New Delhi
वंदे भारत, और अमृत भारत नई दिल्ली से अयोध्या तक की क्या सौगात देंगे पीएम नरेंद्र मोदी|
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली से अयोध्या तक जाने वाली वंदे भारत ट्रेन और अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का भी उद्घाटन करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या यात्रा: राम मंदिर के उद्घाटन से पहले, 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही, पीएम अमृत भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे। वंदे भारत ट्रेन अयोध्या से लेकर दिल्ली तक चलेगी। वहीं, अमृत भारत ट्रेन प्रभु राम के जन्मस्थल अयोध्या से माता सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी तक जा सकती है। इसके अलावा, पीएम नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को ही नए अंतरराष्ट्रीय अयोध्या एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या यात्रा: इन वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे।
अयोध्या-आनंद विहार वंदे भारत एक्सप्रेस (Ayodhya Anand Vihar Vande Bharat Express) ट्रेन के अलावा पीएम नरेंद्र मोदी वैष्णो देवी -दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, कोयंबतूर - बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन,जालना - मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, अमृतसर - दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाने वाले हैं. साल 2019 में बनारस-नई दिल्ली के बीच ही पहली वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन मोदी जी ने किया था। वहीं, वाराणसी के बाद कटरा दूसरा शहर होगा जहां दो वंदे भारत ट्रेन चलेगी।
अमृत भारत के roots और speed क्या है
अमृत भारत ट्रेन की बात करें तो यह ट्रेन दरभंगा से खुलने के बाद सीतामढ़ी से होते हुए अयोध्या तक जाएगी. रास्ते में यह ट्रेन रक्सौल, पनियहवा, वाल्मीकिनगर के रास्ते आयोध्या होते हुए नई दिल्ली तक का सफर करेगी. ट्रेन में 22 कोच हो सकते हैं. इस ट्रेन की गति 130 km/h की रफ्तार से चल रही है। अमृत भारत ट्रेनों को श्रमिकों और कामगार जो अक्सर इन स्थानों का सफ़र करते है जैसे UP , बिहार, झारखंड, ओडिशा आदि राज्यों से तेलंगाना, दिल्ली, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों के लिए ये ट्रेनें बड़ी काम की साबित होंगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अयोध्या यात्रा: अयोध्या एयरपोर्ट का काम तीन चरणों में संपन्न किया जाएगा।
अयोध्या एयरपोर्ट पर डीएम नीतीश कुमार के अनुसार, एयरपोर्ट के सभी कार्यों को तीन चरणों में पूरा किया जाएगा. अयोध्या के श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के फेज वन के सभी कार्यों को दिसंबर 2023 तक पूरा कर दिया जाएगा. एयरपोर्ट के फेज-वन में 2200 मीटर लंबा और 45 मीटर चौड़ा रनवे का काम पूरी तरह से सम्पन्न हो चुका है और भविष्य में रनवे को 3750 मीटर तक बढ़ाने की योजना भी बनाई जा रही है, जिसके लिए भूमि अर्जन का काम भी पूरा कर लिया गया है. इसी कैलेंडर ईयर में एयरपोर्ट पर एयरक्राफ्ट का संचालन शुरू किया जाएगा|
धन्यवाद, मेरे मित्र..' गणतंत्र दिवस के निमंत्रण पर बोले फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron, PM Modi ने दिया जवाब
गणतंत्र दिवस 2024, Emmanuel Macron मुख्य अतिथि:
फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron 26 जनवरी को आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति Macron ने X पर पोस्ट कर इसकी पुष्टि की है..
2024 के गणतंत्र दिवस पर, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने इस समारोह का छठा फ्रांसीसी नेता बनने का सम्मान प्राप्त किया है। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि मैक्रों नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत की यात्रा पर आएंगे। इमैनुएल मैक्रों ने एक पोस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी के न्योते के लिए धन्यवाद व्यक्त किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने उनके पोस्ट का जवाब दिया है। भारत ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को इस अवसर पर आमंत्रित किया था, लेकिन उन्होंने जनवरी 2024 में यहां आने से इनकार कर दिया।
वैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्योते पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों भारत के 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में भारत आए। विदेश मंत्रालय ने कहा है, "राजनीतिक साझेदार के रूप में, भारत और फ्रांस कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर उच्च स्तर पर समान रुख साझा करते हैं। इस वर्ष, हम भारत-फ्रांस राजनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।" यह महत्वपूर्ण है कि भारत हर साल अपने गणतंत्र दिवस समारोह में विश्व नेताओं को आमंत्रित करता है।
राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अपनी पोस्ट की घोषणा की, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर दिया।
इमैनुएल मैक्रों ने सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर जारी पोस्ट में लिखा है, ‘आपके निमंत्रण के लिए धन्यवाद, मेरे प्रिय मित्र नरेंद्र मोदी। भारत, आपके गणतंत्र दिवस पर मैं आपके साथ जश्न मनाने के लिए यहां रहूंगा।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका जवाब देते हुए लिखा है, 'मेरे प्यारे दोस्त इमैनुएल मैक्रों, हम 75वें गणतंत्र दिवस में आपका मुख्य अतिथि के रूप में स्वागत करने के लिए बहुत उत्सुक हैं। हम भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों में साझा विश्वास का भी जश्न मनाएंगे।'
0 टिप्पणियाँ