How to become Primary schools teacher

 Primary school teacher kaise bante hai || Nursery school teacher ||

 प्राथमिक विद्यालय शिक्षक कैसे बनें? क्या योग्यता होनी चाहिए? वेतन आदि के बारे में पूरी जानकारी|


प्राइमरी & नर्सरी टीचर कोर्सेज़, योग्यता, वेतन
सरकारी प्राइमरी टीचर के लिए क्या ज़रूरी है B.Ed के बाद CTET बहुत ज़रूरी है
आयु 18 से 42 वर्ष
वेतनमान 9300 से 35000
नर्सरी टीचर कैसे बनें बारहवीं पास करने के बाद नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (NTT) करना होगा
वेतनमान ( नर्सरी ) 25000 PM और भत्ते 

  • प्राइमरी टीचर बनने के लिए क्या करें
  • पात्रता क्या है 
  • प्राइमरी स्कूल टीचर बन ने के लाभ क्या क्या है 
  • प्राइमरी टीचर को सैलरी कितनी मिलेगी
  • नर्सरी टीचर कैसे बनते है, कितनी योग्यता चाहिये
  • नर्सरी टीचर ट्रेनिंग कहाँ और कैसे होती है 
  • नर्सरी टीचर की सैलरी आदि

    देश में अधिकांश लोग एक उच्च पद प्राप्त करने के लिए शिक्षा प्राप्त करते हैं, क्योंकि कई लोग इंजीनियर, डॉक्टर या वकील बनना चाहते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो सरकारी प्राथमिक शिक्षक या प्राथमिक स्कूल मास्टर की नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं। शिक्षक की नौकरी एक सम्मानजनक पेशा होती है, क्योंकि बच्चों का शिक्षक बनना आसान काम नहीं होता है। कुछ लोग शिक्षक बनना इसलिए चाहते हैं, क्योंकि वे अपना ज्ञान दूसरों के साथ साझा कर सकते हैं और अपना ज्ञान बढ़ा सकते हैं।

प्राइमरी टीचर बनने के लिए क्या करें?

    योग्यता, बीएड टीचर सैलरी के बारे में पूरी जानकारी के लिए आपको निम्नलिखित कदमों का पालन करना चाहिए। सबसे पहले, आपको एक प्राइमरी टीचर बनने के लिए आवश्यक योग्यता प्राप्त करनी होगी। आपको किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा संस्थान से बीएड (बैचलर ऑफ एजुकेशन) की डिग्री प्राप्त करनी होगी। इसके अलावा, आपको अधिकारिक प्रमाणपत्र और अनुभव के साथ शिक्षा क्षेत्र में अध्यापन के लिए पात्र होना चाहिए।

सबसे पहले आप 12वी पास करें:–

1. शिक्षक बनने के लिए, अभ्यर्थी को 12वीं में सफलता प्राप्त करना अत्यंत आवश्यक है। अभ्यर्थी किसी भी विषय से जैसे कि आर्ट्स, कॉमर्स या साइंस, 12वीं पास करके टीचर बन सकता है।

2. जब आप 12वीं पास कर लेते हैं, तो आपके पास ग्रेजुएशन पूर्ण करने का प्रमाणपत्र होता है, जो 3 साल का होता है। यदि आपने 12वीं के साथ आर्ट्स की है, तो आप बीए करके ग्रेजुएशन पूर्ण कर सकते हैं और यदि आपने 12वीं के साथ कॉमर्स की है, तो आप बी.कॉम, बीबीए जैसे कोर्स करके ग्रेजुएशन कर सकते हैं। यदि आपने 12वीं साइंस स्ट्रीम के साथ पास की है, तो आप बीएससी जैसे कोर्स के साथ अपना ग्रेजुएशन पूर्ण कर सकते हैं।

3. बीएड पूरा करने के बाद, आपको ग्रेजुएशन के बाद बीएड डिग्री प्राप्त करना आवश्यक होता है। बीएड कोर्स 2 साल का होता है। सरकारी शिक्षक बनने के लिए बीएड करना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।

4. टेट TET के एग्जाम में सफलता प्राप्त करना सरकारी प्राइमरी स्कूल टीचर बनने के लिए बहुत आवश्यक है। बीएड के बाद इस एग्जाम को क्लियर करना अनिवार्य है क्योंकि बिना टेट के आप प्राइमरी शिक्षक नहीं बन सकते हैं। यदि आप प्राइवेट शिक्षक बनना चाहते हैं, तो आपको टेट के बिना भी प्राइमरी स्कूलों में आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के बाद, जब भी सरकारी शिक्षक की भर्ती के लिए आवेदन शुरू होते हैं, आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। जब तक सरकारी शिक्षक की भर्ती नहीं होती है, आप किसी प्राइवेट स्कूल में भी पढ़ा सकते हैं।

प्राइमरी स्कूल टीचर की पात्रता क्या है?

  • उम्र 18 से 42 वर्ष के बीच होना चाहिए
  • विकलांग व आरक्षित वर्ग के लोगों को आयु में छूट का प्रावधान है
  • ग्रेजुएशन के साथ एलीमेंट्री एजुकेशन में डिप्लोमा होना चाहिए
  • शिक्षक प्रशिक्षण करने के बाद राज्य द्वारा आयोजित टेट (TET) परीक्षा में क्वालीफाई होना चाहिए
  • सीटेट या राज्य टेट परीक्षा में पास होना चाहिए

प्राइमरी स्कूल टीचर बनने के क्या लाभ है?

  • प्राइमरी शिक्षक को छोटे-छोटे बच्चों को पढ़ाने का अवसर मिलता है
  • इससे शिक्षक छोटे से ही बच्चों को अच्छे संस्कार प्रदान कर सकते हैं
  • शिक्षक को अधिक छुट्टियां भी मिलती हैं उनकी दूसरी नौकरी की तुलना में
  • शिक्षक को बहुत अच्छा वेतन भी मिलता है
  • शिक्षक का समय निश्चित होता है और उन्हें अधिक कार्य करने की आवश्यकता नहीं होती है
  • प्राइमरी टीचर की जॉब अन्य सरकारी नौकरियों की तुलना में बेहद अच्छी होती है
  • यह नौकरी बिलकुल भी बोझिल नहीं होती है
  • शिक्षक को बच्चों के साथ बिताने का अवसर मिलता है

सैलरी कितनी मिलेगी?

    सरकारी प्राथमिक विद्यालय या शिक्षकों की वेतन विभाग द्वारा 7वें वेतन आयोग के अनुसार निर्धारित किया गया है। इसके अलावा, प्राथमिक शिक्षकों को मतगणना, पोलियो टीकाकरण आदि सरकारी कार्यों के लिए अतिरिक्त पारिश्रमिक दिया जाता है और उनके उत्कृष्ट कार्य को सरकार द्वारा सम्मानित भी किया जाता है।
  • वेतनमान: रु. 9300 से 35400 तक
  • ग्रेड पे: रु. 4200
  • वेतनमान (7वीं वेतन आयोग के अनुसार): रु. 9300-34800 और ग्रेड पे रु. 4200/-
  • घर किराया भत्ता (HRA): रु. 3240
  • महंगाई भत्ता (DA): मूल वेतन का 12%
  • कुल वेतन (लगभग): रु. 37000 (लगभग)
  • वेतनमान: रु. 9300 से 35400 तक
  • ग्रेड पे: रु. 4200

नर्सरी टीचर कैसे बनें? कोर्स , सैलरी और पात्रता क्या है?

    नर्सरी शिक्षक बनने के लिए आपको NTT का कोर्स करना पड़ेगा। यह एक वर्ष का डिप्लोमा पाठ्यक्रम है। इस पाठ्यक्रम की पात्रता बहुत कम है क्योंकि कोई भी उच्च माध्यमिक (12th पास ) छात्र इस डिप्लोमा पाठ्यक्रम को प्राप्त कर सकता है। इस कोर्स का लक्ष्य नर्सरी और प्री-नर्सरी शिक्षा को पूरा करना है। यदि आप इस पाठ्यक्रम में दाखिला लेते हैं, तो आप बाल शिक्षा, संचार विधियों, सही शिक्षण पद्धति और नर्सरी स्तर के विषयों को पढ़ाने के बारे में सीखेंगे।

   इस पाठ्यक्रम में अध्यापन कौशल, शिक्षण का सही तरीका, और अन्य विषयों की शिक्षा दी जाती है। यहाँ पात्रता मानदंड कम होने के कारण अधिकांश लोग इस क्षेत्र में प्रवेश कर सकते हैं। प्रतिस्पर्धा की अगर बात करें तो हर कोई अपने बच्चे को पढ़ना चाहता है ।

बच्चों को शिक्षित करने में बदलती सोच

 भारत जैसे बड़ी आबादी वाले देश में शिक्षा के छेत्र में बहुत उछाल आया है और रहेगा उसका सबसे बड़ा कारण जो हमारी समझ में है वो है —
  • देश के विकास के साथ शिक्षा का भी विकास
  • गाँव में बच्चों को पढ़ाने की में जागरूकता 
  • बच्चों को अछे स्कूल में पढ़ा लिखाकर बड़ा बनाने की सोच
  • सरकारों का देशवासियों को शिक्षित करने पर ज़ोर 

नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (NTT) का सिलेबस 

जब आप एनटीटी पाठ्यक्रम करने और डिप्लोमा प्राप्त करने का निर्णय लेते हैं, तो आपको न्यूनतम पात्रता मानदंडों का पालन करना चाहिए।

 1. एनटीटी प्रदान करने वाले प्रमुख संस्थानों के लिए, आवश्यक अध्ययन की अवधि दो साल होती है 

2. और उन्हें 12वीं कक्षा पास होना चाहिए।

3.  इसके साथ ही, अध्ययन का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी दोनों हो सकता है 

4. और कक्षा मोड ऑफलाइन, ऑनलाइन और डिस्टेंस मोड में उपलब्ध हो सकता है।

ट्रेनिंग कहाँ से लें?

आपको  बता दे कि यह कोर्स एक साल का डिप्लोमा कोर्स होता है  जिसकी फ़ीस 5000 से 20000 तक होती है जिसे आप आसानी से पूरा कर सकते सकते है। 

भारत कुछ प्रमुख संस्थान है जो नर्सरी टीचर ट्रेनिंग करवाते है , 
जो निम्नलिखित है-

1. भारतीय शिक्षा परिषद लखनऊ की स्थिति है, और यह उत्तर प्रदेश में एनटीटी के लिए प्रसिद्ध नामों में से एक है।

2. नर्सरी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय केरल के कोच्चि में स्थित है। यह एक उल्लेखनीय नाम है और पूरे देश में अधिकांश उम्मीदवारों द्वारा पसंद किया जाता है।

3. कस्तूरबा गांधी नर्सरी शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज नमक्कल, तमिलनाडु में है।

4. केरल में स्थित मार्थोमा नर्सरी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान, देश के दक्षिण भाग में एक बढ़िया विकल्प है।

5. दिल्ली एनसीआर मैं पिछले २५ वर्षो से कैंब्रिज एजुकेशन नर्सरी टीचर और प्राईमेरी टीचर्ज़ को ऑनलाइन ओर ऑफ़्लाइन ट्रेनिंग उपलब्ध करवाती है।

प्राइमरी टीचर को सैलरी कितनी मिलती है?

प्राइमरी स्कूल टीचर की सैलरी की बात करें तो ये प्रत्येक राज्य की अलग होती है, क़ालीन हम आपको मध्यप्रदेश के प्राइमरी टीचर की सैलरी का ज़िक्र करेंगे जो इस प्रकार है-
  • मध्य प्रदेश में प्राइमरी के तौर पर शामिल होने के 3 साल बाद प्रोबेशनरी अवधि के बाद सैलरी ग्रामीण क्षेत्र में अलग होती है और शहरी क्षेत्र में अलग।
  • दोनों स्थानों के लिए मिलने वाली घर किराया भत्ते में अंतर होता है।
  • 7वें वेतन आयोग के अनुसार, दोनों का नया मूल वेतन 25300, डियरनेस भत्ता मूल वेतन का 17% (4301), ग्रामीण क्षेत्र के लिए एचआरए 2024, और शहरी क्षेत्र के लिए 4048 है।
  • ग्रॉस सैलरी ग्रामीण क्षेत्र के लिए 31,625 और शहरी क्षेत्र के लिए 33,649 होती है।
  • इस राज्य के उम्मीदवारों के लिए नौकरी प्राप्त करने के लिए यह योग्य है।

disclaimer: तो इस तरह से दोस्तों आप प्राइमरी और नर्सरी टीचर बनने के लिए तैयारी कर सकते है। और हमारा प्रयास रहता है की आपको अधिक और सही जानकारी इस artical के माध्यम से दी जाये ।अधिक जानकारी के लिए आप अफ़िशल वेबसाइट पर जा सकते है, क्योंकि ये artical हमने अन्य पत्र पत्रिकाओं और न्यूज़ पेपर आदि से पढ़कर लिखा है, कुछ ग़लत जानकारी के लिए हमारी ज़िम्मेवारी नहीं होगी।    

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ