सकते हैं।

Q. सीटीईटी अड्मिट कार्ड 2024 कब जारी होगा?

जुलाई सत्र के CTET एडमिट कार्ड 2024 को CBSE द्वारा परीक्षा से दो दिन पहले जारी किया जाएगा। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार CTET एडमिट कार्ड 2024 की रिलीज़ की तारीख 5 जुलाई, 2024 होगी। हालाँकि, CBSE द्वारा कोई सटीक तिथि घोषित नहीं की गई है। उम्मीदवार आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। CTET एडमिट कार्ड में आवंटित परीक्षा केंद्र और उसका पता और परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय सहित महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं। एडमिट कार्ड से पहले, CTET प्री-एडमिट कार्ड या शहर की सूचना पर्ची जारी की जाएगी।

Q. क्या CTET की परीक्षा पास करने के बाद नौकरी मिल जाएगी?

CTET परीक्षा उत्तीर्ण करना उम्मीदवार को नौकरी की गारंटी नहीं देता है। यह शिक्षक नियुक्ति के लिए पात्रता मानदंडों में से केवल एक है। शिक्षकों की नौकरी पाने के लिए उम्मीदवारों को KVS, NVS और अन्य स्कूलों की भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना पड़ता है। स्कूल प्रबंधन शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में CTET स्कोर पर विचार करते हैं।

 disclaimer:तो इस तरह से आप सरकारी टीचर बनने के लिए सीटेट की तैयारी कर सकते है। और अधिक जानकारी के लिए आप ctet.nic.in की वेबसाइट पर जा सकते है, क्योंकि ये artical हमने अन्य पत्र पत्रिकाओं और न्यूज़ पेपर आदि से पढ़कर लिखा है, कुछ ग़लत जानकारी के लिए हमारी ज़िम्मेवारी नहीं होगी।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ